Categories

Smart News Share

Select Site Layout & Design

Recognized User ID: USR-EAE26E • Auto-Saved
Applied

Broadcast Studio

Horizontal Media Cards & Right Sidebar

Applied

Royal Gazette

Classic Newspaper Print Grid & Left Sidebar

Applied

CyberGlass Magazine

Full-Bleed Overlay Cards & Floating Bar

Applied

Swiss Zig-Zag

100% Wide Alternating Editorial Stream

Applied

Metro Bento Portal

Giant Hero Spotlight + Asymmetric Tiles

Logo

Mathura Hulchul News

BREAKING
समाचार

सत्ता की संवेदना और 'पाती' का लौटता स्पर्श

21 Nov 2026, 01:56 PM (IST)
योगी की पातियों की भावनात्मक पड़ताल उनके विषयों से सबसे अच्छी तरह होती है, क्योंकि वहां स्पष्ट दिखता है कि क्या कहा गया और किससे कहा गया। इनमें दफ्तरी योजनाओं की सूची नहीं, बल्कि जीवन के वे पल हैं, जिनसे एक आम आदमी का घर
श्रीधरानंद ब्रह्मचारी, महंत, श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर, प्रयागराज एवं प्रतिनिधि, द्वारका शारदा पीठ
आज की जेन-जी शायद उस मर्म तक न पहुंच पाए, जो अपने किसी प्रियजन की एक चिट्ठी के स्पर्श में हुआ करता था। गांव की पगडंडी पर साइकिल की घंटी बजती थी और आंगन में बैठी मां के हाथ का काम थम जाता था। डाकिये के हाथ से लिफाफा लेते ही आंखें नम हो जाती थीं। उस कागज में स्याही के साथ लिखने वाले की सांसें, उसकी हथेलियों की गरमी और अनकही फिक्र भी उतर आती थी। चिट्ठी बार-बार पढ़ी जाती, तकिये के नीचे रखी जाती और संदूक में सहेजी जाती। आज स्क्रीन पर एक टिक, दो टिक और 'सीन' के नीले निशान हैं। संदेश पल भर में पहुंच जाता है, पर चिट्ठी यानी पाती का सुख कहीं पीछे छूट गया है। हमने गति पा ली और प्रतीक्षा का सौंदर्य खो दिया। ऐसे समय में यदि सत्ता के शिखर से कोई पाती लिखे, तो यह अपनी जड़ों से जुड़ाव की एक अनकही तस्वीर है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की 'योगी की पाती' इसी अर्थ में ध्यान खींचती है। वे पिछले पचास हफ्तों से प्रदेशवासियों के नाम यह पाती लिख रहे हैं। आंकड़ों की ठंडी दुनिया में यह पहल इसलिए अलग दिखती है, क्योंकि इसमें शासक नहीं, बल्कि एक अभिभावक बोलता प्रतीत होता है।

योगी की पाती के भी खास मायने हैं, क्योंकि यहां हर घर की चिट्ठी-पत्री से जुड़ी अपनी स्मृतियां हैं। पाती शब्द में देशज मिठास है, अपनापन है। जब कोई मुख्यमंत्री पाती को अपने संवाद का नाम बनाता है, तो वह लोक की स्मृति से सीधे जुड़ जाता है। पत्र की सबसे बड़ी ताकत यह है कि वह सामने बैठकर बात करने जैसी आत्मीयता देता है। साथ ही, पढ़ने वाले को अपनी गति और अपने एकांत में पढ़ने की आजादी भी देता है। भाषण भीड़ से बोलता है, पाती व्यक्ति से। इसकी प्रेरणा भी भावनात्मक है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं बताते हैं कि जनता के नाम पाती लिखने का विचार उन्हें वनटांगिया गांव के दौरे के दौरान आया था। वनटांगिया वह समुदाय है, जो दशकों तक हाशिये पर रहा और जिसके लिए पहचान तथा सम्मान हासिल करना भी एक संघर्ष था। वहां से लौटकर संवाद की जो भाषा गढ़ी गई, उसमें कर्तव्य से आगे बढ़कर रिश्ते का भाव दिखता है। इस पहल के पचास सप्ताह पूरे होने पर लिखी गई पाती में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के पच्चीस करोड़ लोगों को अपना परिवार कहा और इसे पत्र-लेखन की प्रक्रिया भर नहीं, बल्कि परिवार से संवाद का अवसर बताया। राजनीति में 'परिवार' शब्द बहुत उछाला जाता है, लेकिन पत्र की निरंतरता उस शब्द को कुछ वजन देती है। सौ-दो सौ पत्र लिखने का दावा कोई भी कर सकता है, लेकिन हर सप्ताह बिना चूके लिखना अनुशासन और संकल्प का प्रतीक है।
योगी की पातियों की भावनात्मक पड़ताल उनके विषयों से सबसे अच्छी तरह होती है, क्योंकि वहां स्पष्ट दिखता है कि क्या कहा गया और किससे कहा गया। इनमें दफ्तरी योजनाओं की सूची नहीं, बल्कि जीवन के वे पल हैं, जिनसे एक आम आदमी का घर सीधे जुड़ता है। अपनी पाती में मुख्यमंत्री माता-पिता से अपील करते हुए बच्चों को संदेश देते हैं कि वे रील्स की चमक के पीछे भागने के बजाय असल जीवन को चुनें। शासनादेश की जगह स्नेह की भाषा पाती की विधा की सार्थकता दिखाती है। जिस उम्र के बच्चे रील्स के जुनून में जोखिम उठाते हैं, उन पर डांट से ज्यादा किसी बड़े की चिंता असर करती है। गर्मी की छुट्टियों में उन्होंने बच्चों को छुट्टियों का सदुपयोग करने की राह दिखाई। ननिहाल और ददिहाल में समय बिताने की बात कही गई और दुधवा तथा कतर्नियाघाट जैसे स्थानों के जरिये इको-फ्रेंडली पर्यटन की सीख दी गई। पत्र के अंत में पर्यावरण सुरक्षा की अपील थी कि छुट्टियों को प्लास्टिक-मुक्त बनाया जाए। ननिहाल-ददिहाल की याद दिलाना अपने आप में एक भावनात्मक स्पर्श है। मोबाइल में सिमटे बचपन को नानी की कहानियों, आम के बगीचों और गांव की गलियों की ओर लौटने का न्योता देना उसी आत्मीयता का हिस्सा है, जो पाती को पाती बनाती है।

बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती से पहले लिखी गई पाती में कृतज्ञता का भाव था। मुख्यमंत्री ने उसमें बाबासाहेब को संविधान की रूपरेखा गढ़ने वाला महापुरुष बताया। इतिहास की किसी विभूति को एक मानवीय प्रसंग के सहारे याद करना स्मरण को जीवंत बनाता है। जयंती पर औपचारिक पुष्पांजलि अर्पित करना और किसी किस्से के सहारे स्मरण करना, दोनों का असर अलग होता है। वृद्धजन दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस पर लिखी गई पाती में बुजुर्गों के सम्मान की बात थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वृद्धजनों का सम्मान केवल औपचारिकता नहीं होना चाहिए। उन्होंने मासिक पेंशन बढ़ाकर पंद्रह सौ रुपये करने का उल्लेख भी किया। इस विषय में हमारे समय की एक बड़ी पीड़ा छिपी है। एकल होते परिवारों में बुजुर्ग अक्सर उसी चिट्ठी के इंतजार में बैठे रह जाते हैं, जो बेटे-बेटियां अब लिखते ही नहीं। ऐसे में राज्य के मुख्यमंत्री का उनके लिए कलम उठाना मरहम जैसा है।

पाती का असली जादू उसके आने के इंतजार में है। साप्ताहिक नियमितता इसी प्रतीक्षा को रचती है। लोग जानते हैं कि हर सप्ताह एक चिट्ठी आएगी और यह जानना ही संवाद को रिश्ते जैसा बना देता है। आज जब खबरें पल-पल बदलती हैं और हर संदेश अगले संदेश के नीचे दब जाता है, तब सप्ताह में एक बार ठहरकर कोई बात कहना और सुनना एक सुखद अपवाद है। चिट्ठी की भाषा भी इस ठहराव की मांग करती है। उसमें छोटे-छोटे वाक्यों के बजाय भाव के प्रवाह वाले वाक्य होते हैं। उसमें 'आप' और 'हम' का रिश्ता बनता है। यह भी याद रखना चाहिए कि हर बार किसी बड़े पद पर बैठा व्यक्ति सामान्य जन तक सीधे नहीं पहुंच पाता। बीच में तंत्र होता है, फाइलें होती हैं, फासले होते हैं। पाती इन फासलों को पाटने का एक प्रयास है। वह उस नागरिक तक भी पहुंचती है, जो कभी राजधानी नहीं गया।

चिट्ठी का मर्म वही है, जो सदियों से रहा है। कोई किसी को याद करता है और चाहता है कि यह याद उस तक पहुंचे। तकनीक ने माध्यम बदल दिए, पर मन की यह चाह नहीं बदली। हम अब भी चाहते हैं कि कोई हमारे लिए समय निकालकर कुछ लिखे, कोई हमारी फिक्र करे, कोई कहे कि वह हमें अपना मानता है। पाती इसी चाह का उत्तर है। सत्ता के गलियारों में जब भी कोई इस चाह को पहचानता है, तो राजनीति कुछ देर के लिए संवाद बन जाती है। डाकिये की साइकिल की घंटी अब नहीं सुनाई देती, पर आंगन में चिट्ठी के इंतजार की वह कोमल धुकधुकी आज भी हमारे भीतर कहीं जीवित है। उसे जगाने वाली हर पहल का स्वागत होना चाहिए। कोई पत्र जब पाती का रूप पाता है, तो वह कागज से उठकर हृदय तक पहुंचता है और हृदय से उठकर व्यवहार में उतर आता है।

अस्वीकरण: इस लेख में व्यक्त विचार और राय पूरी तरह लेखक के निजी हैं तथा वे आवश्यक रूप से लाइव Mi MEDIA NEWS LIVE के आधिकारिक दृष्टिकोण या विचारों का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं।

LATEST UPLOADS

Thumbnail

यमुना एक्सप्रेस वे ऑथोरिटी के पूर्व CEO को हाईकोर्ट से राहत, भ्रष्टाचार के मुकदमे की जांच रिपोर्ट रद्द

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (य...

READ FULL NEWS

जळगाव जिल्ह्यात दुष्काळाचे सावट; 15 तालुक्यांत पिके उद्ध्वस्त, सरसकट पंचनामे करून सरसकट मदतीची मागणी!

जळगाव, दि. 27 -यंदा पावसाने दडी मारल्याने जळगाव जिल्ह्यात गंभीर परिस्थ...

READ FULL NEWS