Categories

Smart News Share

Select Site Layout & Design

Recognized User ID: USR-6288CD • Auto-Saved
Applied

Broadcast Studio

Horizontal Media Cards & Right Sidebar

Applied

Royal Gazette

Classic Newspaper Print Grid & Left Sidebar

Applied

CyberGlass Magazine

Full-Bleed Overlay Cards & Floating Bar

Applied

Swiss Zig-Zag

100% Wide Alternating Editorial Stream

Applied

Metro Bento Portal

Giant Hero Spotlight + Asymmetric Tiles

Logo

Mathura Hulchul News

BREAKING
समाचार

हर विधानसभा सीट पर महिला प्रवासियों को भी उतारेगी बीजेपी, यूपी चुनाव को लेकर बड़ी तैयारी

21 Nov 2026, 09:21 AM (IST)
संवाददाता

भाजपा ने यूपी चुनाव में हर विधानसभा सीट पर महिला प्रवासियों को भी उतारने का फैसला किया है। यह निर्णय भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश प्रवासी बैठक में लिया गया। यह बैठक शुक्रवार को लखनऊ के विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह में हुई। इसमें आठ राज्यों की 403 महिला विस्तारक शामिल हुई।
लखनऊ, उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मतदाताओं को अपने पाले में लाने और उनसे जनसंपर्क करने के लिए पुरुषों की तर्ज पर हर विधानसभा सीट पर महिला प्रवासी भी उतरेगी। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश प्रवासी बैठक शुक्रवार को विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह में हुई। इसमें आठ राज्यों की 403 महिला विस्तारक शामिल हुई।
यूपी भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपााल सिंह ने इस दौरान महिला विस्तारकों को उनकी जिम्मेदारियों के बारे में बताया। बैठक में गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली, बिहार, झारखंड, राजस्थान और महाराष्ट्र की महिला विस्तारकों ने हिस्सा लिया। विनोद तावड़े ने कहा कि प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में महिला विस्तारक बहनों को प्रवास के माध्यम से व्यापक जनसंपर्क अभियान को गति देना है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा में बहनें सिर्फ महिला कार्यकर्ता नहीं बल्कि वे भाजपा की स्टार प्रचारक हैं। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि भाजपा सरकार में भयमुक्त उत्तर प्रदेश है और मां, बहन, बेटियां सुरक्षित हैं। यही संदेश लेकर माता, बहनों के साथ संवाद करना है।
तीसरी बार सरकार बनाने का संकल्प
डा. मेधा कुलकर्णी ने कहा कि महिला मोर्चा की बहनें संगठन की मजबूत कड़ी बनकर काम करेंगी। महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रूप कुमार चौधरी ने कहा कि मातृशक्ति भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा सरोज कुशवाहा ने कहा तीसरी बार सरकार बनाएंगे।

पंकज चौधरी बोले जनसंपर्क का व्यापक अभियान है चुनाव
पंकज चौधरी ने कहा कि विधानसभा चुनाव केवल राजनीतिक तैयारी नहीं, बल्कि संगठन की सामूहिक शक्ति, जनविश्वास और जनसंपर्क का व्यापक अभियान है। प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि विस्तारक बहनें पार्टी के विचार और सरकार की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच पहुंचें।
सीएम की मां के निधन पर दी गई श्रद्धांजलि
बैठक से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। सभी ने दिवंगत पुण्यात्मा की शांति और शोकाकुल मुख्यमंत्री और उनके परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

पीएम मोदी आज लखनऊ में
वहीं आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ आ रहे हैं। लखनऊ में उनके स्वागत की जबरदस्त तैयारियां की गई हैं। कौशल दीक्षांत समारोह-2026 में शामिल होने आ रहे प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए अमौसी एयरपोर्ट से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान तक पूरा वीवीआईपी रूट सजाया गया है। रास्ते में जगह-जगह स्कूली बच्चे तिरंगा लहराकर उनका अभिनंदन करेंगे तो लोक कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से राजधानी की सांस्कृतिक छटा बिखेरेंगे।

LATEST UPLOADS

Thumbnail

यमुना एक्सप्रेस वे ऑथोरिटी के पूर्व CEO को हाईकोर्ट से राहत, भ्रष्टाचार के मुकदमे की जांच रिपोर्ट रद्द

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (य...

READ FULL NEWS

जळगाव जिल्ह्यात दुष्काळाचे सावट; 15 तालुक्यांत पिके उद्ध्वस्त, सरसकट पंचनामे करून सरसकट मदतीची मागणी!

जळगाव, दि. 27 -यंदा पावसाने दडी मारल्याने जळगाव जिल्ह्यात गंभीर परिस्थ...

READ FULL NEWS