Categories

Smart News Share

Select Site Layout & Design

Recognized User ID: USR-EAE26E • Auto-Saved
Applied

Broadcast Studio

Horizontal Media Cards & Right Sidebar

Applied

Royal Gazette

Classic Newspaper Print Grid & Left Sidebar

Applied

CyberGlass Magazine

Full-Bleed Overlay Cards & Floating Bar

Applied

Swiss Zig-Zag

100% Wide Alternating Editorial Stream

Applied

Metro Bento Portal

Giant Hero Spotlight + Asymmetric Tiles

Logo

Mathura Hulchul News

BREAKING
बिजनौर

ट्रेन में सीट को लेकर हंगामा, कांस्टेबल ने महिला यात्रियों को पीटा, पीड़ितों पर ही दर्ज हुआ

21 Nov 2026, 06:33 PM (IST)
छठ मनाकर लुधियाना लौट रहे परिवार के साथ ट्रेन में पुलिसकर्मियों ने मारपीट की। अपनों को सीट दिलाने को लेकर हुई मारपीट के दौरान पुलिसकर्मियों ने महिलाओं के साथ अभद्रता भी की। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Train Video Viral: ट्रेन में सीट को लेकर हंगामा हो गया। छठ मनाकर लुधियाना लौट रहे एक परिवार के साथ सीट को लेकर जीआरपी सिपाहियों से कहासुनी हो गई। जीआरपी सिपाहियों ने महिलाओं और उनके बेटियों के साथ अभद्रता की। इस पर जब महिलाओं ने विरोध किया तो जीआरपी के सिपाहियों ने मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि पुरुष सिपाहियों ने महिलाओं को जमकर पीटा। ट्रेन के अंदर यात्रियों ने पीड़िताओं का पक्ष लिया तो पुलिसकर्मिों ने उन्हें भी नहीं छोड़ा। नजीबाबाद में जीआरपी ने उन्हें उतार लिया और पीडितो के खिलाफ ही रिपोर्ट दर्ज कर दी। पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की बजाय पुलिस ने उन्हें पीड़ितों पर ही केस दर्ज कर लिया है। ट्रेन के अंदर हुई मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मामला मुरादाबाद रेलवे स्टेशन का है। जानकारी के अनुसार एक महिला शिवराजपुर बिहार से अपनी तीन पुत्रियों के साथ छठ पूजा मनाकर जननायक एक्सप्रेस से लुधियाना लौट रही थी। आरोप है कि मुरादाबाद के पास जीआरपी के दो पुलिसकर्मी जिनका नाम अजय कुमार व सागर बताया गया है। पुलिस कर्मी अपनी परीचित दो महिला यात्रियों को जबरन सीट दिला रहे थे। एक महिला को सीट मिल गई थी। दूसरी को सीट दिलाने के दौरान कहासुनी हो गई। नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर महिला रूबी पत्नी शर्मा प्रसाद शिवराजपुर बिहार व उनकी तीन पुत्री लक्ष्मी, खुशी और सुनीता के साथ दो मददगार पिक्कू व चन्दन को ट्रेन से उतार लिया। दोनों उनके पक्ष में पुलिस कर्मियों से बात कर रहे थे।
आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने महिला और उनकी पुत्रियों के साथ अभद्रता शुरू कर दी और वीडियो बनाने लगे। सीट पर पहले से बैठी महिला और तीनों लड़कियों ने भी अपने मोबाइल से वीडियो बनाया। घटना के दौरान ट्रेन में कहासुनी और धक्का-मुक्की हुई। जिसमें महिला घायल हो गई। आरोप लगाया कि उसका मगलसूत्र भी तोड़ दिया। ट्रेन के अंदर बैठे अन्य यात्रियों ने भी जब महिला यात्रियों के सपोर्ट में खड़े हुए तो पुलिसकर्मियों ने उनके साथ भी मारपीट की
पीड़ितों पर ही केस दर्ज
उधर पुलिस का आरोप है कि मदद करने वाले दोनों लोगों ने पुलिसकर्मियों से मारपीट की। नजीबाबाद जीआरपी नजीबाबाद थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी गई है और घटना की सूचना आरपीएफ अधिकारियों को भी दी गई। जीआरपी पुलिस ने महिला उसकी तीन पुत्री व अन्य दो के खिलाफ संबधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

LATEST UPLOADS

Thumbnail

यमुना एक्सप्रेस वे ऑथोरिटी के पूर्व CEO को हाईकोर्ट से राहत, भ्रष्टाचार के मुकदमे की जांच रिपोर्ट रद्द

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (य...

READ FULL NEWS

जळगाव जिल्ह्यात दुष्काळाचे सावट; 15 तालुक्यांत पिके उद्ध्वस्त, सरसकट पंचनामे करून सरसकट मदतीची मागणी!

जळगाव, दि. 27 -यंदा पावसाने दडी मारल्याने जळगाव जिल्ह्यात गंभीर परिस्थ...

READ FULL NEWS