Categories

Smart News Share

Select Site Layout & Design

Recognized User ID: USR-EAE26E • Auto-Saved
Applied

Broadcast Studio

Horizontal Media Cards & Right Sidebar

Applied

Royal Gazette

Classic Newspaper Print Grid & Left Sidebar

Applied

CyberGlass Magazine

Full-Bleed Overlay Cards & Floating Bar

Applied

Swiss Zig-Zag

100% Wide Alternating Editorial Stream

Applied

Metro Bento Portal

Giant Hero Spotlight + Asymmetric Tiles

Logo

Mathura Hulchul News

BREAKING
लखनऊ

UP में 7 लाख से ज्यादा कैंपस सिलेक्ट, CM योगी ने कहां गिनाए नौकरी के आंकड़े

23 Nov 2026, 03:28 PM (IST)
सीएम योगी ने लखनऊ में कौशल दीक्षांत समारोह में बताया कि यूपी में कौशल विकास मिशन के तहत 17 लाख से अधिक युवाओं को ट्रेनिंग दी गई है। इनमें सात लाख से ज्यादा को कैंपस सिलेक्शन से नौकरी मिली। पीएम मोदी ने समारोह में देशभर के टॉपर्स
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कौशल विकास मिशन का जिक्र कर नौकरी के आंकड़े पेश कर दिए हैं। उन्होंने बताया है कि राज्य में इस कार्यक्रम के तहत 17 लाख से ज्यादा लोगों ने प्रशिक्षण हासिल किया है। वहीं, 7 लाख से ज्यादा छात्र कैंपस सिलेक्शन पाने में सफल रहे हैं। शनिवार को राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित 5वें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में योगी पहुंचे थे। उन्होंने यूपी को सबसे युवा प्रदेश भी करार दिया है। खास बात है कि 2027 में राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे युवा देश है और उत्तर प्रदेश देश का सबसे युवा प्रदेश है। यहां सबसे अधिक युवा निवास करते हैं। वर्ष 2017 के बाद प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्किल मिशन को तेजी से आगे बढ़ाया गया है।
प्रोजेक्ट प्रवीण के तहत ढाई लाख विधार्थी ले रहे लाभ
मुख्यमंत्री ने बताया कि दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत ग्रामीण युवक-युवतियों को आवासीय सुविधा के साथ प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस योजना के माध्यम से 1.23 लाख से अधिक युवाओं को सीधे रोजगार उपलब्ध कराने में मदद मिली है। वहीं, प्रोजेक्ट प्रवीण के तहत प्रदेश के 1700 से अधिक माध्यमिक विद्यालयों में 2.50 लाख से अधिक विद्यार्थी कौशल विकास का लाभ ले रहे हैं। योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने टाटा टेक्नोलॉजी के साथ मिलकर 150 से अधिक आईटीआई में नए जमाने की तकनीक से जुड़े पाठ्यक्रम शुरू किए हैं। इनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), रोबोटिक्स, ड्रोन टेक्नोलॉजी, इंटरनेट ऑफ थिंग्स और थ्रीडी प्रिंटिंग जैसे विषय शामिल हैं। इन पाठ्यक्रमों से प्रशिक्षित 12 हजार से अधिक युवाओं को कैंपस सिलेक्शन के माध्यम से रोजगार मिला है।
रोजगार मेलों में 50 हजार को काम मिला
मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2026 में आयोजित रोजगार मेलों के माध्यम से 50 हजार से अधिक प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार मिला है। इनमें 3400 से अधिक दिव्यांग युवा भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि स्किल्ड मैनपावर ही विकसित भारत की आधारशिला है। स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा वर्ष 2047 तक भारत को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। योगी ने कहा कि प्रदेश में युवाओं को कौशल प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने के लिए सरदार वल्लभभाई पटेल स्किलिंग एवं एम्प्लॉयमेंट जोन विकसित करने की दिशा में काम किया जा रहा है। यहां एक ही छत के नीचे युवाओं को प्रशिक्षण देने के साथ राष्ट्रीय और वैश्विक बाजार की जरूरतों के अनुसार उद्योगों को कुशल कामगार उपलब्ध कराए जाएंगे।

LATEST UPLOADS

Thumbnail

यमुना एक्सप्रेस वे ऑथोरिटी के पूर्व CEO को हाईकोर्ट से राहत, भ्रष्टाचार के मुकदमे की जांच रिपोर्ट रद्द

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (य...

READ FULL NEWS

जळगाव जिल्ह्यात दुष्काळाचे सावट; 15 तालुक्यांत पिके उद्ध्वस्त, सरसकट पंचनामे करून सरसकट मदतीची मागणी!

जळगाव, दि. 27 -यंदा पावसाने दडी मारल्याने जळगाव जिल्ह्यात गंभीर परिस्थ...

READ FULL NEWS