Categories

Smart News Share

Select Site Layout & Design

Recognized User ID: USR-EAE26E • Auto-Saved
Applied

Broadcast Studio

Horizontal Media Cards & Right Sidebar

Applied

Royal Gazette

Classic Newspaper Print Grid & Left Sidebar

Applied

CyberGlass Magazine

Full-Bleed Overlay Cards & Floating Bar

Applied

Swiss Zig-Zag

100% Wide Alternating Editorial Stream

Applied

Metro Bento Portal

Giant Hero Spotlight + Asymmetric Tiles

Logo

Mathura Hulchul News

BREAKING
सिद्धार्थनगर

रिश्वतखोरी के आरोपों में घिरे संपत्ति अधिकारी निलंबित, लखनऊ तक पहुंची थी शिकायत

22 Nov 2026, 08:44 AM (IST)
यूपी आवास एवं विकास परिषद के मेरठ कार्यालय में भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के गंभीर आरोपों के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल होने के बाद संपत्ति अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद के मेरठ कार्यालय में भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के गंभीर आरोपों के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। विश्व हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय मंत्री की शिकायत और रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल होने के बाद अपर आवास आयुक्त ने मेरठ के संपत्ति अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दे दिए हैं।
आवास विकास एवं विकास परिषद शास्त्रीनगर मेरठ ऑफिस में भ्रष्टाचार का मामला लखनऊ तक पहुंच गया। यहां तैनात संपत्ति अधिकारी सुनील कुमार शर्मा के खिलाफ शिकायत एवं वायरल वीडियो को अपर आवास आयुक्त एवं सचिव राकेश कुमार सिंह ने गंभीरता से लिया। उन्होंने शिकायतों के आधार पर प्रथम दृष्टया संपत्ति अधिकारी सुनील कुमार शर्मा को निलंबित करते हुए उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू करा दी। इसी के साथ जांच अधिकारी भी नियुक्त कर दिए। विश्व हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय मंत्री विनोद कुमार की शिकायत एवं रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए एक वीडियो उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद लखनऊ तक पहुंच गया। शिकायत में गृह जनपद में ही तैनाती, भूतपूर्व सैनिकों के आरक्षण का नियम विरूद्ध समापन के साथ ही आरक्षित श्रेणी के भवनों का लाभ अपने निकटस्थ व्यक्तियों को अनुचित रूप से पहुंचाने का आरोप लगा था।
शिकायत में संपत्ति विभाग के कनिष्ठ सहायक प्रमीत कुमार एवं आउटसोर्स अकुशल कर्मचारी के रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े जाने के मामलों से भी शिकायत में अवगत कराया। पूरे मामले को अपर आवास आयुक्त एवं सचिव राकेश कुमार सिंह ने गंभीरता से लिया। शिकायत के आधार पर प्रथम दृश्टया संपत्ति अधिकारी सुनील कुमार शर्मा को दोषी मानते हुए अनुशासनिक कार्यवाही के तहत निलंबित कर दिया। निलंबित अवधि में सुनील कुमार शर्मा को जांच अधिकारी से संबद्ध किया है। साथ ही अपर आवाास आयुक्त एवं सचिव राकेश कुमार सिंह ने जांच प्रकरण में नियमानुसार जांच कार्यवाही संपादित किये जाने के लिए उप आवास आयुक्त (संपत्ति) मुख्यालय लखनऊ को जांच अधिकारी नामित किया है। विभागीय जांच में आरोप पत्र के गठन के लिए जोनल आयुक्त मेरठ को नामित किया। एक महीने में जांच पूरी कर रिपोर्ट उपलब्ध करानी होगी।
रिश्वत लेने के आरोप में आरक्षी, प्रधान लिपिक समेत तीन को जेल
उधर, 47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद में उत्तर प्रदेश नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर चल रही सीधी भर्ती प्रक्रिया में अभ्यर्थियों को मेडिकल परीक्षा में पास कराने के नाम पर रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार आरक्षी, प्रधान लिपिक समेत तीन आरोपियों को न्यायालय ने जेल भेज दिया। अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम), कोर्ट संख्या-2, मेरठ एडीजे सुधाकर दुबे ने तीनों आरोपियों को तीन दिसंबर 2026 तक न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए।

LATEST UPLOADS

Thumbnail

यमुना एक्सप्रेस वे ऑथोरिटी के पूर्व CEO को हाईकोर्ट से राहत, भ्रष्टाचार के मुकदमे की जांच रिपोर्ट रद्द

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (य...

READ FULL NEWS

जळगाव जिल्ह्यात दुष्काळाचे सावट; 15 तालुक्यांत पिके उद्ध्वस्त, सरसकट पंचनामे करून सरसकट मदतीची मागणी!

जळगाव, दि. 27 -यंदा पावसाने दडी मारल्याने जळगाव जिल्ह्यात गंभीर परिस्थ...

READ FULL NEWS