Categories

Smart News Share

Select Site Layout & Design

Recognized User ID: USR-EAE26E • Auto-Saved
Applied

Broadcast Studio

Horizontal Media Cards & Right Sidebar

Applied

Royal Gazette

Classic Newspaper Print Grid & Left Sidebar

Applied

CyberGlass Magazine

Full-Bleed Overlay Cards & Floating Bar

Applied

Swiss Zig-Zag

100% Wide Alternating Editorial Stream

Applied

Metro Bento Portal

Giant Hero Spotlight + Asymmetric Tiles

Logo

Mathura Hulchul News

BREAKING
फ़िरोज़ाबाद

जयमाल के बाद दूसरी लड़की को लेकर कमरे में चला गया दूल्हा, दुल्हन का चढ़ गया पारा, बोली-अब

21 Nov 2026, 11:58 PM (IST)
शादी के कार्यक्रमों की शुरुआत होने के साथ हंगामे के मामले सामने आने लगे हैं। फिरोजाबाद में दूल्हा लड़की को लेकर कमरे में चला गया, यह देखकर दुल्हन का पारा चढ़ गया और उसने शादी करने से मना कर दिया।
यूपी के फिरोजाबाद में शादी समारोह के दौरान खासा हंगामा हो गया। जयमाल के बाद दुल्हन ने दूल्हे को लेकर ऐसी बात कह दी कि लड़की और लड़के वालों के होश ही उड़ गए। दुल्हन का आरोप था कि दूल्हा दूसरी लड़की को लेकर एक कमरे में चला गया और उसके साथ आधे घंटे तक रहा। दुल्हन ने दूल्हे की इस हरकत के बाद शादी करने से ही मना कर दिया। काफी समझाने के बाद भी दुल्हन शादी करने को राजी नहीं हुई। मामला थाने पहुंचा, लेकिन यहां भी बात नहीं बनी। जिसके

फिरोजाबाद के गोपाल मैरिज होम में शादी का आयोजन था। लड़की वाले फिरोजाबाद में ही अपनी बेटी की शादी करने के लिए एटा से पहुंचे थे। जबकि लड़के वाले इसी जिले के निवासी हैं। लड़की और लड़का पक्ष के लोग इसी मैरिज होम में ठहरे हुए थे। शादी की पूरी तैयारियां हो चुकी थीं। जयमाल के समय लड़की स्टेज पर पहुंची। दूल्हा पहले से मौजूद था। जयमाल रस्म के बाद दूल्हा दूसरी लड़की के साथ कमरे में चला गया और वह उस लड़की के साथ फोटो खिंचवाने लगा। जब दुल्हन कमरे में पहुंची तो दूल्हे ने उसे बाहर जाने के लिए कह दिया। यह सुनकर दुल्हन का पारा हाई हो गया। दुल्हन का आरोप है कि दूल्हा दूसरी युवती को लेकर मैरिज होम के एक कमरे में चला गया और फोटो शूट कराने लगा। कुछ देर बाद दूल्हे ने कैमरामैन को भी बाहर निकाल दिया। दूल्हा करीब आधे घंटे तक युवती के साथ अकेले कमरे में रहा। दुल्हन ने इसके बाद शादी करने से इनकार कर दिया।

थाने में दोनों पक्षों की हुई काउंसलिंग
दुल्हन के शादी से इनकार करते ही शादी में मौजूद मेहमानों में हड़कंप मच गया। बारातियों की भी सिट्टी-बिट्टी गुल गई हो। हालांकि नाते-रिश्तेदारों ने दुल्हन को समझाने का प्रयास किया, लेकिन दुल्हन शादी करने के लिए मानने को तैयार नहीं हुई। बात थाने तक जा पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर काउंसलिंग कराई। देर रात तक दोनों के बीच बात नहीं बन सकी थी।

लड़की को लेकर क्या बोला दूल्हा
दुल्हन के लगाए गए आरोप पर दूल्हे ने बताया कि वह लड़की उसके दोस्त की बहन थी। वह गुड़गांव में काम करती और कासगंज में रहती है। वह मुझे बताने आई थी कि अब वह वापस जा रही है। दरवाजा बंद करने वाली बात गलत है। मैंने कोई दरवाजा बंद नहीं किया था और न ही मैंने कैमरामैन को कमरे से बाहर किया था।
शादी के दिन दूल्हा हो गया गायब
वहीं दूसरी ओर शादी-बारात को लेकर एक सनसनीखेज मामला बरेली से सामने आया है। यहां शादी के दिन दूल्हा अचानक से गायब हो गया। लड़के वालों ने काफी खोजबीन की लेकिन दूल्हे का कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद थाने में दूल्हे के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कराई गई। दूल्हे के गायब होने की जानकारी जब लड़की पक्ष के पास पहुंची तो बारात की सारी खुशियां ही काफूर हो गई हैं। दुल्हन हाथों में मेहंदी लगाए दूल्हे और बारात का इंतजार ही करती रह गई। इतना ही नहीं बारात के स्वागत को लेकर लड़की वालों ने जो तैयारियां कर रखी थीं, वह सभी धरी की धरी रह गईं।

LATEST UPLOADS

Thumbnail

यमुना एक्सप्रेस वे ऑथोरिटी के पूर्व CEO को हाईकोर्ट से राहत, भ्रष्टाचार के मुकदमे की जांच रिपोर्ट रद्द

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (य...

READ FULL NEWS

जळगाव जिल्ह्यात दुष्काळाचे सावट; 15 तालुक्यांत पिके उद्ध्वस्त, सरसकट पंचनामे करून सरसकट मदतीची मागणी!

जळगाव, दि. 27 -यंदा पावसाने दडी मारल्याने जळगाव जिल्ह्यात गंभीर परिस्थ...

READ FULL NEWS