Categories

Smart News Share

Select Site Layout & Design

Recognized User ID: USR-EAE26E • Auto-Saved
Applied

Broadcast Studio

Horizontal Media Cards & Right Sidebar

Applied

Royal Gazette

Classic Newspaper Print Grid & Left Sidebar

Applied

CyberGlass Magazine

Full-Bleed Overlay Cards & Floating Bar

Applied

Swiss Zig-Zag

100% Wide Alternating Editorial Stream

Applied

Metro Bento Portal

Giant Hero Spotlight + Asymmetric Tiles

Logo

Mathura Hulchul News

BREAKING
गोरखपुर

होटल ले गए, मंदिर में रचाई झूठी शादी... पूर्व जनप्रतिनिधि पर युवती ने लगाया शोषण का आरोप

24 Nov 2026, 08:18 AM (IST)
गोरखपुर में पूर्वांचल के एक पूर्व जनप्रतिनिधि पर शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म और शारीरिक शोषण करने का आरोप लगा है। युवती ने थाने पहुंचकर जमकर हंगामा किया और केस दर्ज करने की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए
गोरखपुर। पूर्वांचल के एक पूर्व जनप्रतिनिधि पर दुष्कर्म और शारीरिक शोषण का आरोप लगा है। आरोप लगाने वाली युवती के थाने में हंगामा करने के बाद गोरखपुर एसएसपी ने सीओ कैंट की निगरानी में रामगढ़ताल पुलिस को जांच सौंपी है। तारामंडल क्षेत्र में स्थित एक फाइनेंस कंपनी में काम करने वाली एक मैनेजर ने पूर्व जनप्रतिनिधि पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
रामगढ़ताल थाने में शनिवार को युवती ने जमकर हंगामा किया और केस दर्ज करने की मांग पर अड़ी रही। थाने पहुंची युवती ने प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि पूर्व जनप्रतिनिधि पद पर रहने के दौरान उसे लेकर बाहर गए थे। एक होटल में ठहरे थे और एक मंदिर में शादी का स्वांग भी रचा था। लेकिन, अब शादी के लिए कहने पर टालमटोल कर रहे हैं और दबाव बनाने पर जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं।
मोबाइल नंबर को ब्लैकलिस्ट में डाल दिया
आरोप है कि अब पूर्व जनप्रतिनिधि ने महिला के मोबाइल नबंर को ब्लैकलिस्ट में डाल दिया है। साथ में रहने वाले लोगों से संपर्क करने पर वह भी बात नहीं करा रहे हैं। युवती का कहना है कि पूर्व जनप्रतिनिधि अब जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। युवती ने कार्रवाई की मांग की है। सीओ कैंट अरुण यश ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।
मोबाइल में हैं कई फोटो
युवती ने अपने मोबाइल में पूर्व जनप्रतिनिधि के साथ कई फोटो भी दिखाए हैं। उसने मोबाइल में कथित शादी का भी एक फोटो दिखाया है। अब पुलिस मोबाइल में मिली तस्वीरों की तस्दीक करा रही है। खबर है कि पुलिस ने इस मामले में पूर्व जनप्रतिनिधि से संपर्क भी किया है, लेकिन उन्होंने पार्टी के काम से बाहर होने की जानकारी दी है।
प्रेम जाल में फंसाकर शोषण, पति से तलाक के बाद शादी से इनकार
उधर, लखनऊ में प्रेम जाल में फंसाकर एक निजी कंपनी कर्मी ने एक महिला का कई साल तक शारीरिक शोषण किया। फिर पति से तलाक कराने के बाद उससे शादी करने से इनकार कर दिया। महिला ने आरोपी के खिलाफ मड़ियांव थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
इंस्पेक्टर मड़ियांव आलोक राव के मुताबिक बागीश कुमार सिंह मूल रूप से हरदोई जनपद के अंनगपुर पाली का रहने वाला है। पीड़िता ने तहरीर में बताया कि उसके दो बच्चे हैं। 17 साल से वह पति से अलग रह रही है। सोशल मीडिया के जरिए 2022 में उसकी बागीश से दोस्ती हुई। बागीश ने बताया था कि वह एक निजी कंपनी में काम करता है और उसकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। बागीश ने प्रेम जाल में फंसाकर शादी करने का आश्वासन दिया। शादी का झांसा देकर वह शोषण करता रहा। दबाव बनाने पर 11 मार्च 2025 को एक मंदिर में ले गया। वहां वरमाला डाला और मांग भर दी। उसने कहा कि पति को जब तलाक दे दोगी तब कोर्ट मैरिज करेंगे। पीड़िता ने बताया कि0 सितंबर 2026 को उसने अपने पति को भी तलाक दे दिया। इसकी जानकारी जब बागीश को दी तो उसने फोन रिसीव करना ही बंद कर दिया।

LATEST UPLOADS

Thumbnail

यमुना एक्सप्रेस वे ऑथोरिटी के पूर्व CEO को हाईकोर्ट से राहत, भ्रष्टाचार के मुकदमे की जांच रिपोर्ट रद्द

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (य...

READ FULL NEWS

जळगाव जिल्ह्यात दुष्काळाचे सावट; 15 तालुक्यांत पिके उद्ध्वस्त, सरसकट पंचनामे करून सरसकट मदतीची मागणी!

जळगाव, दि. 27 -यंदा पावसाने दडी मारल्याने जळगाव जिल्ह्यात गंभीर परिस्थ...

READ FULL NEWS