Categories

Smart News Share

Select Site Layout & Design

Recognized User ID: USR-EAE26E • Auto-Saved
Applied

Broadcast Studio

Horizontal Media Cards & Right Sidebar

Applied

Royal Gazette

Classic Newspaper Print Grid & Left Sidebar

Applied

CyberGlass Magazine

Full-Bleed Overlay Cards & Floating Bar

Applied

Swiss Zig-Zag

100% Wide Alternating Editorial Stream

Applied

Metro Bento Portal

Giant Hero Spotlight + Asymmetric Tiles

Logo

Mathura Hulchul News

BREAKING
समाचार

हमें चाहिए कट्टर हिंदू प्रधानमंत्री, राजा भैया के पिता भदरी नरेश ने कर दी योगी को PM बनाने की मांग

21 Nov 2026, 12:42 PM (IST)
राजा भैया के पिता भदरी नरेश उदय प्रताप सिंह ने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर एक पोस्ट में सीएम योगी को प्रधानमंत्री बनाने की मांग कर दी। उन्होंने लिखा कि हमें एक कट्टर हिंदूवादी प्रधानमंत्री की जरूरत है। कुंडा में आयोजित बाबा बागेश्वर की श्रीराम कथा के
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के कुंडा में आयोजित बाबा बागेश्वर की श्रीराम कथा के बीच यजमान विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया के पिता भदरी नरेश राजा उदय प्रताप सिंह ने सीएम योगी को प्रधानमंत्री बनाने की मांग रख दी। राजा उदय प्रताप सिंह ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा है कि हिंदू विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमें एक कट्टर हिंदूवादी प्रधानमंत्री की जरूरत है, और इस समय केवल योगी आदित्यनाथ ही उसके लिए उपयुक्त हैं। उनकी इस पोस्ट पर कई तरह के कमेंट किए जा रहे हैं। राजा भैया की 91 वर्षीय मां मंजुला राजे कथा स्थल पर पहुंची और दर्शन किया।
राजा भदरी की इस मांग को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। यूजर्स अपने-अपने हिसाब से इस मांग के मायने निकाल रहे हैं और अपनी राय व्यक्त कर रहे हैं। उधर, शुक्रवार को तीन दिवसीय कथा के समापन के मौके पर बाबा बागेश्वर ने योगीराज देवरहा बाबा कथा मंडपम में सुबह 11 बजे से दिव्य दरबार लगाया। उन्होंने लोगों की अर्जियां सुनीं। बाबा ने पंडाल में बैठे कन्नौज से आए अरविन्द, अहिबरनपुर के राजकुमार उर्फ राजू, सैफाबाद से अखिलेश कुमार सिंह, राजेन्द्र कुमार, लालगंज की रिंकी कुमारी, बृजेश सिंह, मनोरमा, राम कुमारी, लक्ष्मी राजपूत, कालीचरण आदि की पर्ची खोली। नाम लेकर उनको बुलाया और उनसे अर्जी लगवाई।
कथा में सियासी हस्तियों के जमावडे से हलचल
सनातन को बढ़ाने का संदेश देने के साथ कुंडा में राजा भैया द्वारा आयोजित बागेश्वर पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीराम कथा में प्रदेश और देश की कई सियासी हस्तियां पहुंचीं। इन हस्तियों के पहुंचने से उत्तर प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गईं। इस बीच राजा भदरी ने सीएम योगी को प्रधानमंत्री बनाने की मांग उठाकर एक नई चर्चा को जन्म दे दिया। कथा के समापन के दिन यानी शुक्रवार को भी कई राजनीतिक लोग कुंडा पहुंचे। इनमें भाजपा सांसद मनोज तिवारी, सांसद रमेश अवस्थी, विधायक पूजा पाल, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, विधायक अजय सिंह, सुरेंद्र मैथानी आदि शामिल रहे।
धीरेंद्र शास्त्री बोले कोई हिंदुओं को छेड़ेगा तो उसे छोड़ा नहीं जाएगा
एक तरफ राजा भदरी ने कट्टर हिंदूवादी प्रधानमंत्री के तौर पर सीएम योगी को पीएम बनाने की मांग रखी तो दूसरी ओर बागेश्वर पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सनातन और हिंदुओं की एकता की बात की। उन्होंने कहा कि तीन दिन हम लोग राम कथा की चर्चा में गोता लगाते रहे, यह संपूर्ण उत्सव दिव्य, भव्य और नव्य हुआ। इसमें यह दिखाई पड़ा कि आने वाले दिनों में अगर कोई हिंदुओं को छेड़ेगा तो उसे छोड़ा नहीं जाएगा। कथा को जो कुछ लोग रोकने वाले थे, उनकी ठठरी बर गई।

LATEST UPLOADS

Thumbnail

यमुना एक्सप्रेस वे ऑथोरिटी के पूर्व CEO को हाईकोर्ट से राहत, भ्रष्टाचार के मुकदमे की जांच रिपोर्ट रद्द

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (य...

READ FULL NEWS

जळगाव जिल्ह्यात दुष्काळाचे सावट; 15 तालुक्यांत पिके उद्ध्वस्त, सरसकट पंचनामे करून सरसकट मदतीची मागणी!

जळगाव, दि. 27 -यंदा पावसाने दडी मारल्याने जळगाव जिल्ह्यात गंभीर परिस्थ...

READ FULL NEWS