Categories

Smart News Share

Select Site Layout & Design

Recognized User ID: USR-EAE26E • Auto-Saved
Applied

Broadcast Studio

Horizontal Media Cards & Right Sidebar

Applied

Royal Gazette

Classic Newspaper Print Grid & Left Sidebar

Applied

CyberGlass Magazine

Full-Bleed Overlay Cards & Floating Bar

Applied

Swiss Zig-Zag

100% Wide Alternating Editorial Stream

Applied

Metro Bento Portal

Giant Hero Spotlight + Asymmetric Tiles

Logo

Mathura Hulchul News

BREAKING
अयोध्या

रिश्ता; योगी बोले- अयोध्या से जनकपुर धाम को जोड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस

23 Nov 2026, 03:25 PM (IST)
अयोध्या से नेपाल के जनकपुर धाम के बीच सरयू कमला एक्सप्रेस शुरू होने पर सीएम योगी ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि अब श्रद्धालु अयोध्या में रामलला और जनकपुर में माता जानकी के दर्शन कर सकेंगे। इससे भारत-नेपाल के सदियों पुराने धार्मिक
अयोध्या के राम मंदिर से नेपाल के जनकपुर धाम के बीच सीधी ट्रेन सेवा शुरू होने से भारत और नेपाल के सदियों पुराने धार्मिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक संबंधों को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरयू कमला एक्सप्रेस के शुभारंभ के अवसर पर कहा कि अब श्रद्धालु अयोध्या में प्रभु श्रीराम के दर्शन करने के साथ नेपाल के जनकपुर धाम में माता जानकी के दर्शन भी कर सकेंगे। उन्होंने इस नई रेल सेवा के लिए भारत और नेपाल के नागरिकों को बधाई दी। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संतों, श्रद्धालुओं और आम नागरिकों की ओर से अभिनंदन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत और नेपाल का संबंध पौराणिक काल से हजारों वर्ष पुराना है। यह केवल दो देशों के बीच का रिश्ता नहीं, बल्कि आस्था, आत्मीयता, साझा नदियों और पारिवारिक संबंधों से जुड़ा हुआ है। आम जनमानस में इसे रोटी-बेटी का रिश्ता कहा जाता है। रामायण के प्रसंगों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि महर्षि विश्वामित्र के साथ भगवान श्रीराम और लक्ष्मण का मिथिला जाना तथा बाद में महाराजा दशरथ का बारात लेकर जनकपुर पहुंचना दोनों क्षेत्रों के ऐतिहासिक संबंधों का आधार है।
भारत-नेपाल के पौराणिक रिश्ते- योगी
योगी ने कहा कि अयोध्या के लोग आज भी जनकपुर को अपना ससुराल मानते हैं, जबकि मिथिला के लोग भगवान श्रीराम को पाहुन कहकर सम्मान देते हैं। विवाह पंचमी पर जनकपुर के राम-जानकी विवाह मंडप में उत्सव मनाया जाता है तो अयोध्या में भी मंगल गीत गूंजते हैं। यह परंपरा दोनों क्षेत्रों के बीच गहरे सांस्कृतिक जुड़ाव को दर्शाती है। मुख्यमंत्री ने श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में नेपाल के योगदान का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि 500 वर्षों के लंबे संघर्ष में नेपाल के संतों, युवाओं, माताओं, बहनों और श्रद्धालुओं के योगदान और बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के समय माता जानकी के मायके जनकपुर धाम से सैकड़ों श्रद्धालु उपहार लेकर अयोध्या पहुंचे थे।
गोरखनाथ मंदिर में चढ़ती है नेपाल की खिचड़ी
योगी ने कहा कि पशुपतिनाथ और काशी विश्वनाथ मंदिर भी दोनों देशों के आध्यात्मिक संबंधों की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उत्तर प्रदेश के श्रद्धालु पीढ़ियों से नेपाल के मुक्तिनाथ और पशुपतिनाथ मंदिरों की यात्रा करते रहे हैं। वहीं, नेपाल से भेजी गई खिचड़ी हर साल मकर संक्रांति पर गोरखनाथ मंदिर में चढ़ाई जाती है। वासंतिक नवरात्र में नेपाल से श्रद्धालु देवीपाटन शक्तिपीठ भी पहुंचते हैं। सरयू कमला एक्सप्रेस के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने से पहले मुख्यमंत्री ने अयोध्या की हनुमानगढ़ी में दर्शन किए। इसके बाद रामलला के दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना की।

LATEST UPLOADS

Thumbnail

यमुना एक्सप्रेस वे ऑथोरिटी के पूर्व CEO को हाईकोर्ट से राहत, भ्रष्टाचार के मुकदमे की जांच रिपोर्ट रद्द

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (य...

READ FULL NEWS

जळगाव जिल्ह्यात दुष्काळाचे सावट; 15 तालुक्यांत पिके उद्ध्वस्त, सरसकट पंचनामे करून सरसकट मदतीची मागणी!

जळगाव, दि. 27 -यंदा पावसाने दडी मारल्याने जळगाव जिल्ह्यात गंभीर परिस्थ...

READ FULL NEWS