Categories

Smart News Share

Select Site Layout & Design

Recognized User ID: USR-EAE26E • Auto-Saved
Applied

Broadcast Studio

Horizontal Media Cards & Right Sidebar

Applied

Royal Gazette

Classic Newspaper Print Grid & Left Sidebar

Applied

CyberGlass Magazine

Full-Bleed Overlay Cards & Floating Bar

Applied

Swiss Zig-Zag

100% Wide Alternating Editorial Stream

Applied

Metro Bento Portal

Giant Hero Spotlight + Asymmetric Tiles

Logo

Mathura Hulchul News

BREAKING
लखनऊ

संजय निषाद ने सुभासपा को दी टेंशन! अतरौलिया सीट पर ठोंका दावा, राजभर को सलाह

22 Nov 2026, 08:34 PM (IST)
यूपी चुनाव 2027 से पहले एनडीए में अतरौलिया सीट को लेकर खींचतान शुरू हो गई है। ओपी राजभर की पसंदीदा सीट पर संजय निषाद ने दावा ठोकते हुए कहा कि निषाद पार्टी को यहां सबसे ज्यादा वोट मिले थे। उन्होंने राजभर को समाज के आरक्षण के लिए
यूपी में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए के सहयोगी दलों के बीच सीटों को लेकर खींचतान शुरू होती दिख रही है। सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर की पसंद वाली आजमगढ़ की अतरौलिया सीट पर अब निषाद पार्टी के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने दावा ठोक दिया है। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ की 10 सीटों पर भाजपा को हार मिली, लेकिन अतरौलिया में निषाद पार्टी को सबसे ज्यादा वोट मिले। सबसे ज्यादा वोट देने वालों को अपमानित किया जाएगा तो बाकी नौ सीटों पर वोट कैसे मिलेंगे? उन्होंने कहा कि आजमगढ़ में ऐसी कोई सीट नहीं है, जहां उनका 50-60 हजार वोट न हो। हारी हुई 16 सीटों में से 11 पर उन्होंने जीत दिलाई है। अतरौलिया में चार हजार वोटों से हार को अगली बार जीत में बदलेंगे। संजय निषाद ने राजभर को सलाह दी कि वह विरोधियों से लड़ने के साथ राजभर समाज को अनुसूचित जाति में शामिल कराने और आरक्षण के लिए भी संघर्ष करें।
आपको बता दे संजय निषाद ने 2022 के चुनाव का हवाला देते हुए इस सीट पर निषाद पार्टी का दावा मजबूत बताया है। उन्होंने प्रशांत सिंह को संभावित उम्मीदवार बताते हुए कार्यकर्ताओं को तैयारी के निर्देश दिए हैं। वहीं, ओपी राजभर अपने बेटे अरुण राजभर को यहां से चुनाव लड़ाने की तैयारी में हैं। राजभर ने भी सीट पर दावा छोड़ने से इनकार किया है। हालांकि, उन्होंने कहा कि अंतिम फैसला गठबंधन के सभी सहयोगी मिलकर करेंगे।
बात अगर 2022 के विधानसभा चुनाव के नतीजे की करें तो अतरौलिया सीट पर समाजवादी पार्टी के डॉ. संग्राम यादव ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने निषाद पार्टी के प्रत्याशी प्रशांत सिंह को 17,247 वोटों के अंतर से हराया था। संग्राम यादव को 91,502 वोट मिले थे, जबकि प्रशांत सिंह को 74,255 वोट हासिल हुए थे। वहीं, बसपा के सरोज कुमार पांडेय 51,293 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।आपको बता दें संजय निषाद ने 18 नवंबर को महाराजगंज में निषाद-मल्लाह समाज को अनुसूचित जाति (SC) का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। वह समर्थकों के साथ सड़क पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात कर मांग पर आश्वासन दिलाने को कहा। प्रदर्शन के चलते गोरखपुर-सोनौली हाईवे पर जाम लग गया। संजय निषाद की मांग है कि निषाद, मल्लाह, बिंद, केवट समेत मछुआरा समाज को एससी सूची में शामिल कर आरक्षण दिया जाए

LATEST UPLOADS

Thumbnail

यमुना एक्सप्रेस वे ऑथोरिटी के पूर्व CEO को हाईकोर्ट से राहत, भ्रष्टाचार के मुकदमे की जांच रिपोर्ट रद्द

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (य...

READ FULL NEWS

जळगाव जिल्ह्यात दुष्काळाचे सावट; 15 तालुक्यांत पिके उद्ध्वस्त, सरसकट पंचनामे करून सरसकट मदतीची मागणी!

जळगाव, दि. 27 -यंदा पावसाने दडी मारल्याने जळगाव जिल्ह्यात गंभीर परिस्थ...

READ FULL NEWS