Categories

Smart News Share

Select Site Layout & Design

Recognized User ID: USR-6288CD • Auto-Saved
Applied

Broadcast Studio

Horizontal Media Cards & Right Sidebar

Applied

Royal Gazette

Classic Newspaper Print Grid & Left Sidebar

Applied

CyberGlass Magazine

Full-Bleed Overlay Cards & Floating Bar

Applied

Swiss Zig-Zag

100% Wide Alternating Editorial Stream

Applied

Metro Bento Portal

Giant Hero Spotlight + Asymmetric Tiles

Logo

Mathura Hulchul News

BREAKING
बरेली

किसान के सुसाइड के बाद बेटे ने कुलपति के खिलाफ दी तहरीर, सिख संगत का आज प्रदर्शन का

22 Nov 2026, 08:40 AM (IST)
किसान सरदार भगवान सिंह ने जमीन के विवाद को लेकर शुक्रवार को जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी। सुसाइड नोट में उन्होंने रुहेलखंड विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति और एक सीओ समेत पांच-छह लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए धमकाने का आरोप लगाया है। सिख संगत ने
बहेड़ी (बरेली), संवाददाता। 12 एकड़ जमीन के विवाद में बरेली के बहेड़ी के एक बुजुर्ग किसान की खुदकुशी मामले में रुहेलखंड विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति (वर्तमान में गोरखपुर विश्वविद्यालय के वीसी) केपी सिंह और उनके तीन सगे-संबंधियों और कुछ अज्ञात के खिलाफ मृतक के बेटे ने तहरीर दी है। पुलिस केस दर्ज करने की तैयारी में है। मृतक के परिजनों और सिख संगत ने केस दर्ज न होने पर रविवार सुबह थाने के गेट पर शव रखकर प्रदर्शन का ऐलान किया है।
बहेड़ी में पचपेड़ा के किसान सरदार भगवान सिंह ने जमीन के विवाद को लेकर शुक्रवार को जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी। शनिवार को दिनभर गहमागहमी के बाद शाम को डीएम अविनाश सिंह और एसएसपी अनुराग आर्य बहेड़ी थाने पहुंचे। उन्होंने परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। भगवान सिंह के बेटे भाग सिंह ने रुहेलखंड विवि के पूर्व कुलपति कृष्णपाल (केपी) सिंह, उनकी पत्नी मेट्रोपोलिस सिटी रुद्रपुर में रहनेवाली संजेश, मेरठ में बरकलीगंज नेकपुर निवासी संजीव राठी, पंतनगर ऊधमसिंहनगर निवासी अनुज कुमार और कुछ अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी।
आरोप है कि केपी सिंह ने अपनी पहुंच का इस्तेमाल कर विवादित जमीन पर अपने पक्ष में आदेश पारित करा लिया। फर्जी व्यक्ति को खड़ा कर उनके पिता द्वारा खरीदी गई जमीन का बैनामा करा लिया। पिता ने अफसरों से शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इससे परेशान होकर उन्होंने खुदकुशी कर ली। इस मामले में केपी सिंह का पक्ष आने पर उसे भी प्रकाशित किया जाएगा। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि चार लोगों के विरुद्ध तहरीर प्राप्त हुई है। रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराई जाएगी।

प्रदर्शन के ऐलान से प्रशासन हलकान, फोर्स तैनात
जमीन के विवाद को लेकर रुहेलखंड विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति समेत चार-पांच व्यक्तियों पर धमकी देने का आरोप लगाकर खुदकुशी करने के मामले में किसान के परिजन और सिख संगत एफआईआर करने की मांग पर अड़ गए हैं। उन्होंने अंतिम संस्कार नहीं किया। एफआईआर में हीलाहवाली पर रविवार सुबह थाने के गेट पर शव रख प्रदर्शन का ऐलान किया है। हालांकि पुलिस ने तहरीर ले ली। डीएम एसएसपी ने रात में ही एफआईआर दर्ज कराने का आश्वासन दिया है। पचपेड़ा के बुजुर्ग किसान सरदार भगवान सिंह ने 12 एकड़ जमीन के विवाद को लेकर शुक्रवार को जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक ने तीन पन्नों के सुसाइड नोट में रुहेलखंड विवि के पूर्व कुलपति कृष्णपाल सिंह समेत चार-पांच लोगों पर प्रताड़ित करने, धमकाने व आत्महत्या को उकसाने का आरोप लगाया।
शनिवार को सुबह से ही भगवान के घर जनप्रतिनिधि, रिश्तेदार और किसानों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। नानकमत्ता और बहेड़ी से सिख संगत के लोग भी पहुंचे। परिवार वालों और सिख संगत के लोगों ने पूर्व कुलपति समेत सभी लोगों पर रिपोर्ट दर्ज करके गिरफ्तारी करने, जमीन मृतक के बेटों के नाम कराने और डेढ़ करोड़ का मुआवजा देने की मांग की। माहौल को देखते हुए सुबह से ही बहेड़ी, देवरनिया, शीशगढ़ और शेरगढ़ थाने की पुलिस वहां तैनात कर दी गई।

दिन भर चला परिवार को मनाने का दौर
दोपहर करीब ढाई बजे भगवान सिंह का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा। माहौल की गंभीरता को देखते हुए एसपी नॉर्थ संतोष कुमार भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस-प्रशासन के अधिकारी पूरे दिन किसान के परिवार वालों को मनाकर अंतिम संस्कार कराने का प्रयास करते रहे लेकिन वे लोग एफआईआर न होने तक अंतिम संस्कार न करने पर अड़ गए। शाम को सिख संगत और परिवार वालों ने रविवार सुबह गुरुद्वारा में मीटिंग और फिर सुबह दस बजे बहेड़ी थाने के गेट पर शव रखकर प्रदर्शन का ऐलान कर दिया।

सपा विधायक समेत तमाम लोग पहुंचे पचपेड़ा
शनिवार को सपा विधायक अताउर्रहमान, ब्लॉक प्रमुख अमरिंदर सिंह गोल्डी, केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के प्रतिनिधि रवि मल्होत्रा, शेरगढ़ ब्लॉक प्रमुख भूपेंद्र कुर्मी, जिला पंचायत सदस्य पति सरदार इकबाल सिंह चीमा, जिला पंचायत सदस्य आसेराम गंगवार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामदास कश्यप, मृतक भगवान सिंह के ससुर भगत सिंह, मृतक के बहनोई सुखदेव सिंह नामधारी, नानकमत्ता गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार जोगेन्द्र सिंह, सचिव अमरजीत सिंह, बहेड़ी गुरद्वारा कमेटी गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार निरंजन सिंह सहित किसान संगठनों और सिख समुदाय के प्रमुख लोग मौजूद रहे।
1995 से हैं काबिज
मृतक किसान भगवान सिंह के बेटे भाग सिंह ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि उनके पिता ने यह कृषि भूमि वर्ष 1995 में खरीदी और तब से ही उस पर काबिज हैं। उनका मकान भी इसी जमीन पर है और समस्त सरकारी एवं राजस्व अभिलेखों में भी पिता का नाम दर्ज चला आ रहा है। थाने में दी तहरीर में भाग सिंह पूर्व कुलपति कृष्ण पाल सिंह एवं उनके सगे संबंधियों पर अपनी पहुंच पैठ का इस्तेमाल कर फर्जी तरीके से जमीन खरीदने व एकपक्षीय आदेश पारित कर अपना नाम दर्ज कराने का आरोप लगाया है। कहा है कि संबंधित चकबंदी/राजस्व अधिकारियों से सांठगांठ कर उनके पिता को सुनवाई का अवसर तक नहीं दिया।

इस जालसाजी जानकारी होने पर उन्होंने संबंधित प्रशासनिक एवं राजस्व अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई लेकिन आरोपियों के राजनीतिक व प्रशासनिक दबाव तथा मिलीभगत के कारण सुनवाई नहीं की गई। उनके पिता को भूमि व मकान खाली करने के लिए निरंतर डराया-धमकाया जा रहा था। ऐसा न करने पर जान से मारने एवं फर्जी आपराधिक मुकदमों में फंसाकर बर्बाद करने की धमकियां दी जाने लगीं। प्रशासनिक तंत्र की घोर उदासीनता, न्याय के सभी दरवाजे बंद होने तथा विपक्षीगणों द्वारा लगातार दी जा रही जानलेवा धमकियों व असहनीय मानसिक प्रताड़ना के कारण उनके पिता अवसाद में आकर जहर खाकर खुदकुशी कर ली। उन्होंने पिता के सुसाइड नोट समेत अन्य साक्ष्यों को शामिल कर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

LATEST UPLOADS

Thumbnail

यमुना एक्सप्रेस वे ऑथोरिटी के पूर्व CEO को हाईकोर्ट से राहत, भ्रष्टाचार के मुकदमे की जांच रिपोर्ट रद्द

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (य...

READ FULL NEWS

जळगाव जिल्ह्यात दुष्काळाचे सावट; 15 तालुक्यांत पिके उद्ध्वस्त, सरसकट पंचनामे करून सरसकट मदतीची मागणी!

जळगाव, दि. 27 -यंदा पावसाने दडी मारल्याने जळगाव जिल्ह्यात गंभीर परिस्थ...

READ FULL NEWS