Categories

Smart News Share

Select Site Layout & Design

Recognized User ID: USR-EAE26E • Auto-Saved
Applied

Broadcast Studio

Horizontal Media Cards & Right Sidebar

Applied

Royal Gazette

Classic Newspaper Print Grid & Left Sidebar

Applied

CyberGlass Magazine

Full-Bleed Overlay Cards & Floating Bar

Applied

Swiss Zig-Zag

100% Wide Alternating Editorial Stream

Applied

Metro Bento Portal

Giant Hero Spotlight + Asymmetric Tiles

Logo

Mathura Hulchul News

BREAKING
प्रतापगढ़

राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह का छलका दर्द, बोलीं- रामकथा में मुझे और बेटियों को घर नहीं आने दिया

22 Nov 2026, 10:18 AM (IST)
राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह कुंडा के बेंती राजभवन में आयोजित श्रीराम कथा में पति और दोनों बेटियों के साथ शामिल होकर पूजा-अर्चना करना चाहती थीं, लेकिन उनकी यह ख्वाहिश पूरी नहीं हो सकी। उन्होंने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट के
प्रतापगढ़ के कुंडा में राजा भैया के बेंती राजभवन में आयोजित श्रीराम कथा के बीच उनकी पत्नी भानवी सिंह का दर्द छलक पड़ा। उन्होंने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट लिखकर रामकथा में पति और पूरे परिवार के साथ पूजा-अर्चना करने की अधूरी ख्वाहिश बयां की। भानवी सिंह ने आरोप लगाया कि एक अन्य महिला के कारण उन्हें और उनकी दोनों बेटियों को अपने ही घर में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने का मौका नहीं मिला। उन्होंने खुद को राजा भैया की धर्मपत्नी बताते हुए कहा कि वह पति के साथ रिश्तों में किसी दूरी को स्वीकार नहीं करतीं।
राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, 'मेरी और हुजूर (राजा भैया) की तस्वीर के साथ इतना भावुक गीत लगाकर आपने जो स्नेह और अपनापन व्यक्त किया है, उसने सचमुच मेरे हृदय को छू लिया। आपके इस निःस्वार्थ प्रेम और सम्मान के लिए मैं हृदय से आभारी हूं। मेरी भी बहुत इच्छा थी कि इस पावन रामकथा में मैं हुजूर के साथ बैठकर पूजा-अर्चना करती और मेरा पूरा परिवार एक साथ इस धार्मिक अनुष्ठान का हिस्सा बनता। दुर्भाग्यवश जिस अन्य महिला के कारण इतने वर्षों पहले मुझे अपने ही घर से निकाला गया, उसी के कारण आज रामकथा जैसे पवित्र अवसर पर भी मुझे और दोनों बेटियों कोअपने घर वापस नहीं आने दिया गया। यह पीड़ा शब्दों में व्यक्त करना कठिन है।
भानवी ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, 'मैं हुजूर की धर्मपत्नी हूं और धर्मपत्नी होने के नाते मैं अपने और उनके बीच किसी भी दूरी को स्वीकार नहीं करती। मेरे सनातन धर्म और संस्कारों में विवाह केवल एक सामाजिक बंधन नहीं, बल्कि सात जन्मों का पवित्र संकल्प है। मेरी धार्मिक मान्यताओं में तलाक या डिवोर्स की कोई कल्पना नहीं रही। लोगों की इतनी सुंदर, स्नेहपूर्ण और भावुक टिप्पणियाँ पढ़कर मेरा मन भर आता है। जिस अपनत्व और प्रेम के साथ सभी मेरे अपने घर और परिवार में वापस लौटने की कामना कर रहे हैं, वह मेरे लिए किसी आशीर्वाद से कम नहीं है। ईश्वर से यही प्रार्थना है कि एक दिन सत्य, धर्म और रिश्तों की पवित्रता की विजय हो तथा मेरे परिवार में पुनः प्रेम, शांति और एकता स्थापित हो।'
भानवी ने रामकथा में जाने की जताई थी इच्छा
बता दें कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीराम कथा सुनने को लेकर भानवी कुमारी ने भी अपनी इच्छा जाहिर की थी। उन्होंने पोस्ट लिखकर ससुराल जाकर रामकथा सुनने और बाबा बागेश्वर के दर्शन करने की इच्छा जताई थी। इसके लिए उन्होंने अपने 'हजूर' यानी रघुराज प्रताप सिंह (राजा भैया) से अवसर देने की उम्मीद भी जताई है।

LATEST UPLOADS

Thumbnail

यमुना एक्सप्रेस वे ऑथोरिटी के पूर्व CEO को हाईकोर्ट से राहत, भ्रष्टाचार के मुकदमे की जांच रिपोर्ट रद्द

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (य...

READ FULL NEWS

जळगाव जिल्ह्यात दुष्काळाचे सावट; 15 तालुक्यांत पिके उद्ध्वस्त, सरसकट पंचनामे करून सरसकट मदतीची मागणी!

जळगाव, दि. 27 -यंदा पावसाने दडी मारल्याने जळगाव जिल्ह्यात गंभीर परिस्थ...

READ FULL NEWS