Categories

Smart News Share

Select Site Layout & Design

Recognized User ID: USR-EAE26E • Auto-Saved
Applied

Broadcast Studio

Horizontal Media Cards & Right Sidebar

Applied

Royal Gazette

Classic Newspaper Print Grid & Left Sidebar

Applied

CyberGlass Magazine

Full-Bleed Overlay Cards & Floating Bar

Applied

Swiss Zig-Zag

100% Wide Alternating Editorial Stream

Applied

Metro Bento Portal

Giant Hero Spotlight + Asymmetric Tiles

Logo

Mathura Hulchul News

BREAKING
मुज़फ़्फ़रनगर

बाप-बेटे की गोली मारकर हत्या; मुजफ्फरनगर में घर के बाहर डबल मर्डर, रंजिश में बरसाईं गोलियां

23 Nov 2026, 11:31 AM (IST)
मुजफ्फरनगर में यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर के अबदीपुर गांव में पुरानी रंजिश में बाइक सवार हमलावरों ने पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने सुखविंदर और उनके पिता मुख्तार पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं और फरार हो गए। गांव में तनाव के
मुजफ्फरनगर, संवाददाता: यूपी-उत्तराखंड बार्डर पर स्थित गांव अबदीपुर में पुरानी रंजिश में पिता-पुत्र की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। हमलावर चार बाइकों पर सवार होकर आए और दोहरे हत्याकांड को अंजाम देकर फरार हो गए। सूचना पर एसएसपी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। पुरकाजी क्षेत्र के गांव दादूपुर निवासी 30 वर्षीय सुखविंदर परिवार के साथ कुछ दूरी पर स्थित उत्तराखंड के अबदीपुर गांव में रह रहे थे। रविवार शाम सुखविंदर अपने घर के बाहर गन्ने की ट्राली भरवा रहा था, तभी चार बाइकों पर हमलावर पहुंचे और सुखविंदर को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर सुखविंदर के पिता 65 वर्षीय मुख्तार घर के बाहर दौड़े तो हमलावरों ने उन्हें भी गोली मार दी। जमीन पर पड़े सुखविंदर को कराहते देख हमलावरों ने उनके सिर से सटाकर फिर से गोली मार दी।
ग्रामीण पिता-पुत्र को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। एसएसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि परिजनों ने चार हमलावरों की पहचान की है। हत्या का बदला लेने के लिए पिता-पुत्र की हत्या की गई है। हमलावरों की तलाश की जा रही है पुरकाजी के दादूपुर गांव में भाई की हत्या का बदला लेने के लिए हमलावरों ने अबदीपुर गांव में वारदात को अंजाम देकर सनसनी फैला दी। एसएसपी ने हमलावरों की तलाश में कई टीमों का गठन किया है। वहीं गांव में तनाव को देखते हुए भारी फोर्स तैनात किया गया है।
बदला लेने के लिए बाप-बेटे की हत्या
ग्रामीणों ने बताया कि 11 सितंबर 2025 को गांव में मोनू गुर्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के मामले में सुखविंदर और उसका भाई बलजिंदर जेल गए थे। दोनों भाई कुछ दिन पूर्व ही जेल से जमानत पर आए थे। मोनू की हत्या का बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया गया है। परिजनों का कहना है कि मोनू गुर्जर के भाई अंकुर को हमलावरों के साथ देखा है। उसने ही साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। वारदात के बाद हमलावर हथियार लहराते हुए फरार हो गए।

LATEST UPLOADS

Thumbnail

यमुना एक्सप्रेस वे ऑथोरिटी के पूर्व CEO को हाईकोर्ट से राहत, भ्रष्टाचार के मुकदमे की जांच रिपोर्ट रद्द

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (य...

READ FULL NEWS

जळगाव जिल्ह्यात दुष्काळाचे सावट; 15 तालुक्यांत पिके उद्ध्वस्त, सरसकट पंचनामे करून सरसकट मदतीची मागणी!

जळगाव, दि. 27 -यंदा पावसाने दडी मारल्याने जळगाव जिल्ह्यात गंभीर परिस्थ...

READ FULL NEWS