Categories

Smart News Share

Select Site Layout & Design

Recognized User ID: USR-EAE26E • Auto-Saved
Applied

Broadcast Studio

Horizontal Media Cards & Right Sidebar

Applied

Royal Gazette

Classic Newspaper Print Grid & Left Sidebar

Applied

CyberGlass Magazine

Full-Bleed Overlay Cards & Floating Bar

Applied

Swiss Zig-Zag

100% Wide Alternating Editorial Stream

Applied

Metro Bento Portal

Giant Hero Spotlight + Asymmetric Tiles

Logo

Mathura Hulchul News

BREAKING
सिद्धार्थनगर

यूपी में सीएचसी के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विवाद, मंच पर ही भिड़े सांसद और विधायक

21 Nov 2026, 09:36 PM (IST)
यूपी के सिद्धार्थनगर जिले में उस समय विवाद हो गया जब सीएचसी का शिलान्यास कार्यक्रम था। मंच पर सांसद और विधायक के अलावा कई भाजपा नेता भी मौजूद थे। इसी दौरान किसी ने नारेबाजी कर दी। जिसको लेकर सांसद और समर्थकों के बीच मारपीट शुरू हो गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें क़ई लोग भाजपा नेता के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित भाजपा नेता ने भी वीडियो जारी कर कुछ लोगों का नाम लेकर उनके साथ बेवजह मारपीट करने का आरोप लगाया है। कार्यक्रम के दौरान मंच पर हुई मारपीट की घटना से अफरातफरी मच गई। पुलिस की मौजूदगी में हुई घटना को लेकर काफ़ी चर्चा हो रही है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
शनिवार को बढ़नी में पीएचसी का उच्चीकरण कर सीएचसी के निर्माण कार्य का भूमिपूजन व शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित था। शिलान्यास कार्यक्रम में सांसद जगदंबिका पाल भी पहुंचे। मंच पर नारा लगाने को लेकर अचानक सांसद व विधायक के समर्थक के बीच कहा सुनी होने लगा। मंच पर पहले से बैठे क्षेत्रीय सह संयोजक भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के नेता व बढ़नी कस्बा निवासी प्रदीप कमलापुरी से कुछ लोग पहुंच कर मंच पर ही मारपीट करने लगे। पुलिस प्रशासन व अन्य लोगों ने विवाद बढ़ता देख लोगों को शांत कराने लगे।
नारा लगाए जाने के बाद शुरू हुई मारपीट
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लगभग आधा दर्जन की संख्या में लोग प्रदीप कमलापुरी के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। भाजपा नेता प्रदीप कमलापुरी ने बताया कि वह मंच पर बैठे थे। नारा लगाने के लिए कुछ लोगों ने मेरे साथ मारपीट की और मंच से नीचे उतरने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इस दौरान पुलिस केवल मूकदर्शक बन कर खड़ी रही। शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने कहा कि उन्होंने एसपी को फोन कर भाजपा नेता प्रदीप कमलापुरी जो कि पैर से चोटहिल भी हैं, उनके साथ मारपीट करने वाले को चिह्नित कर केस दर्ज कर उचित कार्रवाई करने के लिए कहा है। इस बाबत सांसद से सपंर्क का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं हो पाई।

LATEST UPLOADS

Thumbnail

यमुना एक्सप्रेस वे ऑथोरिटी के पूर्व CEO को हाईकोर्ट से राहत, भ्रष्टाचार के मुकदमे की जांच रिपोर्ट रद्द

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (य...

READ FULL NEWS

जळगाव जिल्ह्यात दुष्काळाचे सावट; 15 तालुक्यांत पिके उद्ध्वस्त, सरसकट पंचनामे करून सरसकट मदतीची मागणी!

जळगाव, दि. 27 -यंदा पावसाने दडी मारल्याने जळगाव जिल्ह्यात गंभीर परिस्थ...

READ FULL NEWS