Categories

Smart News Share

Select Site Layout & Design

Recognized User ID: USR-EAE26E • Auto-Saved
Applied

Broadcast Studio

Horizontal Media Cards & Right Sidebar

Applied

Royal Gazette

Classic Newspaper Print Grid & Left Sidebar

Applied

CyberGlass Magazine

Full-Bleed Overlay Cards & Floating Bar

Applied

Swiss Zig-Zag

100% Wide Alternating Editorial Stream

Applied

Metro Bento Portal

Giant Hero Spotlight + Asymmetric Tiles

Logo

Mathura Hulchul News

BREAKING
उत्तर प्रदेश

यूपी में BJP कार्यकर्ताओं को नहीं दिए जाएंगे वोटर लिस्ट से नाम कटवाने वाले फॉर्म-7! अब सिर्फ

22 Nov 2026, 10:22 AM (IST)
खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी एसआईआर के दौरान वास्तविक मतदाताओं के नाम कटने पर चिंता जता चुके हैं। उन्होंने दावा किया था कि राज्य में ‘1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं’ के नाम कट गए हैं, जबकि मुस्लिम मतदाताओं की संख्या में 1.65
उत्तर प्रदेश में वोटर लिस्ट केस्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के दौरान थोक में 'फॉर्म-7' (नाम कटवाने का फॉर्म) जमा करने की शिकायतों और कई मामलों में दर्ज हुई FIR के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी रणनीति बदल ली है। चल रहे स्पेशल समरी रिवीजन (SSR) अभियान के लिए पार्टी ने फैसला किया है कि वह अपने बूथ लेवल एजेंट्स (BLA) को फॉर्म-7 उपलब्ध नहीं कराएगी।
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में पार्टी सूत्रों के हवाले से बताया गया कि बीएलए और बूथ कार्यकर्ताओं को अब केवल फॉर्म-6 (नया नाम जुड़वाने के लिए) और फॉर्म-8 (पता बदलने या डिटेल में सुधार के लिए) ही दिए जा रहे हैं
कटे हुए नामों की घर-घर जाकर दोबारा जांच कर रहे कार्यकर्ता
भाजपा सूत्रों का कहना है कि SSR अभियान में पार्टी का पूरा ध्यान उन पात्र नागरिकों के नाम वोटर लिस्ट में शामिल कराने पर है, जो किसी कारणवश अप्रैल में खत्म हुए SIR के दौरान छूट गए थे। इसके लिए पार्टी ने SIR के दौरान 'अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत या डुप्लीकेट' बताकर काटे गए नामों की लिस्ट अपने कार्यकर्ताओं को भेजी है। बीएलए और बूथ स्तर के कार्यकर्ता घर-घर जाकर इस लिस्ट का मिलान कर रहे हैं ताकि किसी भी वास्तविक मतदाता का नाम लिस्ट से बाहर न रहे।
गौरतलब है कि खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी एसआईआर के दौरान वास्तविक मतदाताओं के नाम कटने पर चिंता जता चुके हैं। उन्होंने दावा किया था कि राज्य में "1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं" के नाम कट गए हैं, जबकि मुस्लिम मतदाताओं की संख्या में "1.65%" की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, हाल ही में एसएसआर के दौरान प्रकाशित ड्राफ्ट रोल में एसआईआर के बाद की लिस्ट में केवल करीब 18 लाख नए नाम ही जुड़ पाए हैं। दूसरी तरफ, सुप्रीम कोर्ट भी चुनाव आयोग को लगातार निर्देश दे रहा है कि एसआईआर के दौरान छूटे हुए मतदाताओं को दोबारा आवेदन करने का मौका दिया जाए।

हर विधानसभा में 5,000 फॉर्म-6 और 1,000 फॉर्म-8 बांटे
पात्र मतदाताओं को जोड़ने के लिए भाजपा ने महीने भर का 'मतदाता जोड़ो अभियान' शुरू किया है। एक वरिष्ठ भाजपा नेता ने बताया कि इस अभियान के तहत पार्टी ने हर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को वोटर लिस्ट और कटे हुए नामों की सूची के साथ-साथ करीब 5,000 फॉर्म-6 और 1,000 फॉर्म-8 की प्रतियां उपलब्ध कराई हैं। उन्होंने कहा, "पार्टी ने कोई फॉर्म-7 नहीं दिया है क्योंकि हम अपनी पूरी ऊर्जा और मानव संसाधन नए और छूटे हुए मतदाताओं के नाम जुड़वाने में लगाना चाहते हैं।"
बीएलए की ओर से थोक में फॉर्म-7 जमा करने के आरोपों पर सफाई देते हुए नेता ने दावा किया कि पार्टी कार्यकर्ताओं की तरफ से जमा किए गए ज्यादातर फॉर्म पर कोई कार्रवाई ही नहीं हुई थी। इससे पहले चुनाव आयोग ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के उन आरोपों को खारिज कर दिया था, जिनमें उन्होंने आयोग पर भाजपा की मदद के लिए बड़े पैमाने पर वोट काटने का आरोप लगाया था।

बीजेपी के मंत्री-सांसद भी उतरेंगे बूथ पर
अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा ने विधानसभा स्तर पर बैठकें कर बीएलए और कार्यकर्ताओं को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से फॉर्म-6 और फॉर्म-8 सही तरीके से भरने का प्रशिक्षण दिया है। एक अन्य नेता ने जानकारी दी कि 22, 23 और 24 नवंबर को एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों समेत हर नेता अपने तय मतदान केंद्र पर मौजूद रहकर घर-घर संपर्क करेगा।
सूत्रों के अनुसार, वास्तविक मतदाताओं को जोड़ने के लिए स्पेशल कैटेगरी की लिस्ट तैयार की जा रही हैं। इनमें 1 जनवरी 2027 तक 18 साल या उससे ज्यादा उम्र पूरी करने वाले युवा, शादी के बाद ससुराल आई महिलाएं, पंचायत वोटर लिस्ट में दर्ज लेकिन विधानसभा लिस्ट से छूटे लोग, सरकारी योजनाओं के लाभार्थी, राशन कार्ड धारक और प्रवासी शामिल हैं।
16 दिसंबर तक दर्ज करा सकते हैं दावे और आपत्तियां
इस अभियान की प्रगति की समीक्षा 13 दिसंबर को की जाएगी। हाल ही में एसएसआर के बाद प्रकाशित ड्राफ्ट मतदाता सूची के अनुसार, 17 नवंबर तक उत्तर प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 13.58 करोड़ दर्ज की गई है, जो 10 अप्रैल को एसआईआर के बाद प्रकाशित सूची की तुलना में 18.84 लाख ज्यादा है। एसएसआर के तहत दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की प्रक्रिया 16 दिसंबर तक चलेगी, जिसके बाद 4 जनवरी को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

LATEST UPLOADS

Thumbnail

यमुना एक्सप्रेस वे ऑथोरिटी के पूर्व CEO को हाईकोर्ट से राहत, भ्रष्टाचार के मुकदमे की जांच रिपोर्ट रद्द

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (य...

READ FULL NEWS

जळगाव जिल्ह्यात दुष्काळाचे सावट; 15 तालुक्यांत पिके उद्ध्वस्त, सरसकट पंचनामे करून सरसकट मदतीची मागणी!

जळगाव, दि. 27 -यंदा पावसाने दडी मारल्याने जळगाव जिल्ह्यात गंभीर परिस्थ...

READ FULL NEWS