Categories

Smart News Share

Select Site Layout & Design

Recognized User ID: USR-6288CD • Auto-Saved
Applied

Broadcast Studio

Horizontal Media Cards & Right Sidebar

Applied

Royal Gazette

Classic Newspaper Print Grid & Left Sidebar

Applied

CyberGlass Magazine

Full-Bleed Overlay Cards & Floating Bar

Applied

Swiss Zig-Zag

100% Wide Alternating Editorial Stream

Applied

Metro Bento Portal

Giant Hero Spotlight + Asymmetric Tiles

Logo

Mathura Hulchul News

BREAKING
उत्तर प्रदेश

INDIA हो या NDA... सबका एक सा हाल, सीट शेयरिंग को लेकर गठबंधन में मचा घमासान

23 Nov 2026, 03:16 PM (IST)
यूपी चुनाव 2025: एक तरफ लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी की राह देख रही भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सामने अपने चार प्रमुख सहयोगी दलों की बढ़ती महत्वाकांक्षाओं को साधने की चुनौती है, तो दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के
उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के लिए 2027 में होने वाले महासंग्राम की बिसात चुनावी शंखनाद से काफी पहले ही बिछनी शुरू हो गई है। सत्ताधारी एनडीए और विपक्षी इंडिया गठबंधन- दोनों ही खेमों में सहयोगी दलों ने अपनी-अपनी दावेदारी ठोकनी शुरू कर दी है। एक तरफ लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी की राह देख रही भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सामने अपने चार प्रमुख सहयोगी दलों की बढ़ती महत्वाकांक्षाओं को साधने की चुनौती है, तो दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच भी सीटों के बंटवारे पर औपचारिक मंथन शुरू हो गया है।
भाजपा के लिए इस बार सीट बंटवारे की कवायद 2022 के मुकाबले कहीं ज्यादा पेचीदा है। पिछले चुनाव में उसके साथ मुख्य रूप से अपना दल (सोनेलाल) और निषाद पार्टी ही थे, लेकिन अब राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) भी एनडीए का हिस्सा हैं। चारों सहयोगी दल अपनी-अपनी ताकत दिखाते हुए ज्यादा से ज्यादा सीटों पर मोलभाव कर रहे हैं।
बीजेपी देगी 55-60 सीटें, सहयोगियों की मांग 120 के पार
सूत्रों के मुताबिक, भाजपा खुद करीब 340 से 350 सीटों पर चुनाव लड़ने का मन बना रही है और सहयोगियों के लिए लगभग 55 से 60 सीटें छोड़ने को तैयार है। लेकिन सहयोगी दलों की मांग इससे कहीं ज्यादा है:

निषाद पार्टी:
संजय निषाद
की पार्टी ने 30 से 36 सीटों की मांग रखी है।
सुभासपा: ओम प्रकाश राजभर ने कथित तौर पर 33 विधानसभा सीटों की सूची सौंपी है।
रालोद (RLD): जयंत चौधरी की पार्टी करीब 30 सीटों पर दावेदारी कर रही है।
अपना दल (एस): केंद्रीय मंत्री
अनुप्रिया पटेल
के नेतृत्व वाली पार्टी 25 सीटें मांग रही है
सहयोगियों की इन मांगों को सुलझाने के लिए भाजपा ने अपने चार दिग्गज नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी से, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक अपना दल (एस) से, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी निषाद पार्टी के प्रमुख संजय निषाद से और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर से बातचीत कर रहे हैं। हालांकि, अंतिम फॉर्मूले पर मुहर केंद्रीय नेतृत्व ही लगाएगा।
जातीय आधार और 2022 का स्ट्राइक रेट बना मोलभाव का हथियार
भले ही चारों सहयोगी दलों की कुल मांग भाजपा के कोटे से दोगुनी नजर आ रही हो, लेकिन हर दल के पास अपने क्षेत्रीय प्रभाव और जातीय समीकरणों का ठोस तर्क है:

अपना दल (एस) और निषाद पार्टी का स्ट्राइक रेट: 2022 के विधानसभा चुनाव में अपना दल (एस) ने 17 सीटों पर लड़कर 12 सीटें जीती थीं (लगभग 71% स्ट्राइक रेट) और उसका वोट शेयर 1.62% रहा था। मिर्जापुर-विंध्य बेल्ट और पूर्वी-मध्य यूपी के कुर्मी वोटों पर उसकी मजबूत पकड़ है। वहीं, निषाद पार्टी ने 10 में से 6 सीटें जीतकर (0.91% वोट शेयर) यह साबित किया था कि नदी किनारे बसे निषाद, मल्लाह और केवट समाज के वोटों को वह सीटों में बदल सकती है।
रालोद और सुभासपा की बदली हुई ताकत: 2022 में सपा के साथ लड़ी रालोद ने 33 में से 8 सीटें जीती थीं (2.85% वोट शेयर), लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में एनडीए के साथ आकर उसने बागपत और बिजनौर दोनों सीटें जीत लीं। अब जयंत चौधरी पश्चिमी यूपी के जाट और किसान बेल्ट से आगे बढ़कर पूर्वांचल में भी विस्तार चाहते हैं। दूसरी ओर, 2022 में सपा के साथ 19 में से 6 सीटें जीतने वाली सुभासपा गाजीपुर, मऊ और आजमगढ़ के राजभर वोटों के दम पर उन सीटों पर भी दावा ठोक रही है जहां भाजपा कमजोर रही है।
भाजपा क्यों नहीं झुकना चाहती ज्यादा?
2022 में भाजपा ने खुद के सिंबल पर 376 सीटों पर चुनाव लड़कर 255 सीटें (41.29% वोट शेयर) जीती थीं, जिससे एनडीए का कुल आंकड़ा 273 तक पहुंचा था। इस बार दो नए सहयोगियों के जुड़ने से भाजपा के सामने अपने मौजूदा विधायकों और स्थानीय नेताओं को टिकट देने का संकट खड़ा हो सकता है। भाजपा की चिंता सिर्फ सीटों की संख्या नहीं, बल्कि यह भी है कि क्या सहयोगी दल अपने पारंपरिक क्षेत्र से बाहर निकलकर वोट ट्रांसफर करा पाएंगे या वहां भाजपा के स्थानीय संगठन से ही टकराव बढ़ेगा।

सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे की कशमकश
विपक्षी खेमे में भी तस्वीर कुछ ऐसी ही है, हालांकि वहां दोनों दलों के कद और प्रदर्शन में बड़ा अंतर है। सपा और कांग्रेस के बीच सभी 403 सीटों पर उम्मीदवार की जीत की संभावना को लेकर औपचारिक बातचीत शुरू हो गई है
2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 399 सीटों पर लड़कर महज दो सीटें (2.33% वोट शेयर) जीती थीं, जबकि सपा ने 111 सीटें (32.06% वोट शेयर) हासिल कर मुख्य विपक्षी दल का दर्जा पाया था। लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव ने कांग्रेस को नई संजीवनी दी है। आम चुनाव में सपा ने 37 और कांग्रेस ने 6 सीटें जीतीं, और कांग्रेस का वोट शेयर बढ़कर करीब 9.46% हो गया।

इसी प्रदर्शन के दम पर कांग्रेस 2027 में बड़ा हिस्सा मांग रही है। शुरुआत में कांग्रेस की ओर से करीब 181 सीटों की मांग की चर्चा थी, जिसे अब घटाकर अपनी पसंद की 60 सीटों तक लाया गया है। अखिलेश यादव के सामने चुनौती यह है कि वे कांग्रेस को साथ भी रखें और ऐसी सीटें भी न गंवाएं जहां सपा का संगठन बेहद मजबूत है। वहीं, कांग्रेस को यह साबित करना होगा कि लोकसभा चुनाव में मिला समर्थन सिर्फ सपा के वोट बैंक का नतीजा नहीं था, बल्कि विधानसभा चुनाव में भी वह अपने दम पर सीटें जीतने का माद्दा रखती है।

LATEST UPLOADS

Thumbnail

यमुना एक्सप्रेस वे ऑथोरिटी के पूर्व CEO को हाईकोर्ट से राहत, भ्रष्टाचार के मुकदमे की जांच रिपोर्ट रद्द

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (य...

READ FULL NEWS

जळगाव जिल्ह्यात दुष्काळाचे सावट; 15 तालुक्यांत पिके उद्ध्वस्त, सरसकट पंचनामे करून सरसकट मदतीची मागणी!

जळगाव, दि. 27 -यंदा पावसाने दडी मारल्याने जळगाव जिल्ह्यात गंभीर परिस्थ...

READ FULL NEWS