Categories

Smart News Share

Select Site Layout & Design

Recognized User ID: USR-6288CD • Auto-Saved
Applied

Broadcast Studio

Horizontal Media Cards & Right Sidebar

Applied

Royal Gazette

Classic Newspaper Print Grid & Left Sidebar

Applied

CyberGlass Magazine

Full-Bleed Overlay Cards & Floating Bar

Applied

Swiss Zig-Zag

100% Wide Alternating Editorial Stream

Applied

Metro Bento Portal

Giant Hero Spotlight + Asymmetric Tiles

Logo

Mathura Hulchul News

BREAKING
गोरखपुर

स्वागत समारोह का आयोजक भी गिरफ्तार, अखिलेश के रोड शो में शामिल JCB से बच्चे की मौत का

22 Nov 2026, 08:26 AM (IST)
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के रोड शो में शामिल जेसीबी से बच्चे की मौत के मामले में पुलिस ने 3 और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इसमें स्वागत समारोह का आयोजक भी शामिल है। इस मामले में सीएम योगी ने सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के रोड शो में शामिल जेसीबी की चपेट में आने से भाजपा नेता ओंकार सिंह के 14 वर्षीय बेटे आर्यवर्धन की मौत के मामले में पुलिस ने तीन और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें स्वागत समारोह का आयोजक सपा नेता मृत्युंजय यादव उर्फ बिट्टू भी है। पुलिस ने शुक्रवार देर शाम तीनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपितों में सहजनवा क्षेत्र के बरहुआ निवासी मृत्युंजय यादव उर्फ बिट्टू, कूड़ाघाट के योगेश यादव और नंदानगर के दरगहिया निवासी मनोज यादव शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, रोड शो के दौरान आयोजित स्वागत समारोह की जिम्मेदारी मृत्युंजय यादव के पास थी। उसी ने जेसीबी किराये पर मंगवाई थी। उसकी भूमिका सामने आने के बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। आर्यवर्धन की मौत के मामले में पुलिस इससे पहले जेसीबी चालक समेत पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। अब तीन और गिरफ्तारियों के बाद पुलिस की कार्रवाई आगे बढ़ी है। मामले में 66 लोगों को आरोपित बनाया गया है।
जेसीबी मालिक की तलाश में दबिश जारी
पुलिस की अगली कार्रवाई अब जेसीबी मालिक मनोज मिश्रा की गिरफ्तारी को लेकर है। खोराबार निवासी मनोज मिश्रा की तलाश में पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। इसके अलावा हिरासत में लिए गए दो अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
यह है मामला
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के रोड शो के दौरान 18 नवंबर की दोपहर करीब दो बजे झारखंडी मोड़ के पास हादसा हुआ था। आवास विकास कॉलोनी निवासी भाजपा नेता के पुत्र आर्यवर्धन की रोड शो में शामिल जेसीबी की चपेट में आने से मौत हो गई थी। आर्यवर्धन केंद्रीय विद्यालय नंदानगर में कक्षा 10 का छात्र था। पुलिस इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
सीएम योगी ने दिए हैं सख्त कार्रवाई के आदेश
इस मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। सीएम योगी ने 19 नवंबर को बच्चे के घर पहुंचकर परिवारीजनों को ढांढस बंधाया था। सीएम ने इसे निर्मम हत्या करार देते हुए प्रशासन को निर्देश दिया कि सड़क पर अराजकता फैलाने वाले गुंडों को ढूंढ कर निकालें और ऐसी कठोर सजा दिलाएं जिसे उनकी कई पीढ़ियां याद रखें। सीएम ने गोरखपुर में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सपा की अराजकता ने एक परिवार का चिराग छीन लिया और जिम्मेदारों के मुख से संवेदना का एक शब्द नहीं निकला। सीएम ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर संवेदना जताई और कहा कि जिसने भी यह हिमाकत की है, उसे इसकी कीमत चुकानी होगी। सीएम ने बताया कि दिवंगत बालक ऐतिहासिक चौरीचौरा घटना से जुड़े एक महत्वपूर्ण क्रांतिकारी के परिवार का सदस्य था।

क्या बोली पुलिस
गोरखपुर के एसपी सिटी निमिष पाटिल ने बताया कि पुलिस ने मामले में तीन और आरोपितों की गिरफ्तारी की है। मामले में अन्य आरोपितों की पहचान कराई जा रही है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LATEST UPLOADS

Thumbnail

यमुना एक्सप्रेस वे ऑथोरिटी के पूर्व CEO को हाईकोर्ट से राहत, भ्रष्टाचार के मुकदमे की जांच रिपोर्ट रद्द

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (य...

READ FULL NEWS

जळगाव जिल्ह्यात दुष्काळाचे सावट; 15 तालुक्यांत पिके उद्ध्वस्त, सरसकट पंचनामे करून सरसकट मदतीची मागणी!

जळगाव, दि. 27 -यंदा पावसाने दडी मारल्याने जळगाव जिल्ह्यात गंभीर परिस्थ...

READ FULL NEWS