Categories

Smart News Share

Select Site Layout & Design

Recognized User ID: USR-EAE26E • Auto-Saved
Applied

Broadcast Studio

Horizontal Media Cards & Right Sidebar

Applied

Royal Gazette

Classic Newspaper Print Grid & Left Sidebar

Applied

CyberGlass Magazine

Full-Bleed Overlay Cards & Floating Bar

Applied

Swiss Zig-Zag

100% Wide Alternating Editorial Stream

Applied

Metro Bento Portal

Giant Hero Spotlight + Asymmetric Tiles

Logo

Mathura Hulchul News

BREAKING
बुलंदशहर

सिद्धि और अलौकिक शक्तियों की चाहत में हैवान बनी पड़ोसन सोनम, मासूम बच्ची की दे दी बलि

22 Nov 2026, 08:15 PM (IST)
बुलंदशहर में तीन साल की मासूम की पड़ोस में रहने वाली महिला ने बलि दे दी। वह तंत्रमंत्र के जरिए सिद्धि और अलौकिक शक्तियां पाना चाह रही थी। बच्ची की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
यूपी के बुलंदशहर जिले से तीन साल की मासूम की हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। तंत्रमंत्र के लिए मासूम बच्ची के पड़ोस में रहने वाली महिला ने उसकी बलि देने के लिए मुंह दबाकर उसकी हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की मानें तो व्यक्तिगत जीवन की समस्याओं और अपनी बेटी के दूर चले जाने से आरोपी महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त थी
रविवार दोपहर पुलिस लाइन सभागार में एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजेय, सीओ सिटी प्रखर पाण्डेय और कोतवाली प्रभारी सुजीत कुमार उपाध्याय ने बताया कि शनिवार दोपहर पुलिस को मोहल्ला अवंती नगर भूड़ से तीन साल की बच्ची के लापता होने की सूचना मिली थी। इसके बाद कोतवाली नगर पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीमों को तलाश में लगाया गया। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर स्पष्ट हुआ कि बच्ची मोहल्ले से बाहर गई ही नहीं। इसके बाद पुलिस ने घर-घर तलाशी शुरू की तो बच्ची के घर से महज 40 मीटर दूर रहने वाली पड़ोसन सोनम के कमरे पर ताला लगा मिला।
संदेह होने पर पुलिस ने तोड़ा ताला
संदेह होने पर पुलिस ने कमरे का ताला तोड़ा तो अंदर मासूम का शव बरामद हुआ। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जब घटनास्थल और आरोपी महिला के कमरे की बारीकी से जांच की तो कमरे के भीतर कई ऐसे चित्र और निशान मिले जो तंत्र-मंत्र की क्रियाओं की ओर इशारा कर रहे हैं। इसके बाद आरोपी महिला को सर्विलांस टीम की मदद से वलीपुरा नहर के पास से पकड़ लिया गया।
पुलिस पूछताछ में आरोपी सोनम पत्नी दिनेश, निवासी ग्राम धतूरी, थाना सलेमपुर ने बताया कि उसने बच्ची को अंदर कमरे में बुलाकर मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। जब उसने पुलिस को इलाके में तलाश करते देखा तो वह कमरे का ताला लगाकर फरार हो गई। उसकी योजना रात के अंधेरे में वापस आकर शव को कहीं फेंकने की थी, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से उसकी साजिश नाकाम हो गई।
मासूम बच्ची के शव का रात में ही पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची की मौत की वजह दम घुटना आई है। उसके शरीर पर गंभीर चोट का कोई निशान नहीं मिला है। हालांकि अंगुली और शरीर के कुछ स्थानों पर कट लगाए जाने के निशान मिलने की बात कही जा रही है। आशंका है कि तंत्रमंत्र के लिए बालिका के शरीर पर कट लगाकर खून निकाला गया होगा। कानून-व्यवस्था और संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन व पुलिस की निगरानी में रात में ही मासूम के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद जब शव घर लाया गया तो परिजनों में कोहराम मच गया। मां शारदा और पिता सचिन का रो-रोकर बुरा हाल है। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में परिजनों ने मासूम का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना से पीड़ित परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
पुलिस ने आरोपी महिला को पहले ही हिरासत में ले लिया था, जिससे लगातार पूछताछ की जा रही है। अब इस प्रकरण में पुलिस ने मकान मालिक को भी पकड़ लिया है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घर के भीतर चल रही इन संदिग्ध गतिविधियों की मकान मालिक को कितनी जानकारी थी और क्या इस वारदात में किसी अन्य व्यक्ति की भी संलिप्तता है? इस संबंध में एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजेय ने कहा, बालिका की तंत्रमंत्र के लिए हत्या की गई थी। आरोपी महिला सोनम को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रतीत हो रही है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच करते हुए अन्य लोगों की भूमिका के बारे में भी पता लगाने का प्रयास कर रही है। फिलहाल आरोपी महिला से पूछताछ कर उसका चालान कर दिया गया है।

LATEST UPLOADS

Thumbnail

यमुना एक्सप्रेस वे ऑथोरिटी के पूर्व CEO को हाईकोर्ट से राहत, भ्रष्टाचार के मुकदमे की जांच रिपोर्ट रद्द

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (य...

READ FULL NEWS

जळगाव जिल्ह्यात दुष्काळाचे सावट; 15 तालुक्यांत पिके उद्ध्वस्त, सरसकट पंचनामे करून सरसकट मदतीची मागणी!

जळगाव, दि. 27 -यंदा पावसाने दडी मारल्याने जळगाव जिल्ह्यात गंभीर परिस्थ...

READ FULL NEWS