Categories

Smart News Share

Select Site Layout & Design

Recognized User ID: USR-6288CD • Auto-Saved
Applied

Broadcast Studio

Horizontal Media Cards & Right Sidebar

Applied

Royal Gazette

Classic Newspaper Print Grid & Left Sidebar

Applied

CyberGlass Magazine

Full-Bleed Overlay Cards & Floating Bar

Applied

Swiss Zig-Zag

100% Wide Alternating Editorial Stream

Applied

Metro Bento Portal

Giant Hero Spotlight + Asymmetric Tiles

Logo

Mathura Hulchul News

BREAKING
प्रयागराज

माघ मेले में शाकाहारी और फिट पुलिसकर्मी संभालेंगे मोर्चा, सात्विक विचार वालों को मिलेगी प्राथमिकता

23 Nov 2026, 03:19 PM (IST)
प्रयागराज माघ मेला की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार शाकाहारी और शारीरिक रूप से फिट पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। 50 वर्ष से कम उम्र के जवानों को प्राथमिकता मिलेगी।
माघ मेला-2027 की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रयागराज पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार मेले में शाकाहारी और शारीरिक रूप से फिट पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। 50 वर्ष से कम उम्र के जवानों को प्राथमिकता मिलेगी, जबकि सात्विक विचारों वाले पुलिसकर्मियों को उनकी मांग पर तत्काल मेला ड्यूटी दी जाएगी। सुरक्षा में इस बार 17 की जगह 19 थाने और 42 की जगह 55 पुलिस चौकियां स्थापित होंगी। इसमें पांच जल पुलिस की 5 चौकियां भी बनाई जाएंगी।
संगम की रेती पर 14-15 जनवरी 2027 से शुरू होकर छह मार्च (महाशिवरात्रि) तक चलने वाले 52 दिवसीय माघ मेले की सुरक्षा में इस बार 17 की जगह 19 थाने और 42 की जगह 55 पुलिस चौकियां स्थापित होंगी। इसमें पांच जल पुलिस की 5 चौकियां भी बनाई जाएंगी। डीसीपी माघ मेला विवेक चंद्र यादव ने बताया कि चार हजार सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे। तीन शिफ्टों में ड्यूटी लगाने के साथ ही सिविल पुलिस, पीएसी, आरएएफ, एनडीआरएफ, एसडी आरएफ, होमगार्ड, यूपी एटीएस और खुफिया एजेंसियों का कड़ा पहरा रहेगा। निगरानी के लिए मेले में 400 से अधिक सीसीटीवी, ड्रोन और शहर के 1152 कैमरों का इस्तेमाल होगा। इसके अलावा 22 फायर स्टेशन, 20 फायर वॉच टावर और 16-16 साइबर और महिला हेल्प डेस्क भी सक्रिय रहेंगे।
10 दिसंबर से 50 प्रतिशत फोर्स आमद
10 दिसंबर तक 50 प्रतिशत फोर्स आमद करा लेगी, जिसके बाद 10 और 40 प्रतिशत के चरण में शेष बल पहुंचेगा। इस बार तैनाती में ऐसे अनुभवी पुलिसकर्मियों को प्राथमिकता दी जा रही है जो पूर्व के कुंभ या माघ मेलों में सेवा दे चुके हैं। विशेष रूप से सात्विक विचार और शाकाहारी वर्दीधारियों को उनकी मांग पर तत्काल मेला ड्यूटी में तैनात किया जाएगा। 925 हेक्टेयर और 8 सेक्टरों (नाग वासुकी और अरैल समेत) में बसने वाले इस मेले में 9 पांटून ब्रिज और डेढ़ लाख वाहनों के लिए 42 पार्किंग स्थल भी बनाए जाएंगे।
संगम की रेती पर माघ मेला-2027 को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने रविवार से अपनी तैयारियों को शुरू कर दिया। संगम क्षेत्र में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन और पुलिस ध्वज की स्थापना के साथ ही अस्थायी पुलिस लाइन के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बार मेले की सुरक्षा व्यवस्था में 50 वर्ष से कम आयु के शारीरिक रूप से फिट और शाकाहारी पुलिसकर्मियों को तैनात करने का निर्णय लिया गया है। पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पूरे पूजन किया। इस अवसर पर एडिशनल पुलिस कमिश्नर डॉ. अजय पाल शर्मा, विजय ढुल, डीसीपी माघ मेला विवेक चंद्र यादव, एडीसीपी विजय आनंद और एसीपी अरुण पाराशर प्रमुख रूप से मौजूद रहे

LATEST UPLOADS

Thumbnail

यमुना एक्सप्रेस वे ऑथोरिटी के पूर्व CEO को हाईकोर्ट से राहत, भ्रष्टाचार के मुकदमे की जांच रिपोर्ट रद्द

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (य...

READ FULL NEWS

जळगाव जिल्ह्यात दुष्काळाचे सावट; 15 तालुक्यांत पिके उद्ध्वस्त, सरसकट पंचनामे करून सरसकट मदतीची मागणी!

जळगाव, दि. 27 -यंदा पावसाने दडी मारल्याने जळगाव जिल्ह्यात गंभीर परिस्थ...

READ FULL NEWS