Categories

Smart News Share

Select Site Layout & Design

Recognized User ID: USR-6288CD • Auto-Saved
Applied

Broadcast Studio

Horizontal Media Cards & Right Sidebar

Applied

Royal Gazette

Classic Newspaper Print Grid & Left Sidebar

Applied

CyberGlass Magazine

Full-Bleed Overlay Cards & Floating Bar

Applied

Swiss Zig-Zag

100% Wide Alternating Editorial Stream

Applied

Metro Bento Portal

Giant Hero Spotlight + Asymmetric Tiles

Logo

Mathura Hulchul News

BREAKING
समाचार

महिला पुलिसकर्मी ने मेडिकल करवाने को नाबालिग रेप पीड़िता से मांगे 500 रुपये

21 Nov 2026, 10:53 AM (IST)
मथुरा में एक महिला पुलिसकर्मी ने मेडिकल करवाने के नाम पर नाबालिग रेप पीड़िता से ही 500 रुपये मांग लिए। परिवार वालों के मना करने पर महिला पुलिसकर्मी चुप हो गई। मामले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर चर्चा में रहा।
मथुरा में पुलिस का शर्मनाक चेहरा सामने आया है। महिला जिला अस्पताल में नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराने के नाम पर महिला पुलिसकर्मी ने पीड़िता और उसके परिजनों से 500 रुपये मांगे। आरोप है कि महिला पुलिसकर्मी ने खुलेआम पीड़िता और उसके परिवार से रकम मांगी। परिजनों के रुपये देने से इंकार करने पर पुलिसकर्मी चुप हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि Mi MEDIA NEWS LIVE वीडियो की पुष्टि नहीं करता। वहीं सीओ सिटी आशना चौधरी ने इस मामले के बारे में पूछे जाने पर कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा है तो जांच कराई जाएगी।
मामले में मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को थाना गोविंद नगर में किशोरी के पिता ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि 17 अक्टूबर की रात उनकी बेटी कॉलोनी के समीप आयोजित शादी समारोह से लौट रही थी। रास्ते में दो युवक उसे जबरन साथ ले गए और दुष्कर्म किया। इसके बाद बेटी उन्हें मिली तो उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। शुक्रवार को महिला पुलिसकर्मी किशोरी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए महिला जिला अस्पताल लेकर पहुंची थी।
आरोप है कि इसी दौरान महिला पुलिसकर्मी ने परिजनों से 500 रुपये मांगे। परिजनों ने रुपये देने से इंकार कर दिया। हालांकि इसके बाद महिला पुलिसकर्मी चुप हो गई। लेकिन मामले की वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गई। वहीं, इस बारे में अधिकारियों ने जानकारी न होने की बात कही। पुलिस ने रेप मामले में जांच शुरू कर दी है और आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले के आरोपियों को पकड़कर जल्द कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, रेप पीड़िता का इलाज करवाया गया है। उसका और परिवार का बयान दर्ज कर लिया गया है।
छह माह पहले अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप
किशोरी के पिता ने गोविंद नगर थाने में दो युवकों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट में लिखवाया है। उन्होंने कहा है कि छह महीने पहले दोनों युवक किशोरी को बहलाकर अपने साथ ले गए थे। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया था। इसके बाद लड़के उनकी बेटी को ब्लैकमेल कर रहे हैं। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वीडियो का संज्ञान लिया जा रहा है। आरोपियों के नाम दर्ज किए गए हैं। पीड़िता का भी बयान लिया गया है।

LATEST UPLOADS

Thumbnail

यमुना एक्सप्रेस वे ऑथोरिटी के पूर्व CEO को हाईकोर्ट से राहत, भ्रष्टाचार के मुकदमे की जांच रिपोर्ट रद्द

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (य...

READ FULL NEWS

जळगाव जिल्ह्यात दुष्काळाचे सावट; 15 तालुक्यांत पिके उद्ध्वस्त, सरसकट पंचनामे करून सरसकट मदतीची मागणी!

जळगाव, दि. 27 -यंदा पावसाने दडी मारल्याने जळगाव जिल्ह्यात गंभीर परिस्थ...

READ FULL NEWS