Categories

Smart News Share

Select Site Layout & Design

Recognized User ID: USR-EAE26E • Auto-Saved
Applied

Broadcast Studio

Horizontal Media Cards & Right Sidebar

Applied

Royal Gazette

Classic Newspaper Print Grid & Left Sidebar

Applied

CyberGlass Magazine

Full-Bleed Overlay Cards & Floating Bar

Applied

Swiss Zig-Zag

100% Wide Alternating Editorial Stream

Applied

Metro Bento Portal

Giant Hero Spotlight + Asymmetric Tiles

Logo

Mathura Hulchul News

BREAKING
लखनऊ

नेताजी से सीखा बुरे वक्त में साथ देना, मुलायम सिंह की जयंती पर बोले अखिलेश यादव

22 Nov 2026, 10:47 AM (IST)
मुलायम सिंह यादव की जयंती पर अखिलेश यादव ने उन्हें नमन करते हुए पिता से मिली सीख शेयर की। उन्होंने कहा कि नेताजी ने सिखाया था कि बुरे वक्त में लोगों के साथ खड़ा होना चाहिए। कोई विरोध करता है तो इसका मतलब यह नहीं कि वह हमेशा बुरा है।
समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर अखिलेश यादव ने उन्हें नमन करते हुए पिता से मिली सीख शेयर की। अखिलेश ने कहा कि नेताजी ने सिखाया था कि बुरे वक्त में लोगों के साथ खड़ा होना चाहिए। कोई विरोध करता है तो इसका मतलब यह नहीं कि वह हमेशा बुरा है। यदि कोई सच्चे मन से रिश्ते सुधारने के लिए हाथ बढ़ाए तो उसे आगे बढ़कर थाम लेना चाहिए।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सपा चीफ अखिलेश यादव ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'आज श्रद्धेय नेताजी की जयंती पर उनको कोटि-कोटि नमन करते हुए हम उनके समाजवादी सिद्धांतों और मानवीय -व्यावहारिक मूल्यों को और भी अधिक दृढ़ता के साथ आत्मसात् और जीवन के हर क्षेत्र में सक्रिय करने का संकल्प दोहराते हैं। नेताजी से हमने जो सबसे सरल सबक सीखा वो था, ’किसी के बुरे वक़्त में साथ देना, और कोई भी हो अगर वो मदद की उम्मीद लेकर आये तो यथासंभव सहायता करना। साथ ही एक अच्छी बात ये भी सीखी कि हो सकता है कोई किसी वजह या दबाव से आपके खिलाफ हो गया हो लेकिन हर कोई हमेशा बुरा या खराब नहीं होता है, इसीलिए जब कभी कोई सच्चे मन से, निस्वार्थ भाव से रिश्ते सुधारने के लिए क़दम बढ़ाए तो हाथ आगे बढ़ाने में पीछे मत हटना। आज श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव की जयंती पर उनको कोटि-कोटि नमन करते हुए हम उनके समाजवादी सिद्धांतों और मानवीय -व्यावहारिक मूल्यों को और भी अधिक दृढ़ता के साथ आत्मसात् और जीवन के हर क्षेत्र में सक्रिय करने का संकल्प दोहराते हैं।'
नेताजी की जयंती पर शिवपाल का संदेश- मन में कसक और गर्व भी
मुलायम सिंह के जयंती पर शिवपाल यादव ने कहा, ‘मन में एक कसक भी है और गर्व भी। कसक इस बात की कि हमारे आदरणीय नेताजी आज हमारे बीच नहीं हैं, और गर्व इस बात का कि उन्होंने हमें ऐसा समाजवादी विचार और ऐसी संघर्ष की विरासत दी, जो कभी समाप्त नहीं हो सकती। नेताजी ने मुझे ही नहीं, हम सभी कार्यकर्ताओं को एक परिवार की तरह अपनाया। उन्होंने सिखाया कि मुश्किल कितनी भी बड़ी हो, गरीब-किसान और जनता के अधिकारों की लड़ाई से कभी पीछे नहीं हटना है।’

उन्होंने आगे कहा, ‘आज उनकी जयंती पर मैं अपने हर समाजवादी साथी से कहना चाहता हूं। नेताजी को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब हम उनके सपनों को अपने संघर्ष का संकल्प बनाएंगे। 2027 हमारे लिए सिर्फ सत्ता परिवर्तन का चुनाव नहीं है। यह नेताजी के सपनों को पूरा करने, समाजवाद को मजबूत करने और उत्तर प्रदेश की जनता के सम्मान व अधिकार की लड़ाई को आगे बढ़ाने का अवसर है।’

LATEST UPLOADS

Thumbnail

यमुना एक्सप्रेस वे ऑथोरिटी के पूर्व CEO को हाईकोर्ट से राहत, भ्रष्टाचार के मुकदमे की जांच रिपोर्ट रद्द

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (य...

READ FULL NEWS

जळगाव जिल्ह्यात दुष्काळाचे सावट; 15 तालुक्यांत पिके उद्ध्वस्त, सरसकट पंचनामे करून सरसकट मदतीची मागणी!

जळगाव, दि. 27 -यंदा पावसाने दडी मारल्याने जळगाव जिल्ह्यात गंभीर परिस्थ...

READ FULL NEWS