Categories

Smart News Share

Select Site Layout & Design

Recognized User ID: USR-6288CD • Auto-Saved
Applied

Broadcast Studio

Horizontal Media Cards & Right Sidebar

Applied

Royal Gazette

Classic Newspaper Print Grid & Left Sidebar

Applied

CyberGlass Magazine

Full-Bleed Overlay Cards & Floating Bar

Applied

Swiss Zig-Zag

100% Wide Alternating Editorial Stream

Applied

Metro Bento Portal

Giant Hero Spotlight + Asymmetric Tiles

Logo

Mathura Hulchul News

BREAKING
लखनऊ

यूपी करेगा वर्ल्ड स्किल्स एशिया 2027 की मेजबानी, 30 से ज्यादा देशों के युवा दिखाएंगे कौशल

21 Nov 2026, 11:40 PM (IST)
प्रधानमंत्री मोदी ने घोषणा की कि 2027 में वर्ल्ड स्किल्स एशिया प्रतियोगिता की मेजबानी भारत करेगा। यूपी के ग्रेटर नोएडा में होने वाले आयोजन में 30 से अधिक एशियाई देशों के युवा हिस्सा लेंगे। मोदी ने कहा कि दुनिया का कौशल अब भारत के मंच पर
लखनऊ, साल 2027 में वर्ल्ड स्किल्स एशिया प्रतियोगिता की मेजबानी भारत करेगा। यह उसकी मेजबानी का पहला मौका होगा। आयोजन यूपी के ग्रेटर नोएडा में होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे बड़ी खुशखबरी बताते हुए यूपी को आयोजन करवाने के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दीं। वर्ल्ड स्किल्स एशिया प्रतियोगिता की शुरुआत वर्ष 2018 में अबू धाबी से हुई थी। इसके बाद 2023 में भी अबू धाबी में ही प्रतियोगिता हुई। इसका तीसरा संस्करण वर्ष 2025 में ताइपे में हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि एशिया के कौशल और प्रतिभा का अगला बड़ा संगम वर्ष 2027 में भारत की धरती पर होगा। एशिया के 30 से अधिक देशों के युवा यहां अपने कौशल की प्रतियोगिता करेंगे। यूरोप और अफ्रीका के कुछ देशों को भी इस प्रतियोगिता के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि हमारे युवाओं को दुनिया के साथ प्रतिस्पर्धा करने, सीखने और अपनी क्षमता दिखाने का शानदार अवसर मिलेगा। अब तक भारत का युवा अपना हुनर लेकर दुनिया के मंच पर जाता था। अब दुनिया का कौशल, भारत के मंच पर आएगा। यह आयोजन कौशल को सम्मान देने और भारत को दुनिया की ‘कौशल राजधानी’ (स्किल कैपिटल) बनाने के हमारे संकल्प को नई शक्ति देगा। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में मेधावियों को सम्मानित करने के बाद ये बातें कही।

आईटीआई युवाओं की तारीफ की
प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल और बिहार के बाद शाम को लखनऊ में युवाओं के बीच थे। युवा भी उन्हें देखकर खासा उत्साहित थे। हुनर को आने वाले समय की जरूरत बताते हुए प्रधानमंत्री ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में पढ़ रहे युवाओं की खूब तारीफ की। उन्हें तमाम उदाहरणों से बोध कराया कि वह भारतीय प्रौद्योगिक संस्थान (आईआईटी) से कम नहीं हैं। इसी दरमियान उन्होंने कहा कि 2047 तक हमें विकसित भारत का संकल्प पूरा करना है। ये काम बिना हुनर के पूरा नहीं हो सकता। आने वाले बीस साल हुनर के हैं।
गोल्ड कम खरीदा, सोने के दाम टूट गए
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज आपने देखा होगा कि मीडिया और सोशल मीडिया पर बड़ी चर्चा चल रही है। उसमें सब लोग कह रहे हैं कि प्रधानमंत्री मोदी ने संसद में 2023 में कहा था कि आप भारत सरकार के पीएसयू बॉन्ड में पैसे लगाएं, मालामाल हो जाएंगे। उस समय लोगों ने मेरा मजाक उड़ाया था, लेकिन आज इतिहास गवाह है कि जिन लोगों ने पैसे लगाए वो मालामाल हो गए। मैंने देशवासियों से आग्रह किया था कि एक साल के लिए अगर जरूरत न हो तो सोना न खरीदें। मेरे देश का चरित्र वही है कि मेरे जैसे सामान्य व्यक्ति ने कहा और देशवासियों ने गोल्ड कम खरीदा, गोल्ड के दाम टूट गए। मैं आज एक और बात कहने जा रहा हूं। आप लिख कर रखिए वक्त बदल रहा है। ये कागजी सर्टिफिकेट लेकर, कोट-पेंट और टाई पहनकर घूमने वाले लोगों से ज्यादा हुनर वालों की कदर होने वाली है। जिसके पास कौशल है, जिसके पास हुनर है, उसकी मांग बढ़ने वाली है।

LATEST UPLOADS

Thumbnail

यमुना एक्सप्रेस वे ऑथोरिटी के पूर्व CEO को हाईकोर्ट से राहत, भ्रष्टाचार के मुकदमे की जांच रिपोर्ट रद्द

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (य...

READ FULL NEWS

जळगाव जिल्ह्यात दुष्काळाचे सावट; 15 तालुक्यांत पिके उद्ध्वस्त, सरसकट पंचनामे करून सरसकट मदतीची मागणी!

जळगाव, दि. 27 -यंदा पावसाने दडी मारल्याने जळगाव जिल्ह्यात गंभीर परिस्थ...

READ FULL NEWS