Categories

Smart News Share

Select Site Layout & Design

Recognized User ID: USR-6288CD • Auto-Saved
Applied

Broadcast Studio

Horizontal Media Cards & Right Sidebar

Applied

Royal Gazette

Classic Newspaper Print Grid & Left Sidebar

Applied

CyberGlass Magazine

Full-Bleed Overlay Cards & Floating Bar

Applied

Swiss Zig-Zag

100% Wide Alternating Editorial Stream

Applied

Metro Bento Portal

Giant Hero Spotlight + Asymmetric Tiles

Logo

Mathura Hulchul News

BREAKING
उत्तर प्रदेश

यूपी की युवती प्रेमी के चक्कर में आई बिहार, अपनाया नहीं तो जहर खाकर दे दी जान

23 Nov 2026, 11:23 AM (IST)
अस्पताल में इलाज के दौरान युवती ने पुलिस को बताया कि वह अपने प्रेमी के घर पहुंची थी। लेकिन, प्रेमी और उसके परिजनों ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया। आरोप है कि उसे जहर खाकर मर जाने के लिए कहा गया, जिससे आहत होकर उसने जहर खा
अपने प्रेमी के चक्कर में उत्तर प्रदेश से बिहार आई लड़की की आखिरकार जान चली गई। बिहार पहुंची इस लड़की को जब उसके प्रेमी ने नहीं अपनाया तो उसने जहर खा लिया और फिर अब उसकी मौत हो चुकी है। मुजफ्फरपुर जिले में प्रेम प्रसंग से जुड़ी एक दर्दनाक घटना में प्रेमी के घर से कथित तौर पर ठुकराए जाने के बाद जहर खाने वाली 26 वर्षीय युवती मुन्नी कुमारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले के दुधारा थाना क्षेत्र अंतर्गत लहरौली बाजार की रहने वाली थी।
मुन्नी गोरखपुर की एक निजी कंपनी में काम करती थी। दो दिन पहले वह घर से यह कहकर निकली थी कि उसके कमरे में चोरी हो गई है, वह काम वाली जगह पर जा रही है। लेकिन, वह वहां न जाकर वो सीधे मुजफ्फरपुर पहुंच गई। शनिवार को चक्कर चौक के पास वह सड़क पर बेहोशी की हालत में मिली, जिसके बाद उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अस्पताल में इलाज के दौरान युवती ने पुलिस को बताया कि वह अपने प्रेमी के घर पहुंची थी। लेकिन, प्रेमी और उसके परिजनों ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया। आरोप है कि उसे जहर खाकर मर जाने के लिए कहा गया, जिससे आहत होकर उसने जहर खा लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

बहन और उसके परिजनों ने भाई को पीटकर मार डाला
इधर पूर्णिया जिले में डगरुआ थाना के दरियापुर पंचायत के विशरूपा गांव में शनिवार को जमीन का विवाद दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि बहन एवं परिजनों ने लाठी-डंडे और रॉड से बेरहमी से भाई की पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल को इलाज के लिए ले जाने के दौरान मौत हो गई। मृतक राजेन्द्र राय (60 वर्ष) डगरुआ के विशरूपा के निवासी थे। ग्रामीणों ने बताया कि जमीन को लेकर दूसरे पक्ष से विवाद चल रहा था।
कहासुनी के बाद शनिवार की सुबह मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने राजेन्द्र राय पर हमला कर उन्हें अधमरा कर दिया। जिसके बाद शनिवार की रात नौ बजे घायल की मौत हो गई। एएसपी जीतेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि जमीन विवाद में एक व्यक्ति की मौत हुई है। तीन महिला समेत सात को गिरफ्तार किया गया है।

LATEST UPLOADS

Thumbnail

यमुना एक्सप्रेस वे ऑथोरिटी के पूर्व CEO को हाईकोर्ट से राहत, भ्रष्टाचार के मुकदमे की जांच रिपोर्ट रद्द

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (य...

READ FULL NEWS

जळगाव जिल्ह्यात दुष्काळाचे सावट; 15 तालुक्यांत पिके उद्ध्वस्त, सरसकट पंचनामे करून सरसकट मदतीची मागणी!

जळगाव, दि. 27 -यंदा पावसाने दडी मारल्याने जळगाव जिल्ह्यात गंभीर परिस्थ...

READ FULL NEWS