Categories

Smart News Share

Select Site Layout & Design

Recognized User ID: USR-6288CD • Auto-Saved
Applied

Broadcast Studio

Horizontal Media Cards & Right Sidebar

Applied

Royal Gazette

Classic Newspaper Print Grid & Left Sidebar

Applied

CyberGlass Magazine

Full-Bleed Overlay Cards & Floating Bar

Applied

Swiss Zig-Zag

100% Wide Alternating Editorial Stream

Applied

Metro Bento Portal

Giant Hero Spotlight + Asymmetric Tiles

Logo

Mathura Hulchul News

BREAKING
सहारनपुर

यूपी गोली और बुलडोजर से नहीं, संविधान से चलेगा, सहारनपुर से चंद्रशेखर और ओवैसी का सियासी

22 Nov 2026, 12:11 AM (IST)
एआईएमआईएम चीफ असददुद्दीन ओवैसी ने सांसद चंद्रशेखर आजाद के घर भोजन किया। इसके बाद दोनों ने सियासी संदेश देते हुए कहा, यूपी गोली और बुलडोजर से नहीं संविधान से चलेगा।

सहारनपुर, सामाजिक परिवर्तन मोर्चा ने शनिवार को छुटमलपुर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीतिक ताकत और भावी रणनीति का संदेश देने की कोशिश की। आसपा मुखिया चंद्रशेखर आजाद के घर भोजन पर पहुंचे एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश बंदूक की गोली और बुलडोजर से नहीं, बल्कि संविधान से चलेगा। उन्होंने सांसद चंद्रशेखर को मुख्यमंत्री बनाने की अपील करते हुए कहा कि इसके बाद दोनों भाई मिलकर दिल्ली से नरेंद्र मोदी को हटाने का काम करेंगे।
सांसद चंद्रशेखर आजाद के आवास पर दोनों नेताओं ने साथ भोजन करके नए सियासी गठजोड़ का बड़ा संदेश दिया। भोजन के बाद घर की छत से ओवैसी ने बड़ी संख्या में जुटे एआईएमआईएम, आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित किया। ओवैसी ने कहा कि जिन लोगों के बच्चे गोली का शिकार हुए और जो खौफ के माहौल में रह रहे हैं, उन्हें उनका अधिकार दिलाने के लिए सामाजिक परिवर्तन मोर्चा बनाया गया है।
2027 में भाजपा को यूपी से उखाड़ फेंकेंगे
2027 विधानसभा चुनाव में यह मोर्चा भाजपा को उत्तर प्रदेश से बेदखल करने का काम करेगा। ओवैसी ने मौजूद लोगों से पूछा कि क्या वे चंद्रशेखर को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। समर्थकों ने नारेबाजी के बीच सहमति जताई। ओवैसी ने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथ मजबूत करने की अपील की। उन्होंने 26 नवंबर को लखनऊ में प्रस्तावित मोर्चे की महारैली में बड़ी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। कहा कि रैली सफल हुई तो आधी लड़ाई जीत लेंगे और बाकी लड़ाई 2027 में लड़ी जाएगी।
सहारनपुर। असदुद्दीन ओवैसी ने मीडिया से बातचीत में प्रदेश की कानून व्यवस्था, कथित एनकाउंटर और मस्जिदों को लेकर उठ रहे विवादों पर सवाल उठाए। क्रिकेटर सिराज के साथ पक्षपात पर भी खुलकर बोले। कहा कि वह एक फाइटर है और वह निश्चित रूप से कम बैक करेगा। ओवैसी ने प्रदेश की सियासत और कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून के बजाय बंदूक का राज चल रहा है। एनकाउंटर किए जा रहे हैं और मस्जिदों को निशाना बनाया जा रहा है। भाजपा की बी टीम के रूप में काम करने के आरोपों पर उन्होंने कहा कि भाजपा को रोकने और इन आरोपों को गलत साबित करने के लिए सामाजिक परिवर्तन मोर्चा बनाया गया है। उन्होंने सपा-कांग्रेस गठबंधन पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि यह गठबंधन भाजपा को नहीं हरा सकता।
आजम की बिरयानी पर ओवैसी का पलटवार
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का चंद्रशेखर आजाद के आवास पर भोजन चर्चा में रहा। चंद्रशेखर और उनकी मां के साथ भोजन करने के बाद ओवैसी ने कहा कि कुछ लोग खाने के लिए जीते हैं, हमें खाने का शौक नहीं है। उनका यह बयान सपा नेता आजम खां के हैदराबादी बिरयानी को लेकर दिए गए बयान के संदर्भ में भी चर्चा में रहा। आजम खां के हैदराबादी बिरयानी को लेकर किए गए तंज को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में ओवैसी ने कहा कि यह मसला खाने का नहीं, लोगों की जिंदगी बचाने का है। उन्होंने आरोप लगाया कि एनकाउंटर में ज्यादातर अल्पसंख्यक समाज के लोग शिकार बने हैं। उन्होंने बिरयानी पर हो रही राजनीतिक बयानबाजी को कानून
व्यवस्था और लोगों की सुरक्षा के मुद्दे से जोड़ दिया।

LATEST UPLOADS

Thumbnail

यमुना एक्सप्रेस वे ऑथोरिटी के पूर्व CEO को हाईकोर्ट से राहत, भ्रष्टाचार के मुकदमे की जांच रिपोर्ट रद्द

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (य...

READ FULL NEWS

जळगाव जिल्ह्यात दुष्काळाचे सावट; 15 तालुक्यांत पिके उद्ध्वस्त, सरसकट पंचनामे करून सरसकट मदतीची मागणी!

जळगाव, दि. 27 -यंदा पावसाने दडी मारल्याने जळगाव जिल्ह्यात गंभीर परिस्थ...

READ FULL NEWS