Categories

Smart News Share

Select Site Layout & Design

Recognized User ID: USR-EAE26E • Auto-Saved
Applied

Broadcast Studio

Horizontal Media Cards & Right Sidebar

Applied

Royal Gazette

Classic Newspaper Print Grid & Left Sidebar

Applied

CyberGlass Magazine

Full-Bleed Overlay Cards & Floating Bar

Applied

Swiss Zig-Zag

100% Wide Alternating Editorial Stream

Applied

Metro Bento Portal

Giant Hero Spotlight + Asymmetric Tiles

Logo

Mathura Hulchul News

BREAKING
मेरठ

जुगाड़ या मनमर्जी से नहीं मिलेगी मनचाही पोस्टिंग, अब सॉफ्टवेयर तय करेगा ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी

22 Nov 2026, 10:34 AM (IST)
मेरठ में किस चौराहे पर कौन सा ट्रैफिक इंस्पेक्टर और यातायात पुलिसकर्मी ड्यूटी करेगा। यह अब मनमर्जी से नहीं, बल्कि सॉफ्टवेयर के जरिए तय होगा। तैनाती व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए पुलिस विभाग डिजिटल ड्यूटी डिप्लॉयमेंट सिस्टम
यूपी के मेरठ शहर में किस चौराहे पर कौन सा ट्रैफिक इंस्पेक्टर और यातायात पुलिसकर्मी ड्यूटी करेगा। यह अब मनमर्जी से नहीं, बल्कि सॉफ्टवेयर के जरिए तय होगा। यातायात पुलिस की तैनाती व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए पुलिस विभाग डिजिटल ड्यूटी डिप्लॉयमेंट सिस्टम लागू करने जा रहा है। इसके तहत चौराहों और प्रमुख मार्गों पर यातायात कर्मियों की ड्यूटी का आटोमैटिक आवंटन होगा। इतना ही नहीं, हर महीने ड्यूटी में बदलाव भी होगा। आज एसएसपी इस नई व्यवस्था का शुभारंभ करेंगे।
बता दे कि अभी तक यातायात पुलिसकर्मियों और टीआई की ड्यूटी निर्धारित करने की प्रक्रिया मैनुअल तरीके से चलती रही है। इसमें अधिकारियों को अपने स्तर से ड्यूटी तय करनी पड़ती थी। अब नई व्यवस्था लागू होने के बाद सॉफ्टवेयर के माध्यम से ड्यूटी आवंटित होगी। इससे एक ही चौराहे या स्थान पर लंबे समय तक किसी पुलिसकर्मी की तैनाती रहने की स्थिति खत्म करने में मदद मिलेगी। डिजिटल सिस्टम के जरिए ड्यूटी निर्धारण और उसकी निगरानी की प्रक्रिया को भी व्यवस्थित किया जाएगा। यातायातकर्मी स्मार्टफोन के माध्यम से भी ड्यूटी से संबंधित जानकारी देख सकेंगे। इससे किस कर्मचारी की तैनाती कहां है, इसकी जानकारी उपलब्ध रहेगी।
जाम वाले स्थानों पर रहेगी विशेष नजर
शहर में यातायात का दबाव हर चौराहे और मार्ग पर एक जैसा नहीं रहता। व्यस्त समय में कुछ स्थानों पर जाम की समस्या अधिक रहती है। ऐसे में डिजिटल व्यवस्था के जरिए यातायात दबाव और जरूरत के अनुसार पुलिसकर्मियों की तैनाती को बेहतर बनाने का लक्ष्य है। प्रमुख मार्गों और व्यस्त चौराहों पर ड्यूटी प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा। एसपी ट्रैफिक राजेश श्रीवास्तव का कहना है कि हर माह होने वाले ड्यूटी परिवर्तन से तैनाती में पारदर्शिता आएगी। साथ ही यातायातकर्मियों की जवाबदेही भी तय होगी। शुभारंभ के बाद व्यवस्था को लागू करने की प्रक्रिया शुरू होगी।
उधर, मुजफ्फरनगर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ शनिवार को यातायात पुलिस और एआरटीओ की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया। इस दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने और बिना सीट बेल्ट लगाए चार पहिया वाहन चलाने वाले 56 वाहन चालकों के चालान किए गए। इन पर कुल 66 हजार रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया। चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस की विशेष रूप से ड्यूटी लगाई गई। खासतौर से शिव चौक, महावीर चौक, प्रकाश चौक, अंसारी रोड, जिला अस्पताल रोड, मीनाक्षी चौक पर पुलिस की ड्यूटी लगने से जाम से राहगीरों और वाहन चालकों को राहत मिलनी शुरू हो गई है।

LATEST UPLOADS

Thumbnail

यमुना एक्सप्रेस वे ऑथोरिटी के पूर्व CEO को हाईकोर्ट से राहत, भ्रष्टाचार के मुकदमे की जांच रिपोर्ट रद्द

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (य...

READ FULL NEWS

जळगाव जिल्ह्यात दुष्काळाचे सावट; 15 तालुक्यांत पिके उद्ध्वस्त, सरसकट पंचनामे करून सरसकट मदतीची मागणी!

जळगाव, दि. 27 -यंदा पावसाने दडी मारल्याने जळगाव जिल्ह्यात गंभीर परिस्थ...

READ FULL NEWS