Categories

Smart News Share

Select Site Layout & Design

Recognized User ID: USR-6288CD • Auto-Saved
Applied

Broadcast Studio

Horizontal Media Cards & Right Sidebar

Applied

Royal Gazette

Classic Newspaper Print Grid & Left Sidebar

Applied

CyberGlass Magazine

Full-Bleed Overlay Cards & Floating Bar

Applied

Swiss Zig-Zag

100% Wide Alternating Editorial Stream

Applied

Metro Bento Portal

Giant Hero Spotlight + Asymmetric Tiles

Logo

Mathura Hulchul News

BREAKING
लखनऊ

15 साल की लड़की को खींचकर झाड़ियों में गया नाबालिग, चीखी तो जमकर पीटा, रेप कर हुआ फरार

22 Nov 2026, 08:53 AM (IST)
लखनऊ के रहीमाबाद में 15 साल की लड़की के साथ एक नाबालिग ने हैवानियत की हदें पार कर दीं। अपने खेत पर जा रही लड़की को खींचकर वह झाड़ियों में ले गया। लड़की चीखने लगी तो आरोपी ने बुरी तरह उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद लड़की के साथ रेप किया। झाड़ियों में लड़की को चीखता-चिल्लाता
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद इलाके में एक हैरान और चिंता पैदा करने वाली वारदात सामने आई है। यहां 15 साल की एक लड़की के साथ पड़ोसी गांव के नाबालिग ने हैवानियत की हद पार कर दी। अपने खेत जा रही इस किशोरी को उसने बंधक बना लिया। किशोरी को खींच कर वह झाड़ियों में ले गया। इस दौरान किशोरी के चीखने-चिल्लाने पर किशोर ने उसे लात-घूंसों से पीट-पीटकर बदहाल कर दिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर घायल किशोरी को झाड़ियों में फेंक कर आरोपी फरार हो गया। काफी देर तक घर न पहुंचने पर परिवार वाले तलाश में निकले तो किशोरी को गंभीर हालत में झाड़ियों में पड़ा देखा। भाई को देखते ही किशोर चीख-चीख कर रोने लगी और घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
रहीमाबाद के एक गांव की 15 वर्षीय यह किशोरी शुक्रवार दोपहर अपने खेत पर काम करने जा रही थी। किशोरी के अनुसार सुनसान रास्ते पर अचानक पड़ोसी गांव में रहने वाला 16 साल का एक लड़का अचानक उसके सामने आ गया। लड़के ने उसका रास्ता रोक लिया। उसने किशोरी के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। किशोरी के विरोध करने पर आरोपी किशोर ने उस पर हमला कर दिया। उसने किशोरी को लात-घूंसों से जमकर पीटा। इस दौरान पेट, मुंह और चेहरे पर चोट लगने से किशोरी चीखने लगी। आरोपी किशोर, किशोरी को खींच कर झाड़ियों के पास ले गया। वहां उसने जबरन किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के विरोध करने पर उसे दोबारा जमकर पीटा। किशोरी बुरी तरह पिटाई से घायल हो गई। बेहाल होकर वह रोने लगी। किशोर उसे रोता-बिलखता झाड़ियों में छोड़कर मौके से भाग निकला।
भाई को देखते फूट फूट कर रोने लगी
उधर, किशोरी के काफी देर तक नहीं लौटने पर परिवार वाले परेशान हो गए। उन्होंने किशोरी को गांव में ढूंढना शुरू कर दिया। किशोरी को ढूंढता हुआ उसका भाई खेत की तरफ जाने वाले रास्ते पर पहुंचा तो झाड़ियों में घायल पड़ी बहन की सिसकियां सुनाई दीं। भाई को देखते ही किशोरी फूट-फूट कर रोने लगी और अपने साथ हुई दिल दहला देने वाली घटना की जानकारी दी। किशोरी की बातें सुनकर हर किसी का दिल दहल गया। परिवारवाले आक्रोश से भर गए। इसके बाद किशोरी को लेकर उसका भाई रहीमाबाद थाने पहुंचा। वहां उसने आरोपी किशोर के खिलाफ किशोरी को बंधक बनाकर रेप, पॉस्को, एससीएसटी के तहत मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई।
बचने के लिए किशोरी ने कुछ देर किया संघर्ष
किशोरी के भाई के मुताबिक आरोपी से बचने के लिए किशोरी ने कुछ देर संघर्ष किया लेकिन आरोपी की पिटाई से वह डर गई। इंस्पेक्टर अरुण कुमार त्रिगुनायक ने बताया कि आरोपी किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

LATEST UPLOADS

Thumbnail

यमुना एक्सप्रेस वे ऑथोरिटी के पूर्व CEO को हाईकोर्ट से राहत, भ्रष्टाचार के मुकदमे की जांच रिपोर्ट रद्द

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (य...

READ FULL NEWS

जळगाव जिल्ह्यात दुष्काळाचे सावट; 15 तालुक्यांत पिके उद्ध्वस्त, सरसकट पंचनामे करून सरसकट मदतीची मागणी!

जळगाव, दि. 27 -यंदा पावसाने दडी मारल्याने जळगाव जिल्ह्यात गंभीर परिस्थ...

READ FULL NEWS