Categories

Smart News Share

Select Site Layout & Design

Recognized User ID: USR-6288CD • Auto-Saved
Applied

Broadcast Studio

Horizontal Media Cards & Right Sidebar

Applied

Royal Gazette

Classic Newspaper Print Grid & Left Sidebar

Applied

CyberGlass Magazine

Full-Bleed Overlay Cards & Floating Bar

Applied

Swiss Zig-Zag

100% Wide Alternating Editorial Stream

Applied

Metro Bento Portal

Giant Hero Spotlight + Asymmetric Tiles

Logo

Mathura Hulchul News

BREAKING
प्रयागराज

यमुना एक्सप्रेस वे ऑथोरिटी के पूर्व CEO को हाईकोर्ट से राहत, भ्रष्टाचार के मुकदमे की जांच रिपोर्ट रद्द

21 Nov 2026, 11:54 PM (IST)
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (येडा) के पूर्व मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं पूर्व आईएएस अधिकारी प्रमोद चंद्र गुप्ता को बड़ी राहत दी है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (येडा) के पूर्व मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं पूर्व आईएएस अधिकारी प्रमोद चंद्र गुप्ता को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने हाथरस में जमीन खरीद से जुड़े मामले में उनके खिलाफ जारी अभियोजन की मंजूरी के आदेश और प्राथमिकी का आधार बनी 15 मार्च 2019 की जांच रिपोर्ट को निरस्त कर दिया है। साथ ही उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे की आगे की कार्यवाही पर 12 सप्ताह के लिए रोक लगा दी है।

हालांकि कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि इस फैसले का अर्थ आरोपों को झूठा मानना या याचिकाकर्ता को अभियोजन से स्थायी छूट देना नहीं है। सक्षम प्राधिकारी कानून के अनुसार नए सिरे से विचार कर सकता है। येडा भी नए तथ्य सामने आने पर निष्पक्ष जांच शुरू कर सकता है। यह आदेश न्यायमूर्ति चंद्र धारी सिंह और न्यायमूर्ति तरुण सक्सेना की खंडपीठ ने प्रमोद चंद्र गुप्ता की याचिका पर दिया।

2013 से 2015 तक येडा के रहे सीईओ
मामला हाथरस जिले के मिडहावली गांव में सात प्रतिशत आवासीय भूखंड योजना के लिए करीब 14.4896 हेक्टेयर जमीन खरीदने से जुड़ा है। आरोप था कि कुछ निजी व्यक्तियों ने मूल किसानों से जमीन कम कीमत पर खरीदी और बाद में उसे येडा को अधिक कीमत पर बेच दिया। इससे प्राधिकरण को आर्थिक नुकसान और बिचौलियों को अनुचित लाभ हुआ। जमीन के अलग-अलग स्थानों पर बिखरे होने और उसके कब्जे तथा विकास से जुड़े पहलुओं पर भी सवाल उठाए गए थे।इस मामले में 15 मार्च 2019 को कासना थाने में आईपीसी की धाराओं 218, 420, 467, 468, 471 और 120-बी तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। याचिकाकर्ता का कहना था कि वह 16 अप्रैल 2013 से 10 जून 2015 तक येडा के सीईओ रहे। जमीन खरीद से संबंधित निर्णय प्राधिकरण के बोर्ड की 46वीं और 49वीं बैठकों में सामूहिक रूप से लिए गए थे। इसके बावजूद तत्कालीन अध्यक्ष ने बोर्ड के निर्णयों पर समुचित विचार किए बिना जांच रिपोर्ट तैयार कराई और आपराधिक कार्रवाई की संस्तुति कर दी।

होम
राज्य
देश
अपना भविष्य जानें
गेम्स खेलें
क्रिकेट
मनोरंजन
बिजनेस
करियर
विदेश
धर्म
लाइफस्टाइल
ऑटो
राशिफल 2027Live Cricket Scoreकाम की बातगैजेट्सराशिफलराशिफल 2027Shiv Chalisaएक्सप्लेनर्सवीडियोवायरलओपिनियनफोटो


Background
ट्रेंडिंग ख़बरें
तंत्र-मंत्र के शक में तीन साल की मासूम की हत्या, पड़ोसी के घर में मिला मुंह में कपड़ा धंसा शवLightning
तंत्र-मंत्र के शक में तीन साल की मासूम की हत्या, पड़ोसी के घर में मिला मुंह में कपड़ा धंसा शव

UP News Highlight: पीएम मोदी ने मेधावियों को किया सम्मानित, सहारनपुर में यूपी पुलिस से बड़ी चूकLightning
UP News Highlight: पीएम मोदी ने मेधावियों को किया सम्मानित, सहारनपुर में यूपी पुलिस से बड़ी चूक

बारात में दूल्हे के पिता की गला रेतकर हत्या, बहनोई बोला था- शादी वाले दिन खून बहाऊंगाLightning
बारात में दूल्हे के पिता की गला रेतकर हत्या, बहनोई बोला था- शादी वाले दिन खून बहाऊंगा

100 गज मकान का नाम न किया तो बेटे-बहू ने मां को मार डाला, चुपचाप शव का किया दाह संस्कारLightning
100 गज मकान का नाम न किया तो बेटे-बहू ने मां को मार डाला, चुपचाप शव का किया दाह संस्कार

लगातार क्यों गिरने लगे सोने और चांदी के दाम? लखनऊ में पीएम मोदी ने युवाओं को बताई वजहLightning
लगातार क्यों गिरने लगे सोने और चांदी के दाम? लखनऊ में पीएम मोदी ने युवाओं को बताई वजह

यूपी करेगा वर्ल्ड स्किल्स एशिया 2027 की मेजबानी, 30 से ज्यादा देशों के युवा दिखाएंगे कौशलLightning
यूपी करेगा वर्ल्ड स्किल्स एशिया 2027 की मेजबानी, 30 से ज्यादा देशों के युवा दिखाएंगे कौशल

यमुना एक्सप्रेस वे ऑथोरिटी के पूर्व CEO को हाईकोर्ट से राहत, भ्रष्टाचार के मुकदमे की जांच रिपोर्ट रद्द
Nov 21, 2026 05:32 pm IST
By
Dinesh Rathour
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (येडा) के पूर्व मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं पूर्व आईएएस अधिकारी प्रमोद चंद्र गुप्ता को बड़ी राहत दी है।

allahabad highcourt
इलाहाबाद हाईकोर्ट
प्रयागराज, विधि संवाददाता। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (येडा) के पूर्व मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं पूर्व आईएएस अधिकारी प्रमोद चंद्र गुप्ता को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने हाथरस में जमीन खरीद से जुड़े मामले में उनके खिलाफ जारी अभियोजन की मंजूरी के आदेश और प्राथमिकी का आधार बनी 15 मार्च 2019 की जांच रिपोर्ट को निरस्त कर दिया है। साथ ही उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे की आगे की कार्यवाही पर 12 सप्ताह के लिए रोक लगा दी है।











हालांकि कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि इस फैसले का अर्थ आरोपों को झूठा मानना या याचिकाकर्ता को अभियोजन से स्थायी छूट देना नहीं है। सक्षम प्राधिकारी कानून के अनुसार नए सिरे से विचार कर सकता है। येडा भी नए तथ्य सामने आने पर निष्पक्ष जांच शुरू कर सकता है। यह आदेश न्यायमूर्ति चंद्र धारी सिंह और न्यायमूर्ति तरुण सक्सेना की खंडपीठ ने प्रमोद चंद्र गुप्ता की याचिका पर दिया।

Nav
ये भी पढ़ें:हाईकोर्ट के पास वेंडिंग जोन नहीं, HC ने कहा- ये आने वाली पीढ़ी के विनाश का प्लान
2013 से 2015 तक येडा के रहे सीईओ
मामला हाथरस जिले के मिडहावली गांव में सात प्रतिशत आवासीय भूखंड योजना के लिए करीब 14.4896 हेक्टेयर जमीन खरीदने से जुड़ा है। आरोप था कि कुछ निजी व्यक्तियों ने मूल किसानों से जमीन कम कीमत पर खरीदी और बाद में उसे येडा को अधिक कीमत पर बेच दिया। इससे प्राधिकरण को आर्थिक नुकसान और बिचौलियों को अनुचित लाभ हुआ। जमीन के अलग-अलग स्थानों पर बिखरे होने और उसके कब्जे तथा विकास से जुड़े पहलुओं पर भी सवाल उठाए गए थे।इस मामले में 15 मार्च 2019 को कासना थाने में आईपीसी की धाराओं 218, 420, 467, 468, 471 और 120-बी तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। याचिकाकर्ता का कहना था कि वह 16 अप्रैल 2013 से 10 जून 2015 तक येडा के सीईओ रहे। जमीन खरीद से संबंधित निर्णय प्राधिकरण के बोर्ड की 46वीं और 49वीं बैठकों में सामूहिक रूप से लिए गए थे। इसके बावजूद तत्कालीन अध्यक्ष ने बोर्ड के निर्णयों पर समुचित विचार किए बिना जांच रिपोर्ट तैयार कराई और आपराधिक कार्रवाई की संस्तुति कर दी।

ये भी पढ़ें:विरासत के आधार पर दाखिल-खारिज के लिए जमीन पर वास्तविक कब्जा जरूरी नहीं: हाईकोर्ट
कोर्ट में दाखिल आरोपपत्रों में नहीं मिला नाम
याची ने यह भी कहा कि दो जुलाई 2024 को दाखिल आरोपपत्र और बाद में चार जनवरी, 17 फरवरी तथा 12 अप्रैल 2025 को दाखिल पूरक आरोपपत्रों में उनका नाम नहीं था। इसके बावजूद 21 अगस्त 2025 को उनके खिलाफ अभियोजन की मंजूरी दे दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि मंजूरी देने वाले प्राधिकारी के सामने येडा बोर्ड के महत्वपूर्ण निर्णय और उनके पक्ष में उपलब्ध अन्य दस्तावेज नहीं रखे गए। वहीं राज्य सरकार की ओर से दलील दी गई कि जांच में जमीन की खरीद, बिचौलियों की भूमिका, कीमतों में अंतर, जमीन की उपयोगिता, कब्जे और प्रस्तावित योजना के अनुरूप उसके विकास नहीं होने से संबंधित कई तथ्य सामने आए हैं। जांच के बाद 27 जनवरी 2026 को याचिकाकर्ता के खिलाफ आरोपपत्र तैयार किए जाने का भी हवाला दिया गया।

प्रासंगिक दस्तावेजों पर विचार नहीं करना मंजूरी को अवैध बनाता है
कोर्ट ने कहा कि अभियोजन की मंजूरी के मामले में केवल आदेश में यह लिख देना पर्याप्त नहीं है कि सभी दस्तावेजों का सावधानीपूर्वक परीक्षण किया गया है। यह देखना जरूरी है कि सक्षम प्राधिकारी के सामने पूरा प्रासंगिक रिकॉर्ड था या नहीं और उसने संबंधित अधिकारी की व्यक्तिगत भूमिका तथा उसके पक्ष में उपलब्ध सामग्री पर स्वतंत्र रूप से विचार किया या नहीं। खंडपीठ ने पाया कि उपलब्ध रिकॉर्ड से यह स्पष्ट नहीं होता कि मंजूरी देने वाले प्राधिकारी ने याचिकाकर्ता की भूमिका और उसके पक्ष में मौजूद महत्वपूर्ण दस्तावेजों पर स्वतंत्र रूप से विचार किया था। लिहाजा 21 अगस्त 2025 का मंजूरी आदेश निरस्त कर दिया गया। हालांकि सक्षम प्राधिकारी को कानून के अनुसार नए सिरे से निष्पक्ष और तर्कपूर्ण निर्णय लेने की छूट दी गई है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि प्राधिकारी को मंजूरी देने या न देने, दोनों में से किसी के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता।

जांच रिपोर्ट में सुनवाई का प्रभावी अवसर नहीं देने पर भी सवाल
कोर्ट ने 15 मार्च 2019 की रिपोर्ट को भी निरस्त कर दिया। कोर्ट के अनुसार, रिपोर्ट में येडा बोर्ड की 46वीं और 49वीं बैठकों के निर्णयों, जमीन खरीद से जुड़े समकालीन दस्तावेजों, योजना संबंधी रिकॉर्ड और याचिकाकर्ता की व्यक्तिगत भूमिका पर पर्याप्त तथा स्पष्ट विचार नहीं किया गया था। इसके अलावा याचिकाकर्ता को प्रतिकूल निष्कर्ष दर्ज करने से पहले अपना पक्ष रखने का प्रभावी अवसर भी नहीं दिया गया। कोर्ट ने निर्देश दिया कि यदि येडा नए तथ्यों के आधार पर नए सिरे से जांच करना चाहता है तो याचिकाकर्ता को उसके खिलाफ प्रस्तावित सामग्री उपलब्ध कराई जाए। उसे अपना जवाब, दस्तावेज और आपत्तियां प्रस्तुत करने के लिए उचित समय दिया जाए तथा व्यक्तिगत सुनवाई का प्रभावी अवसर भी मिले।

12 सप्ताह तक रोक लगाई
खंडपीठ ने कहा कि रिपोर्ट और मंजूरी आदेश निरस्त होने के बावजूद प्राथमिकी अपने आप निरस्त नहीं होती और न ही जांच में स्वतंत्र रूप से जुटाई गई सामग्री समाप्त होती है। हालांकि मामले की विशेष परिस्थितियों को देखते हुए एफआईआर संख्या 209/2019 से संबंधित याचिकाकर्ता के खिलाफ आगे की आपराधिक कार्यवाही और विचारण पर फैसले की प्रति संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किए जाने की तारीख से 12 सप्ताह तक रोक लगा दी गई है। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि इस आदेश का मथुरा में जमीन खरीद से संबंधित एफआईआर की जांच और कार्यवाही पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

LATEST UPLOADS

जळगाव जिल्ह्यात दुष्काळाचे सावट; 15 तालुक्यांत पिके उद्ध्वस्त, सरसकट पंचनामे करून सरसकट मदतीची मागणी!

जळगाव, दि. 27 -यंदा पावसाने दडी मारल्याने जळगाव जिल्ह्यात गंभीर परिस्थ...

READ FULL NEWS