Categories

Smart News Share

Select Site Layout & Design

Recognized User ID: USR-6288CD • Auto-Saved
Applied

Broadcast Studio

Horizontal Media Cards & Right Sidebar

Applied

Royal Gazette

Classic Newspaper Print Grid & Left Sidebar

Applied

CyberGlass Magazine

Full-Bleed Overlay Cards & Floating Bar

Applied

Swiss Zig-Zag

100% Wide Alternating Editorial Stream

Applied

Metro Bento Portal

Giant Hero Spotlight + Asymmetric Tiles

Logo

Mathura Hulchul News

BREAKING
आगरा

हवा में गोली चलाने पर होगा जानलेवा हमले का केस, रात में डीजे बजाने पर भी ऐक्शन

22 Nov 2026, 10:50 AM (IST)
यूपी पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि शादी में हर्ष फायरिंग पर जानलेवा हमले का केस दर्ज होगा। सहालग की भीड़ के चलते पुलिस अधिकारियों ने निर्देश जारी किए हैं। डीजे बजाने के समय को लेकर भी जानकारी दी गई है।
आगरा, मुख्य संवाददाता। शादियों का सीजन शुरू हो गया। डीसीपी सिटी रविंद्र कुमार ने जनता के लिए एडवाइजरी जारी की है। साफ शब्दों में कहा गया है कि शादियों में हर्ष फायरिंग पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया जाएगा। शादियों में हथियार लेकर नहीं जाएं। जाम से निपटने के लिए भी सुझाव दिए गए हैं। पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि नो पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
प्रतिबंधित क्षेत्र में बारातें रास्ता घेरकर निकलें तो बैंड वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। रात दस बजे के बाद डीजे बजने पर कार्रवाई की जाए। इधर टप्पेबाज और चोर मेहमानों के वेश में शादी समारोह में प्रवेश कर जाते हैं। भीड़ का लाभ उठाकर ये बदमाश महिलाओं के आभूषण व नकदी पर हाथ साफ कर देते हैं। ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए मैरिज होम बुक करने वाले लोग संचालक से परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए आवश्यक रूप से कहें।
डीसीपी सिटी ने जारी की एडवाइजरी, बरात से नहीं लगाएं जाम, देर रात न बजे डीजे
- नो पार्किंग में खड़ी गाड़ी यातायात पुलिस लाइन पहुंच जाएगी

- शादी समारोह में कीमती सामान की सुरक्षा पर रखें विशेष ध्यान

- होटल, मैरिज होम में सीसीटीवी कैमरे चालू होने चाहिए, हिदायत
यदि कोई व्यक्ति दो या तीन दिन के लिए ताला बंद करके जाए तो संबंधित चौकी अथवा थाने पर सूचना दे। ताकि पुलिस गश्त के समय घर पर नजर रख सके
होटल, मैरिज होम वाले पार्किंग के बिना आयोजन नहीं कराएं। सड़क पर वाहनों की पार्किंग होने पर कार्रवाई की जाएगी।

- किसी भी समारोह में हर्ष फायरिंग नहीं होनी चाहिए। हथियार लेकर होटल, मैरिज होम में किसी को प्रवेश नहीं दें
एमजी रोड और फतेहाबाद मार्ग पर बारातें प्रतिबंधित हैं। इन मार्गों के अलावा दूसरे रास्तों पर भी सड़क घेरकर बारात नहीं निकालें। यातायात चलने दें।

- सभी मैरिज होम और होटल में सीसीटीवी होने चाहिए। खासकर उस स्थान पर जहां आयोजन हो रहा है। कितने सीसीटीवी हैं इसकी जानकारी होटल और मैरिज होम संचालक संबंधित थाना प्रभारी को मुहैया कराएं।
मैरिज होम और होटल वाले मुख्य गेट के पास प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड तैनात करें। देखें कोई सड़क पर वाहन खड़ा न करे।

- प्रतिबंधित क्षेत्र में बिना अनुमति ड्रोन का प्रयोग नहीं किया जाए।

- डीजे निर्धारित आवाज से तेज नहीं चलाएं। रात दस बजे के बाद मैरिज होम संचालक और होटल वाले इसे बंद कराएं।

- शादी समारोह में कोई संदिग्ध दिखे तो उसके साथ खुद मारपीट नहीं करें। तत्काल पुलिस को सूचित करें।

LATEST UPLOADS

Thumbnail

यमुना एक्सप्रेस वे ऑथोरिटी के पूर्व CEO को हाईकोर्ट से राहत, भ्रष्टाचार के मुकदमे की जांच रिपोर्ट रद्द

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (य...

READ FULL NEWS

जळगाव जिल्ह्यात दुष्काळाचे सावट; 15 तालुक्यांत पिके उद्ध्वस्त, सरसकट पंचनामे करून सरसकट मदतीची मागणी!

जळगाव, दि. 27 -यंदा पावसाने दडी मारल्याने जळगाव जिल्ह्यात गंभीर परिस्थ...

READ FULL NEWS