Categories

Smart News Share

Select Site Layout & Design

Recognized User ID: USR-EAE26E • Auto-Saved
Applied

Broadcast Studio

Horizontal Media Cards & Right Sidebar

Applied

Royal Gazette

Classic Newspaper Print Grid & Left Sidebar

Applied

CyberGlass Magazine

Full-Bleed Overlay Cards & Floating Bar

Applied

Swiss Zig-Zag

100% Wide Alternating Editorial Stream

Applied

Metro Bento Portal

Giant Hero Spotlight + Asymmetric Tiles

Logo

Mathura Hulchul News

BREAKING
अयोध्या

अवध और मिथिला के संबंधों का स्वर्णिम अध्याय, अयोध्या-जनकपुर ट्रेन पर बोले सीएम योगी

23 Nov 2026, 03:12 PM (IST)
अयोध्या से नेपाल के जनकपुर तक शुरू हुई ट्रेन सेवा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अवध और मिथिला के संबंधों का स्वर्णिम अध्याय बताया। मुख्यमंत्री ने 'एक्स' पर अपनी पोस्ट के जरिए रेल सेवा के शुभारंभ की रामभक्तों को बधाई दी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या और नेपाल के जनकपुर के बीच सीधी रेल सेवा के शुभारंभ पर रामभक्तों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा कि अवध और मिथिला के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं 'रोटी-बेटी' के चिरंतन संबंधों में आज एक नवीन स्वर्णिम अध्याय जुड़ने जा रहा है।
सीएम योगी ने लिखा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मित्र राष्ट्र नेपाल के प्रधानमंत्री श्री बालेन शाह के कर-कमलों से आज प्रभु श्री राम की पावन नगरी श्री अयोध्या धाम और माता जानकी की जन्मस्थली श्री जनकपुर धाम के मध्य सीधी रेल सेवा का शुभारंभ होगा। प्रभु श्री राम की कृपा से त्रेतायुग की स्मृतियों को जीवंत करने वाले इस पावन अवसर का साक्षी बनने के लिए मुझे श्री अयोध्या धाम में उपस्थित रहने का सुअवसर प्राप्त हो रहा है।
प्रधानमंत्री जी के विजन की ऐतिहासिक पहल
मुख्यमंत्री योगी ने विश्वास जताया कि युगों से अक्षुण्ण भारत और नेपाल का यह आत्मीय-सांस्कृतिक संबंध अब आधुनिक रेल संपर्क से और अधिक सुदृढ़ होगा। यह ऐतिहासिक पहल प्रधानमंत्री जी के 'विरासत भी, विकास भी' और 'नेबरहुड फर्स्ट' के संकल्प का जीवंत प्रमाण है। इससे दोनों देशों के करोड़ों श्रद्धालुओं की तीर्थयात्रा सुगम होगी तथा धार्मिक पर्यटन, सांस्कृतिक एकात्मता और क्षेत्रीय समृद्धि को भी नई गति मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अवध को मिथिला से एकाकार करने वाले इस पावन उपहार के लिए सभी रामभक्तों को हृदय से बधाई दी!

सीधी ट्रेन से धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
सरयू-कमला एक्सप्रेस के संचालन से अयोध्या और जनकपुरधाम के बीच धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। अयोध्या भगवान श्रीराम की जन्मभूमि है, जबकि जनकपुर माता सीता की जन्मभूमि के रूप में प्रसिद्ध है। दोनों धार्मिक नगरियों के बीच सीधी रेल सेवा शुरू होने से श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा मिलेगी। अभी तक यात्रियों को कई ट्रेनें बदलकर सफर करना पड़ता था। सीधी ट्रेन से समय और धन दोनों की बचत होगी। व्यापार और पर्यटन के लिहाज से भी इस रेल सेवा को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

पीएम मोदी और नेपाल के पीएम बालेन शाह दिखाएंगे हरी झंडी
दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह वर्चुअल माध्यम से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करेंगे। वहीं, अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे और ट्रेन को रवाना करेंगे। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री, सांसद, नगर विधायक, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष और बड़ी संख्या में साधु-संतों के शामिल होने की संभावना है। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु भी समारोह के साक्षी बनेंगे। स्टेशन पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
रेलवे के अनुसार, उद्घाटन स्पेशल ट्रेन नंबर 04295 अयोध्या धाम से दोपहर 12:30 बजे रवाना होगी। रास्ते में यह मनकापुर, बस्ती, गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, शीशो हाल्ट, मधुबनी और जयनगर स्टेशन पर रुकेगी। अगले दिन सुबह 10 बजे ट्रेन जनकपुरधाम (नेपाल) पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04296 24 नवंबर को दोपहर एक बजे जनकपुरधाम से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 8:10 बजे अयोध्या धाम पहुंचेगी। उद्घाटन के बाद नियमित ट्रेन संचालन की अधिसूचना पूर्व मध्य रेलवे की ओर से अलग से जारी की जाएगी। नियमित ट्रेन का नंबर 15595/15596 होगा। यह जनकपुरधाम-अयोध्या कैंट-जनकपुरधाम साप्ताहिक एक्सप्रेस के रूप में चलेगी। ट्रेन में कुल 17 कोच लगाए जाएंगे। इनमें सात स्लीपर, तीन एसी थ्री टियर, दो एसी टू टियर, एक पावर कार, गार्ड कोच और एक एसएलआरडी कोच शामिल हैं।

LATEST UPLOADS

Thumbnail

यमुना एक्सप्रेस वे ऑथोरिटी के पूर्व CEO को हाईकोर्ट से राहत, भ्रष्टाचार के मुकदमे की जांच रिपोर्ट रद्द

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (य...

READ FULL NEWS

जळगाव जिल्ह्यात दुष्काळाचे सावट; 15 तालुक्यांत पिके उद्ध्वस्त, सरसकट पंचनामे करून सरसकट मदतीची मागणी!

जळगाव, दि. 27 -यंदा पावसाने दडी मारल्याने जळगाव जिल्ह्यात गंभीर परिस्थ...

READ FULL NEWS