Categories

Smart News Share

Select Site Layout & Design

Recognized User ID: USR-EAE26E • Auto-Saved
Applied

Broadcast Studio

Horizontal Media Cards & Right Sidebar

Applied

Royal Gazette

Classic Newspaper Print Grid & Left Sidebar

Applied

CyberGlass Magazine

Full-Bleed Overlay Cards & Floating Bar

Applied

Swiss Zig-Zag

100% Wide Alternating Editorial Stream

Applied

Metro Bento Portal

Giant Hero Spotlight + Asymmetric Tiles

Logo

Mathura Hulchul News

BREAKING
समाचार

हाईकोर्ट के पास वेंडिंग जोन नहीं, उच्च न्यायालय ने कहा- ये आने वाली पीढ़ी के विनाश का प्लान

21 Nov 2026, 12:39 PM (IST)
इलाहाबाद हाईकोर्ट के आसपास की सड़कों पर वेंडिंग जोन नहीं होगा। इस बारे में सुनवाई के दौरान उच्च न्यायालय ने कहा कि शहर की हर सड़क को व्यावसायिक बनाने की योजना आने वाली पीढ़ी के लिए ‘विनाश का प्लान’ है।
प्रयागराज, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रयागराज की प्रमुख सड़कों पर लगने वाली अर्बन मार्केट और वेंडिंग जोन से उत्पन्न होने वाली यातायात समस्या पर कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में न तो हाईकोर्ट के पास, न सर्किट हाउस के पास और न ही आसपास की सड़कों पर किसी भी तरह का अर्बन मार्केट या वेंडिंग जोन लगाया जाएगा। कोर्ट ने प्रयागराज नगर निगम को इसके लिए कोई वैकल्पिक स्थान तलाशने का आदेश दिया है, जहां वाहनों की पार्किंग की उचित व्यवस्था हो। यह आदेश न्यायमूर्ति अजित कुमार एवं न्यायमूर्ति गरिमा प्रसाद की खंडपीठ ने अरविंद कुमार मिश्र व 34 अन्य सहित अन्य याचिकाओं (जनहित याचिकाओं) पर सुनवाई करते हुए दिया है।
सुनवाई के दौरान प्रशासन की ओर से कोर्ट को अवगत कराया गया कि गत 20 जुलाई को कोर्ट द्वारा आदेश किए जाने से पहले ही एक अर्बन मार्केट में 60 दुकानों का आवंटन कर दिया गया था इसलिए कोर्ट के आदेश की कोई अवहेलना नहीं हुई है। हालांकि दुकानें आदेश के बाद खुली हो सकती हैं। इससे पहले की सुनवाई में कोर्ट ने नगर निगम से पूछा था कि शाम के समय अर्बन मार्केट लगने पर वाहनों की पार्किंग कैसे की जाएगी क्योंकि इससे भारी भीड़ और यातायात की समस्या पैदा हो सकती है। यह प्रयागराज शहर की प्रमुख सड़कों में से एक है, जहां शिक्षा विभाग, गवर्नमेंट प्रेस और राजस्व परिषद जैसे राज्य सरकार के कई महत्वपूर्ण कार्यालय हैं।
इस पर निगम की ओर से दलील दी गई कि वाहनों की पार्किंग ग्रीन बेल्ट के सामने की जाएगी। कोर्ट ने इस सुझाव को पूरी तरह अव्यावहारिक बताते हुए खारिज कर दिया। कहा ग्रीन बेल्ट के सामने पार्किंग होने से सड़क की चौड़ाई और कम हो जाएगी, जिससे वाहनों के आवागमन का रास्ता संकरा हो जाएगा। पार्किंग की जगह के अभाव में न तो वेंडिंग जोन की अनुमति दी जा सकती है और न ही किसी अन्य बाजार की।
कोर्ट ने शहर के सुनियोजित विकास पर महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा कि किसी भी शहर में आवासीय क्षेत्र फेफड़ों की तरह होते हैं। ऐसा न हो, तो शहर हर तरह के वाहनों से भर जाएगा और भारी ट्रैफिक जाम व ध्वनि प्रदूषण होगा। कोर्ट ने कहा कि व्यावसायिक और आवासीय क्षेत्रों का स्पष्ट रूप से अलग-अलग सीमांकन होना हमेशा उचित होता है। यदि कोई मास्टर प्लान शहर की हर सड़क और कोने को व्यावसायिक बनाने का प्रावधान करता है, तो वह आने वाली पीढ़ी के लिए एक तरह से ‘विनाश का प्लान’ है।
कोर्ट ने नगर निगम प्रयागराज को निर्देश दिया कि पूरे क्षेत्र को वेंडिंग जोन और अर्बन मार्केट से मुक्त कराने के लिए कोई वैकल्पिक स्थान तलाशे। निगम को उस वैकल्पिक स्थान का क्षेत्रफल परिभाषित करते हुए और वहां वाहनों की पार्किंग की सुविधा सुनिश्चित करते हुए कोर्ट में सुझाव पेश करना होगा। इस मामले की अगली सुनवाई 27 नवंबर को तय की गई है।

LATEST UPLOADS

Thumbnail

यमुना एक्सप्रेस वे ऑथोरिटी के पूर्व CEO को हाईकोर्ट से राहत, भ्रष्टाचार के मुकदमे की जांच रिपोर्ट रद्द

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (य...

READ FULL NEWS

जळगाव जिल्ह्यात दुष्काळाचे सावट; 15 तालुक्यांत पिके उद्ध्वस्त, सरसकट पंचनामे करून सरसकट मदतीची मागणी!

जळगाव, दि. 27 -यंदा पावसाने दडी मारल्याने जळगाव जिल्ह्यात गंभीर परिस्थ...

READ FULL NEWS