Categories

Smart News Share

Select Site Layout & Design

Recognized User ID: USR-EAE26E • Auto-Saved
Applied

Broadcast Studio

Horizontal Media Cards & Right Sidebar

Applied

Royal Gazette

Classic Newspaper Print Grid & Left Sidebar

Applied

CyberGlass Magazine

Full-Bleed Overlay Cards & Floating Bar

Applied

Swiss Zig-Zag

100% Wide Alternating Editorial Stream

Applied

Metro Bento Portal

Giant Hero Spotlight + Asymmetric Tiles

Logo

Mathura Hulchul News

BREAKING
लखनऊ

श्रद्धा दुबे के करीबी हिस्ट्रीशीटर के पास करोड़ों की संपत्ति, 25 हजार के इनामी पर पुलिस ने कसा

23 Nov 2026, 11:28 AM (IST)
लखनऊ में कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड की आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे के करीबी हिस्ट्रीशीटर ऋषभ राय की करोड़ों की संपत्तियां पुलिस ने सूचीबद्ध कर ली हैं। लूट के मुकदमे में फरार ऋषभ पर 25 हजार का इनाम है। पुलिस ने कुर्की की प्रक्रिया शुरू कर दी
लखनऊ,वरिष्ठ संवाददाता: कारोबारी शिवा की हत्यारोपी मॉडल श्रद्धा दुबे के करीबी हिस्ट्रीशीटर ऋषभ राय की करोड़ों की संपत्तियां अलीगंज पुलिस ने सूचीबद्ध कर ली हैं। इनमें मड़ियांव फैजुल्लागंज जुड़वा मंदिर के पास मकान, कार और गोरखपुर की संपत्तियां हैं। हिस्ट्रीशीटर व जिलाबदर अपराधी ऋषभ राय अलीगंज थाने में दर्ज लूट के मुकदमे में फरार है। उसके खिलाफ पुलिस ने कुर्की की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एसीपी अलीगंज शशि प्रकाश मिश्र के मुताबिक ऋषभ राय मूल रूप से गोरखपुर के बड़हलगंज का है। यहां मड़ियांव के फैजुल्लागंज जुड़वा मंदिर के पास रहता है। उसकी गिरफ्तारी के लिए 25 हजार का इनाम घोषित है।
श्रद्धा दुबे के साथ वायरल हुई थी फोटो
विवेचक इंस्पेक्टर ध्रुव कुमार की ओर से सोमवार को कोर्ट में ऋषभ की संपत्तियों की सूची प्रस्तुत की जाएगी। इसके बाद पुलिस 83 का नोटिस ऋषभ की संपत्तियों पर चस्पा करेगी। 8 अगस्त 2026 को विभूतिखंड में हुए शिवा शर्मा के झगड़े के केस में पुलिस ने उसके खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई भी की है। ऋषभ राय, कारोबारी शिवा शर्मा की हत्यारोपी मॉडल श्रद्धा दुबे का करीबी है। शिवा की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर श्रद्धा के साथ उसकी फोटो वायरल हुई थी। पुलिस ने तफ्तीश की तो पता चला कि दोनों में नजदीकियां थीं।
हफ्ते भर बाद भी नहीं आई फोरेंसिक रिपोर्ट
शिवा शर्मा के मौत के मामले में क्राइम सीन रीक्रिएशन हजरतगंज पुलिस ने कराया था। हफ्ते भर बाद भी फोरेंसिक विभाग से उसकी रिपोर्ट नहीं आ सकी है। इस मामले में हजरतगंज पुलिस ने विधि विज्ञान प्रयोगशाला को रिमांडर भेजा है। आपको बता दें इससे पहले पुलिस की मौजूदगी में हत्या, आत्महत्या और हादसे की गुत्थी सुलझाने के लिए फोरेंसिक और मेडिकोलीगल एक्सपर्ट ने क्राइम सीन रीक्रिएशन किया था। क्राइम सीन में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। विशेषज्ञों के पांच सदस्यीय दल ने शिवा के वजन के पुतले को अवध ग्रीन अपार्टमेंट के चौथे तल पर स्थित श्रद्धा के फ्लैट की बालकनी से धक्का देकर गिराया। पुतला वहीं गिरा जहां शिवा खून से लथपथ पड़ा था।

क्राइम सीन का रीक्रिएशन किया गया
दूसरी बार हादसे की जांच के लिए खुद गिरना दर्शाया तो उस स्थल से अलग पुतला गिरा। तीसरी बार आत्महत्या के बिंदु पर छलांग लगाने की मुद्रा में गिराया उसके भी गिरने का एंगल अलग था इस दौरान अपार्टमेंट के अन्य फ्लैटों में रहने वाले लोग टकटकी लगाकर शिवा की मौत का नाट्य रूपांतरण को देख रहे थे। कई तो उस दिन की घटना याद कर श्रद्धा उसकी बहन और साजिश में शामिल लोगों को कोस रहे थे। रीक्रिएशन के बाद पड़ोस स्थित फ्लैट में रहने वाले लोगों ने सोशल मीडिया पर इसकी फोटो भी शेयर की। तीन घंटे तक टीम ने क्राइम सीन रीक्रिएशन किया था

LATEST UPLOADS

Thumbnail

यमुना एक्सप्रेस वे ऑथोरिटी के पूर्व CEO को हाईकोर्ट से राहत, भ्रष्टाचार के मुकदमे की जांच रिपोर्ट रद्द

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (य...

READ FULL NEWS

जळगाव जिल्ह्यात दुष्काळाचे सावट; 15 तालुक्यांत पिके उद्ध्वस्त, सरसकट पंचनामे करून सरसकट मदतीची मागणी!

जळगाव, दि. 27 -यंदा पावसाने दडी मारल्याने जळगाव जिल्ह्यात गंभीर परिस्थ...

READ FULL NEWS