Categories

Smart News Share

Select Site Layout & Design

Recognized User ID: USR-EAE26E • Auto-Saved
Applied

Broadcast Studio

Horizontal Media Cards & Right Sidebar

Applied

Royal Gazette

Classic Newspaper Print Grid & Left Sidebar

Applied

CyberGlass Magazine

Full-Bleed Overlay Cards & Floating Bar

Applied

Swiss Zig-Zag

100% Wide Alternating Editorial Stream

Applied

Metro Bento Portal

Giant Hero Spotlight + Asymmetric Tiles

Logo

Mathura Hulchul News

BREAKING
प्रतापगढ़

राजा भैया की रामकथा में आस्था के साथ सियासत का रंग, दिग्गजों के जमावड़े ने बढ़ाया तापमान

22 Nov 2026, 08:35 AM (IST)
प्रतापगढ़ में राजा भैया की ओर से आयोजित श्रीराम कथा में आस्था के साथ सियासत का रंग भी खूब देखने को मिला। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की तीन दिवसीय कथा और दिव्य दरबार में साधु-संतों से लेकर सत्ता पक्ष के दिग्गज नेताओं
प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश की राजनीति में धर्म और सियासत का संगम एक बार फिर चर्चा के केंद्र में है। प्रतापगढ़ के कुंडा और गोंडा में आयोजित श्रीराम कथा ने न केवल श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटाई, बल्कि प्रदेश के सियासी पारे को भी सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा को लेकर उठे विवाद, सपा प्रमुख अखिलेश यादव की आपत्ति और विधायक रघुराज प्रताप सिंह (राजा भैया) के इस आयोजन ने इसे एक बड़े राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन में बदल दिया।
इस पूरे सियासी घमासान की शुरुआत तब हुई, जब भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की एक टिप्पणी पर अखिलेश यादव ने कड़ी नाराजगी जताई और लोगों से उनके कार्यक्रमों से दूरी बनाने की अपील की। इसके ठीक विपरीत कुंडा विधायक राजा भैया ने कुंडा के बेंती राज भवन में तीन दिवसीय श्रीराम कथा और एक दिवसीय दिव्य दरबार का आयोजन कर विरोधियों को सीधा संदेश दिया। कथा के मंच पर साधु-संतों के साथ-साथ सत्ता पक्ष के दिग्गज नेताओं और बाहुबलियों का जमावड़ा भी देखने को मिला। समापन के दिन भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने मंच से अखिलेश यादव पर सीधा हमला बोलते हुए उनके विरोध को राजनीति से प्रेरित बताया और आयोजन की सराहना की। वहीं पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भी कथा के दौरान अपने विरोधियों पर तंज कसते हुए कहा कि सनातन का विरोध आदिकाल से होता आया है, बस अब तरीके बदल गए हैं।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले इस तरह के धार्मिक आयोजनों, पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थियों को न्योता देने और मंच से हुई तीखी बयानबाजी ने सियासी ध्रुवीकरण को तेज कर दिया है। लोगों में चर्चा है कि आस्था के इस मंच से उठी चिंगारी आने वाले दिनों में यूपी की राजनीति को और गर्माएगी
बेंती राजभवन से विदा हुए पाक शरणार्थी
श्रीराम कथा में आए पाकिस्तानी शरणार्थियों की विदाई बेंती राजभवन से हुई। शरणार्थियों को बसों पर बैठाकर उनको प्रयागराज, वाराणसी होते हुए अयोध्या में प्रभु श्रीराम लला के दर्शन के लिए रवाना किया। एक साथ दो विदाई से कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया भावुक हो गए। शरणार्थियों ने भी हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया। जनसत्तादल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया के संयोजन में चल रही श्रीराम कथा का समापन होने पर कथा सुनने जैसलमेर राजस्थान से बेंती राजभवन आए पाकिस्तानी शरणार्थियों की विदाई की गई। राजा भैया ने सभी अतिथियों को सम्मान पूर्वक उनको फिर मिलने के वादे के साथ भावुक मन से विदा किया।
शरणार्थी भी राजा भैया से बिछुड़ते भावुक हो गए और हाथ जोड़कर अभिवादन करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। उधर, शुक्रवार को दिव्य दरबार के समापन के बाद जब कथा आचार्य पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री बेंती राजभवन से विदा हुए तो वह पल बहुत भावुक हो गया। आचार्य के हम तो चले अपने धाम, सबको मेरा राम-राम बोलते ही वहां मौजूद तमाम समर्थकों की आंखें नम हो गईं। राजा भैया और आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री गले मिले तो दोनों की आंखों नम हो गईं। जल्द ही फिर मिलने के वादे के साथ हवा में उड़े तो लोग हाथ हिलाकर उनका अभिवादन करते रहे।

LATEST UPLOADS

Thumbnail

यमुना एक्सप्रेस वे ऑथोरिटी के पूर्व CEO को हाईकोर्ट से राहत, भ्रष्टाचार के मुकदमे की जांच रिपोर्ट रद्द

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (य...

READ FULL NEWS

जळगाव जिल्ह्यात दुष्काळाचे सावट; 15 तालुक्यांत पिके उद्ध्वस्त, सरसकट पंचनामे करून सरसकट मदतीची मागणी!

जळगाव, दि. 27 -यंदा पावसाने दडी मारल्याने जळगाव जिल्ह्यात गंभीर परिस्थ...

READ FULL NEWS