Categories

Smart News Share

Select Site Layout & Design

Recognized User ID: USR-6288CD • Auto-Saved
Applied

Broadcast Studio

Horizontal Media Cards & Right Sidebar

Applied

Royal Gazette

Classic Newspaper Print Grid & Left Sidebar

Applied

CyberGlass Magazine

Full-Bleed Overlay Cards & Floating Bar

Applied

Swiss Zig-Zag

100% Wide Alternating Editorial Stream

Applied

Metro Bento Portal

Giant Hero Spotlight + Asymmetric Tiles

Logo

Mathura Hulchul News

BREAKING
समाचार

बाबा बागेश्वर की श्रीराम कथा में कुंडा पहुंचे मनोज तिवारी, राजा भैया बोले-भईया का बहुत-बहुत

21 Nov 2026, 10:47 AM (IST)
कुंडा में राजा भैया द्वारा आयोजित बाबा बागेश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीराम कथा का शुक्रवार को समापन हो गया। इस मौके पर भाजपा सांसद और अभिनेता मनोज तिवारी भी बाबा बागेश्वर का आशीर्वाद लेने पहु्ंचे। राजा भैया ने मनोज तिवारी के
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के कुंडा विधायक राजा भैया द्वारा आयोजित बागेश्वर पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीराम कथा में शुक्रवार को सांसद और फिल्म अभिनेता मनोज तिवारी भी पहुंचे। राजा भैया ने उनका स्वागत किया, मनोज तिवारी ने बाबा बागेश्वर से मिलकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान मनोज तिवारी ने राजा भैया की खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि राजा भैया ने बहुत ही अच्छा काम किया है, जब सनातन के लिए ऐसे प्रबुद्ध लोग खड़े होंगे तो सनातनियों का मनोबल और बढ़ता है और सनातन विरोधियों का प्रयास विफल होता है। धीरेंद्र शास्त्री की कथा में मंच साझा करने के बाद मनोज तिवारी ने राजा भैया से मुलाकात की। इस मुलाकात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। वीडियो में राजा भैया कथा में शामिल होने के लिए मनोज तिवारी का शुक्रिया अदा करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मनोज भैया का बहुत-बहुत आभार।
राजा भैया ने आगे कहा-‘हम हमेशा से इनके बहुत बड़े प्रशंसक रहे हैं। आज हम बहुत खुश हैं। आज सभी को भी जय-जय सिया राम।’ वीडियो में मनोज तिवारी ने कहा कि इतनी अच्छी कथा कराई। इतना अच्छा संपन्न हुआ इतने अच्छे भाव से। बाबा बागेश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के हेलीकॉप्टर की ओर कैमरा घूमा तो मनोज तिवारी ने कहा कि देखिए अब महाराज जी विदा ले रहे हैं। अंदर से आशीर्वाद दे रहे हैं। वहीं मीडिया से बातचीत करते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली है। अभी तक वह चुपचाप निकल जाते थे, उनका सनातन विरोधी चेहरा नहीं दिखता था, जिन लोगों ने राम भक्तों पर गोली चलवाई, उनको भी छिपाने की कोशिश करते थे। उन्होंने भगवान कृष्ण और राम के भक्तों को लड़ाने की कोशिश की।
राजा भैया ने मंच से कथा के विरोधियों पर साधा निशाना
राम कथा को लेकर हो रहे विरोध पर अब तक लगभग मौन रहे कथा के आयोजक एवं कुंडा के विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया ने कथा के अंतिम दिन विरोधियों को निशाने पर लिया। कहा कि हमारे ऊपर कोई बात होती तो चुप रह जाते लेकिन जब बात धर्म की आई, राम कथा कि आई और जब यह कहा गया कि यह कथा नहीं होने देंगे तो इस बात का उत्तर देश-प्रदेश से कथा में आए जन-जन ने दे दिया।

इसी क्रम में उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि यहां हर रोज तीन-चार हेलीकाप्टर उतर रहे हैं, अगर हम चाहते तो बाबा बागेश्वर जब प्रयागराज एयरपोर्ट पर लैंड किए थे तो वहां से उन्हें हेलीकाप्टर से यहां ला सकते थे लेकिन हम ये देखना चाहते थे कि रोकने वाले हैं कौंन ? इसलिए मैं स्वयं वहां गया और मैंने किसी पुलिस-प्रशासन को यह सूचना नहीं दी कि हम लोग वहां आ रहे हैं लेकिन रास्ते में कोई दिखा नहीं। कहा कि यह सब आम जनता का बल है। राजा भैया ने कहा कि आप कल्पना कर सकते हैं कि भारत में कोई यह कहे कि राम कथा नहीं होगी, ये पाकिस्तान है, अफगानिस्तान है कि बांग्लादेश है।
दर्शन के लिए लाइन में लगे अफसर
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मिलने और आशीर्वाद की आकांक्षा में जिले के कई अधिकारी सुबह से ही बेंती राजभवन के पंचवटी में घंटों इंतजार करते रहे। जल्दी मिलने के लिए कई लोग पुलिस से भी जुगाड़ लगाते दिखे। हालांकि कई तो सफलता मिली तो कई भक्तों को निराश लौटना पड़ा।

LATEST UPLOADS

Thumbnail

यमुना एक्सप्रेस वे ऑथोरिटी के पूर्व CEO को हाईकोर्ट से राहत, भ्रष्टाचार के मुकदमे की जांच रिपोर्ट रद्द

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (य...

READ FULL NEWS

जळगाव जिल्ह्यात दुष्काळाचे सावट; 15 तालुक्यांत पिके उद्ध्वस्त, सरसकट पंचनामे करून सरसकट मदतीची मागणी!

जळगाव, दि. 27 -यंदा पावसाने दडी मारल्याने जळगाव जिल्ह्यात गंभीर परिस्थ...

READ FULL NEWS