Categories

Smart News Share

Select Site Layout & Design

Recognized User ID: USR-EAE26E • Auto-Saved
Applied

Broadcast Studio

Horizontal Media Cards & Right Sidebar

Applied

Royal Gazette

Classic Newspaper Print Grid & Left Sidebar

Applied

CyberGlass Magazine

Full-Bleed Overlay Cards & Floating Bar

Applied

Swiss Zig-Zag

100% Wide Alternating Editorial Stream

Applied

Metro Bento Portal

Giant Hero Spotlight + Asymmetric Tiles

Logo

Mathura Hulchul News

BREAKING
लखनऊ

रामपुर वाले चचाजान से ही मिल लीजिए', आजम खान के बहाने अखिलेश पर ओपी राजभर का

22 Nov 2026, 10:55 AM (IST)
ओम प्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। सुभासपा अध्यक्ष ने आजम खां का जिक्र करते हुए तंज कसा कि अखिलेश यादव को रामपुर वाले चचाजान से ही नसीहत ले लेनी चाहिए
सुभासपा अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए आजम खां का जिक्र किया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश को रामपुर वाले चचाजान से ही सलाह ले लेनी चाहिए। राजभर ने अखिलेश की भाषा और पुलिस व सरकारी कर्मचारियों को लेकर दिए गए बयानों पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें बड़े-बुजुर्गों के पास बैठकर ज्ञान लेना चाहिए।
ओम प्रकाश राजभर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अखिलेश यादव का नाम लेते हुए लिखा, 'बड़े-बुजुर्गों ने कहा है कि अच्छा बनने के लिए संगत अच्छी रखनी होती है। लेकिन जब संगत ही अच्छी नहीं रहेगी तो जाहिर है कि जुबान कैसे अच्छी होगी। जिसकी जुबान अच्छी नहीं होगी, उसके मुंह से गुंडागर्दी वाली बातें ही निकलेंगी! इसको उड़वा दूंगा, उसको उठवा लूंगा, फलाने के मूंछ की ताव देखूंगा... और अब तो मीडिया के सामने ऐलानिया धमकी दे रहे हैं कि पुलिस से स्टेपनी बदलवाउंगा... ये सब क्या अंट-शंट बोलने लगे हैं आप? रामपुर वाले चचाजान के लौट आने से या तो आपको बहुत ज्यादा खुशी हुई है या बहुत बड़ा सदमा लग गया है! लौंडे-लफाड़ियों का चक्कर छोड़िए और अपने बड़े-बुजुर्गों के पास बैठकर उनसे ज्ञान लीजिए। न विश्वास हो तो अपने रामपुर वाले चचाजान से ही एक्सपर्ट एडवाइस ले लीजिए। दस साल पहले वो भी आपके जैसे ही थे।'
ओपी राजभर ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, 'सरकारी नौकरी वालों को गुलाम समझते थे, पुलिस से अपनी भैंस ढुंढ़वाते थे। सरकारी कर्मचारी को तनखइया समझते थे। आज दस साल बाद उनकी जुबान ठीक तो नहीं हुई, लेकिन थोड़ी नरम जरूर हो गई है। उनसे पूछ लीजिए कि क्या वो अभी भी सरकारी नौकरी वालों को तनखइया समझते हैं और तनखइयों से जूते साफ कराएंगे? बस इतना ही पूछ लेंगे आप तो चचाजान अपने अनुभव के आधार पर मिला अचूक ज्ञान जरूर आपको देंगे।'
में लाखों युवा सरकारी नौकरी पाने के लिए लगन और परिश्रम से तैयारी कर रहे हैं। कम से कम अपनी गुंडागर्दी वाली मंशा जाहिर करके सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं का मनोबल तो न तोड़ें। उन्होंने कहा कि युवा इन बयानों को सुन भी रहे हैं और अच्छी तरह समझ भी रहे हैं। युवाओं को भी पता है कि दस साल पहले कैसे सैफई सिंडिकेट और उसका माफियातंत्र पूरे सरकारी सिस्टम को अपना गुलाम बनाकर रखता था। उनके मुताबिक, उस समय सरकारी नौकरी करने वालों को 'तनखइया' और 'गुलाम' समझा जाता था।

डींगें हांकना छोड़ दें अखिलेश
राजभर ने कहा, 'हमारा यही सुझाव है कि अब लंबी-लंबी डींगें हांकना छोड़ दीजिए। समय बदल चुका है। कॉलर पकड़कर सरकारी कागजों पर साइन कराने वाले गुंडावादियों को यूपी की जनता ने दस साल पहले ही उखाड़कर फेंक दिया है। आज यूपी पुलिस में उन युवाओं की एक बड़ी फौज भर्ती हो चुकी है, जो न तो किसी की सिफारिश से आई है और न सैफई सिंडिकेट की तिजोरी भरकर। यह युवाशक्ति अपनी लगन, मेहनत और काबिलियत के दम पर नौकरी में आई है। यह कानून का राज स्थापित कराने और मुसीबत में मदद के लिए डटे रहने वाली फोर्स बन चुकी है। इन्हें अपना तनखइया गुलाम बनाने का गंदा सपना देखना छोड़ दीजिए।'

LATEST UPLOADS

Thumbnail

यमुना एक्सप्रेस वे ऑथोरिटी के पूर्व CEO को हाईकोर्ट से राहत, भ्रष्टाचार के मुकदमे की जांच रिपोर्ट रद्द

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (य...

READ FULL NEWS

जळगाव जिल्ह्यात दुष्काळाचे सावट; 15 तालुक्यांत पिके उद्ध्वस्त, सरसकट पंचनामे करून सरसकट मदतीची मागणी!

जळगाव, दि. 27 -यंदा पावसाने दडी मारल्याने जळगाव जिल्ह्यात गंभीर परिस्थ...

READ FULL NEWS