Categories

Smart News Share

Select Site Layout & Design

Recognized User ID: USR-EAE26E • Auto-Saved
Applied

Broadcast Studio

Horizontal Media Cards & Right Sidebar

Applied

Royal Gazette

Classic Newspaper Print Grid & Left Sidebar

Applied

CyberGlass Magazine

Full-Bleed Overlay Cards & Floating Bar

Applied

Swiss Zig-Zag

100% Wide Alternating Editorial Stream

Applied

Metro Bento Portal

Giant Hero Spotlight + Asymmetric Tiles

Logo

Mathura Hulchul News

BREAKING
लखनऊ

राधे-राधे से सपा को परेशानी, राधे के आशीर्वाद से साइकिल को पंचर कर सैफई भिजवाएंगे: केशव मौर्य

22 Nov 2026, 08:19 PM (IST)
सपा मुखिया अखिलेश यादव के कमल मुरझा गया है बयान पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने तंज कसा। केशव मौर्य ने कहा, राधे के आशीर्वाद से साइकिल को पंचर करके सैफई भिजवाएंगे।
यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी गरीबों की दुश्मन हैं। धार्मिक नारों को लेकर समाजवादी पार्टी की प्रतिक्रिया पर मौर्य ने कहा कि जब जय श्रीराम का उद्घोष होता है तो सपा प्रमुख घबराते हैं और अब राधे-राधे के उद्घोष से भी उन्हें परेशानी होने लगी है। राधे-राधे केवल नारा नहीं, बल्कि श्रद्धा, भक्ति और सनातन संस्कृति की भावना प्रकट करने का माध्यम है।
हमने जब कहा कि 'राधे-राधे कमल खिला दे' तो समाजवादी पार्टी को अपनी पंचर साइकिल दिखाई नहीं दे रही, बल्कि उसे कमल मुरझाया हुआ दिखाई दे रहा है। यह उनकी सोच और दृष्टि का दोष है, उन्हें अपनी आंखों का इलाज कराना चाहिए। केशव मौर्य ने कहा, विपक्ष पिछड़ों और दलितों की विरोधी हैं तथा इन दलों से गरीबों के कल्याण की उम्मीद नहीं की जा सकती। इनका इतिहास गरीबों, वंचितों और शोषितों को केवल वोट बैंक समझने का रहा है, जबकि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने गरीबों को सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता प्रदान करने का काम किया है।
50 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए
मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सरकार बनने के बाद लगभग 50 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। यह केवल एक आंकड़ा नहीं, बल्कि भारत के विकास और गरीबों के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव की ऐतिहासिक उपलब्धि है। इस उपलब्धि को विश्व बैंक ने भी स्वीकार किया है, यह सरकार का अपना दावा मात्र नहीं है। पूरी दुनिया के लिए यह एक संदेश है कि जब सत्ता का ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ सदुपयोग किया जाता है, तो करोड़ों लोगों का जीवन बदला जा सकता है।
2047 तक सपा सत्ता में आने वाली नहीं
उन्होंने प्रधानमंत्री जी को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया और कहा कि गरीबों का जीवन और खुशहाल बने, गरीब परिवार आर्थिक रूप से समृद्ध हों तथा हर जरूरतमंद व्यक्ति विकास की मुख्यधारा से जुड़े, इसके लिए हमारी कोशिश पहले भी थी, आज भी है और आगे भी जारी रहेगी। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कमल पूरी तरह खिला हुआ है और आगे भी खिलने जा रहा है। वर्ष 2047 तक समाजवादी पार्टी सत्ता में आने वाली नहीं है और भारतीय जनता पार्टी सत्ता से जाने वाली नहीं है। जनता का अपार विश्वास और आशीर्वाद भाजपा के साथ है। इसी जनसमर्थन के बल पर उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी तीसरी बार भी प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी।

LATEST UPLOADS

Thumbnail

यमुना एक्सप्रेस वे ऑथोरिटी के पूर्व CEO को हाईकोर्ट से राहत, भ्रष्टाचार के मुकदमे की जांच रिपोर्ट रद्द

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (य...

READ FULL NEWS

जळगाव जिल्ह्यात दुष्काळाचे सावट; 15 तालुक्यांत पिके उद्ध्वस्त, सरसकट पंचनामे करून सरसकट मदतीची मागणी!

जळगाव, दि. 27 -यंदा पावसाने दडी मारल्याने जळगाव जिल्ह्यात गंभीर परिस्थ...

READ FULL NEWS