Categories

Smart News Share

Select Site Layout & Design

Recognized User ID: USR-EAE26E • Auto-Saved
Applied

Broadcast Studio

Horizontal Media Cards & Right Sidebar

Applied

Royal Gazette

Classic Newspaper Print Grid & Left Sidebar

Applied

CyberGlass Magazine

Full-Bleed Overlay Cards & Floating Bar

Applied

Swiss Zig-Zag

100% Wide Alternating Editorial Stream

Applied

Metro Bento Portal

Giant Hero Spotlight + Asymmetric Tiles

Logo

Mathura Hulchul News

BREAKING
लखनऊ

शादी के सात साल बाद पत्नी ने पति को खुला देने का किया ऐलान, बोली-छह साल से सह रही

22 Nov 2026, 08:47 AM (IST)
बेबी खान हिना ने कुरआन की सूरह अल-बकरह की आयत 229 का हवाला देते हुए बताया कि मुस्लिम महिलाओं को भी निकाह खत्म करने का अधिकार दिया गया है। सामाजिक कार्यकर्ता नाइश हसन ने बताया कि पिछले आठ वर्षों में सामाजिक
लखनऊ, कार्यालय संवाददाता। मुस्लिम महिला के निकाह खत्म करने के अधिकार के तहत बेबी खान हिना ने अपने पति वस्सन खान को ‘खुला’ देने की घोषणा कर दी। हिना के अनुसार वह बेहद प्रताड़ित थीं। शादी को सात साल हो गए। उनमें से छह साल यातना के गुजरे हैं।
उन्होंने बताया कि उनका निकाह सात अप्रैल 2019 को हुआ था। वैवाहिक जीवन में आ रही परेशानियों के चलते उन्होंने अपनी इच्छा से निकाह खत्म करने का फैसला लिया है। इसके लिए 20 नवंबर को पति को रजिस्टर्ड पोस्ट से खुलानामा भेजा है। बेबी खान हिना ने कुरआन की सूरह अल-बकरह की आयत 229 का हवाला देते हुए बताया कि मुस्लिम महिलाओं को भी निकाह खत्म करने का अधिकार दिया गया है। हिना की सहयोगी सामाजिक कार्यकर्ता नाइश हसन ने बताया कि बेबी खान हिना ने सुलह के प्रयास भी किए थे। इसके लिए चार जुलाई और सात अगस्त 2026 को पति को रजिस्टर्ड डाक से पत्र भेजकर मध्यस्थता के लिए बुलाया था। उनका आरोप है कि दोनों नोटिस मिलने के बावजूद पति सुलह के लिए उपस्थित नहीं हुए।
उन्होंने पति पर पत्नी और बच्चों की जिम्मेदारी नहीं उठाने का भी आरोप लगाया। नाइश हसन ने केरल और तेलंगाना हाईकोर्ट के फैसलों का हवाला देते हुए कहा कि मुस्लिम महिला को खुला लेने के लिए पति की सहमति जरूरी नहीं है। हालांकि, पति की सहमति के बिना एकतरफा खुला की कानूनी वैधता का प्रश्न सुप्रीम कोर्ट में भी विचार के लिए पहुंच चुका है।
एक शिक्षिका और एक आईटी प्रोफेशनल का भी कराया जा चुका है खुला
सामाजिक कार्यकर्ता नाइश हसन ने बताया कि पिछले आठ वर्षों में सामाजिक कार्यकर्ताओं की मदद से लखनऊ की तीन और कश्मीर की एक महिला का खुला कराया गया। लखनऊ की तीसरी महिला बेबी खान हिना हैं, जिन्होंने एक दिन पहले ही अपने पति को रजिस्टर्ड पोस्ट से खुलानामा भेजकर खुला लेने की घोषणा की है।
कश्मीर की लड़की का डिजिटल खुला कराया
नाइश हसन ने बताया कि मजबूर लड़कियों का हम साथ देते हैं। ऐसे ही कश्मीर की एक लड़की का हमसे राब्ता हुआ। वह बहुत परेशान हो चुकी थी। स्थानीय पुलिस से उसकी मदद करवाई और डिजिटल रूप से उसके साथ जुड़कर उसका खुलाकरवाया। आज कश्मीरी लड़की भी खुश है।

पढ़ी-लिखी प्रोफेशनल भी शिकार
नाइश हसन ने बताया कि सिर्फ आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की लड़कियों को ही प्रताड़ना नहीं झेलनी पड़ती है, बल्कि पढ़ी लिखी, अच्छे घरों से आने वाली महिलाओं को भी शादी के बाद प्रताड़ना झेलनी पड़ती है। उन्होंने बताया कि लखनऊ की दो महिलाएं, एक शिक्षिका तो दूसरी आईटी प्रोफेशनल हैं। दोनों शादी के बाद कथित प्रताड़ना झेल रही थीं, लेकिन पति से अलग होने का रास्ता नहीं तलाश पा रही थीं। दोनों ने ही पहले नदवा का रुख किया था। नाइश ने बताया कि नदवा में इन महिलाओं से कहा गया कि खुला के लिए पहले पति की रजामंदी लेकर आइए। इसके बाद किसी तरह ये महिलाएं मेरे पास पहुंचीं। मदद से दोनों महिलाओं का खुला हुआ और आज दोनों अपनी जिंदगी में खुश हैं। आईटी प्रोफेशनल अमेरिका में रह रही हैं, जबकि शिक्षिका ने दूसरी शादी कर नई जिंदगी शुरू की है।

LATEST UPLOADS

Thumbnail

यमुना एक्सप्रेस वे ऑथोरिटी के पूर्व CEO को हाईकोर्ट से राहत, भ्रष्टाचार के मुकदमे की जांच रिपोर्ट रद्द

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (य...

READ FULL NEWS

जळगाव जिल्ह्यात दुष्काळाचे सावट; 15 तालुक्यांत पिके उद्ध्वस्त, सरसकट पंचनामे करून सरसकट मदतीची मागणी!

जळगाव, दि. 27 -यंदा पावसाने दडी मारल्याने जळगाव जिल्ह्यात गंभीर परिस्थ...

READ FULL NEWS