Categories

Smart News Share

Select Site Layout & Design

Recognized User ID: USR-EAE26E • Auto-Saved
Applied

Broadcast Studio

Horizontal Media Cards & Right Sidebar

Applied

Royal Gazette

Classic Newspaper Print Grid & Left Sidebar

Applied

CyberGlass Magazine

Full-Bleed Overlay Cards & Floating Bar

Applied

Swiss Zig-Zag

100% Wide Alternating Editorial Stream

Applied

Metro Bento Portal

Giant Hero Spotlight + Asymmetric Tiles

Logo

Mathura Hulchul News

BREAKING
अलीगढ़

100 गज मकान का नाम न किया तो बेटे-बहू ने मां को मार डाला, चुपचाप शव का किया दाह संस्कार

21 Nov 2026, 11:47 PM (IST)
अलीगढ़ में 100 गज के मकान के लिए एक मां को अपनी ही औलाद ने मौत के घाट उतार दिया। आरोप है कि मकान बहू के नाम न करने पर बेटे, बहू और बहू के मायके वालों ने मिलकर मां गुड्डी देवी को पीटा और हत्या कर दी।
यूपी के अलीगढ़ में 100 गज के मकान के लिए एक मां को अपनी ही औलाद ने मौत के घाट उतार दिया। आरोप है कि मकान बहू के नाम न करने पर बेटे, बहू और बहू के मायके वालों ने मिलकर मां गुड्डी देवी को पीटा और हत्या कर दी। इतना ही नहीं, सबूत मिटाने के लिए अगले ही दिन सुबह शव को चुपचाप ले जाकर दाह संस्कार भी कर दिया। बेटी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच की इसका खुलासा हुआ। मामले में पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
बुलंदशहर के पहासू निवासी कुमकुम पत्नी शैलेश सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें कहा है कि उनकी मां गुड्डी देवी, पिता जगमोहन और दो विवाहित भाई गजेंद्र व अवधेश हैं। हरदुआगंज के मोहल्ला भीमनगर में मां गुड्डी देवी के नाम 100 वर्ग गज में मकान बना है। बड़ा भाई गजेंद्र गांव ग्वालरा में रहता है, जबकि मां-पिता व छोटा भाई अवधेश हरदुआगंज वाले मकान में रहते थे। फरवरी 2026 में अवधेश का विवाह बरला क्षेत्र के गांव रहमापुर निवासी शिवानी पुत्री हीरालाल के साथ हुआ था। आरोप है कि विवाह के कुछ दिन बाद ही भाभी शिवानी के पिता हीरालाल, मां जानदेवी, भाई आकाश व विकास, अवधेश को सिखाकर हरदुआगंज का मकान शिवानी के नाम करने के लिए मां गुड्डी देवी पर दबाव बनाने लगे। मां के इन्कार करने पर उससे मारपीट करते आ रहे थे। भाई-भाभी द्वारा प्रताड़ित करने की बात मां कुमकुम को बताती रहती थी।

आधी रात को बहू और बेटे ने मां पर बनाया था दबाव
कुमकुम ने बताया कि 20 अक्टूबर को अवधेश व शिवानी मां को मायके रहमापुर ले गए। 21 अक्टूबर को की सुबह मां को वापस हरदुआगंज ले आए। उसी शाम अवधेश व शिवानी ने मिलकर रहमापुर से पिता हीरालाल, अपने भाई व अन्य कई लोगों को हरदुआगंज बुला लिया। आधी रात तक सभी मां से मारपीट कर मकान व प्लाट शिवानी के नाम करने का दबाव बनाते रहे। मां ने इन्कार किया तो अवधेश, शिवानी व शिवानी के भाई, पिता ने मां की हत्या कर दी। एसपी देहात मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज किया गया। शनिवार को आरोपी अवधेश को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है।

सबूत मिटाने को जल्दी-जल्दी किया दाह संस्कार
22 अक्टूबर की सुबह बिना जानकारी दिए शव को चुपचाप ग्वालरा ले गए। सबूत मिटाने के उद्देश्य से जल्दी-जल्दी दाह संस्कार करने लगे। पड़ोसियों ने खबर पाकर शव दाह संस्कार करने से मना किया तो धमकी देकर थाने आने से रोकने लगे। फिर भी कुमकुम ने थाने आकर पुलिस से शिकायत की, पीछे जल्दी-जल्दी मां के शव का दाह संस्कार कर दिया गया।

हत्या की योजना की रिकॉर्डिंग से खुला भेद
कुमकुम ने तहरीर में कहा है कि शिवानी का भाई विकास व आकाश, अवधेश को मां की हत्या करने के लिए लगातार उकसा रहे थे, जिसकी रिकॉर्डिंग विकास के फोन से ही प्राप्त हुई है। इस रिकॉर्डिंग में अवधेश व विकास जो योजना बना रहे हैं, उसी के अनुरूप गुड्डी देवी की हत्या की घटना की गई है। यही रिकॉर्डिंग इस घटना के खुलासे में महत्वपूर्ण साबित हुई।

बेटे-बहू के साथ सो रही थी महिला
पुलिस ने गांव पहुंचकर पूछताछ की तो पता चला कि वृद्धा घटना वाले दिन अपने बेटे बहू के साथ सो रही थी। अगली सुबह उसकी मौत की सूचना मिली। बताया गया कि बीमारी से मौत हुई है। उस समय पुलिस को सूचना नहीं दी गई। बाद में बेटी कुमकुम ने पुलिस स्तर पर शिकायतें भी कीं, मगर उस समय कोई बड़ा सुबूत नहीं मिला।

LATEST UPLOADS

Thumbnail

यमुना एक्सप्रेस वे ऑथोरिटी के पूर्व CEO को हाईकोर्ट से राहत, भ्रष्टाचार के मुकदमे की जांच रिपोर्ट रद्द

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (य...

READ FULL NEWS

जळगाव जिल्ह्यात दुष्काळाचे सावट; 15 तालुक्यांत पिके उद्ध्वस्त, सरसकट पंचनामे करून सरसकट मदतीची मागणी!

जळगाव, दि. 27 -यंदा पावसाने दडी मारल्याने जळगाव जिल्ह्यात गंभीर परिस्थ...

READ FULL NEWS