Categories

Smart News Share

Select Site Layout & Design

Recognized User ID: USR-EAE26E • Auto-Saved
Applied

Broadcast Studio

Horizontal Media Cards & Right Sidebar

Applied

Royal Gazette

Classic Newspaper Print Grid & Left Sidebar

Applied

CyberGlass Magazine

Full-Bleed Overlay Cards & Floating Bar

Applied

Swiss Zig-Zag

100% Wide Alternating Editorial Stream

Applied

Metro Bento Portal

Giant Hero Spotlight + Asymmetric Tiles

Logo

Mathura Hulchul News

BREAKING
समाचार

ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से बेफिक्र क्यों हैं अखिलेश यादव? सपा का यूपी प्लान समझिए

21 Nov 2026, 09:13 AM (IST)
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद ने हाथ मिला लिया है। मुस्लिम-दलित वोट बैंक पर नजर रखने वाले इस गठबंधन से क्या अखिलेश यादव का PDA समीकरण बिगड़ेगा? सपा फिलहाल बेफिक्र नजर आ रही है।
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी बिसात बिछने लगी है। इस बीच असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के एक साथ आने से प्रदेश की राजनीति में नए समीकरण बनने की चर्चा तेज हो गई है। दोनों नेताओं ने 12 नवंबर को हाथ मिलाकर ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ बनाया है। इस गठबंधन को इसलिए भी अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसकी नजर मुस्लिम और दलित वोट बैंक पर है। ये दोनों ही समुदाय समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समीकरण के अहम हिस्से हैं।
ऐसे में सवाल उठता है कि क्या ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का गठबंधन 2027 में अखिलेश यादव की मुश्किलें बढ़ा सकता है? कागज पर मुस्लिम और दलित मतदाताओं का साथ इस गठबंधन को मजबूत दिखाता है, लेकिन जमीनी राजनीति की तस्वीर कुछ अलग है। अखिलेश यादव फिलहाल इस गठबंधन को अपने लिए बड़ा खतरा नहीं मान रहे हैं। उन्होंने दावा किया है कि इससे बीजेपी को 2-3 फीसदी वोटों का नुकसान होगा, समाजवादी पार्टी को नहीं। दरअसल, इसके पीछे कई बड़ी वजहें हैं, जो बताती हैं कि ओवैसी-आजाद की जोड़ी के लिए यूपी की राजनीति में अपनी जगह बनाना इतना आसान नहीं होगा।
2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की बड़ी जीत के बाद अखिलेश यादव की धार्मिक गतिविधियां भी अधिक सार्वजनिक रूप से सामने आने लगीं। उन्होंने मिर्जापुर के विंध्याचल मंदिर और वाराणसी के रविदास मंदिर में दर्शन किए। सैफई में भगवान कृष्ण की 51 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित कराई और इटावा में केदारेश्वर मंदिर का निर्माण शुरू कराया।

चंद्रशेखर आजाद के सामने भी मायावती बड़ी चुनौती

चंद्रशेखर आजाद भले ही दलित राजनीति के चर्चित चेहरों में शामिल हो चुके हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश में उनके सामने बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती की मजबूत राजनीतिक चुनौती है। 2024 के लोकसभा चुनाव में चंद्रशेखर आजाद ने नगीना सीट से जीत दर्ज कर अपनी राजनीतिक ताकत दिखाई थी। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार को 1.5 लाख से अधिक वोटों से हराया था। इस चुनाव में समाजवादी पार्टी तीसरे और बीएसपी चौथे स्थान पर रही थी।

लेकिन एक लोकसभा सीट की जीत के आधार पर पूरे उत्तर प्रदेश में दलितों के बीच अपनी मजबूत पकड़ साबित करना आसान नहीं है। 2022 के विधानसभा चुनाव में चंद्रशेखर आजाद ने गोरखपुर शहरी सीट से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ा था। उन्हें 8 हजार से भी कम वोट मिले और उनकी जमानत जब्त हो गई थी।

उत्तर प्रदेश की आबादी में जाटव समुदाय की हिस्सेदारी करीब 11 फीसदी है।
जाटव मतदाताओं का बड़ा हिस्सा अब भी मायावती के साथ बना हुआ है।
2024 के लोकसभा चुनाव में गैर-जाटव दलितों, खासकर पासी समुदाय के मतदाताओं का रुझान
INDIA
गठबंधन की ओर रहा।
CSDS-लोकनीति के पोस्ट पोल सर्वे के मुताबिक, 2024 में 44 फीसदी जाटव मतदाताओं ने बीएसपी को वोट दिया था।
इसके अलावा मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को दोबारा पार्टी में शामिल कर राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी दी है। उन्हें युवा मतदाताओं के बीच पार्टी की पकड़ बढ़ाने का काम सौंपा गया है। ऐसे में चंद्रशेखर आजाद के लिए मायावती के पारंपरिक दलित वोट बैंक में सेंध लगाना बड़ी चुनौती होगी। दलित युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता को पूरे प्रदेश में वोटों में बदलना अभी बाकी है।
बिहार में ओवैसी की सफलता यूपी में दोहराना आसान नहीं
असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने बिहार में अपनी राजनीतिक मौजूदगी दर्ज कराई है। पार्टी ने 2020 और 2025 के बिहार विधानसभा चुनावों में पांच-पांच सीटें जीतीं। खासकर सीमांचल क्षेत्र में उसे मुस्लिम मतदाताओं का अच्छा समर्थन मिला।

लेकिन उत्तर प्रदेश में ओवैसी को अब तक वैसी सफलता नहीं मिली है। 2023 के शहरी निकाय चुनावों में AIMIM ने पांच अध्यक्ष पद और करीब 75 पार्षद पद जीते थे। उत्तर प्रदेश में पार्टी की चुनावी स्थिति के आंकड़े इसकी सीमित पहुंच दिखाते हैं।

2017 के विधानसभा चुनाव में AIMIM ने 38 सीटों पर चुनाव लड़ा, लेकिन एक भी सीट नहीं जीत सकी।
2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 95 सीटों पर उम्मीदवार उतारे, फिर भी खाता नहीं खुला।
पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी का वोट शेयर एक फीसदी से भी कम रहा।
उत्तर प्रदेश में मुस्लिम आबादी करीब 19 फीसदी है, लेकिन यह पूरे प्रदेश में अलग-अलग क्षेत्रों में फैली हुई है। इसके उलट बिहार के सीमांचल में मुस्लिम मतदाताओं की बड़ी संख्या ने ओवैसी को एक मजबूत आधार दिया। यूपी में समाजवादी पार्टी की मुस्लिम मतदाताओं के बीच पहले से अच्छी पकड़ है। करीब एक दशक से चुनाव लड़ने के बावजूद AIMIM अब तक विधानसभा में अपना पहला खाता खोलने का इंतजार कर रही है।

मजबूरी में बना गठबंधन, वोट ट्रांसफर करना सबसे बड़ी चुनौती
ओवैसी के लिए चंद्रशेखर आजाद यूपी में गठबंधन की पहली पसंद नहीं थे। AIMIM प्रमुख ने पहले अखिलेश यादव से हाथ मिलाने की कोशिश की थी। उन्होंने जुलाई से ही सपा के साथ गठबंधन की संभावनाएं तलाशनी शुरू कर दी थीं। ओवैसी ने अखिलेश को चेतावनी तक दी थी कि अगर उन्होंने गठबंधन का प्रस्ताव ठुकराया और बाद में बीजेपी सत्ता में आई तो उन्हें इसका पछतावा होगा।

लेकिन समाजवादी पार्टी की तरफ से सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिलने के बाद ओवैसी ने मायावती की पार्टी बीएसपी से भी संपर्क साधा। उनकी कोशिश मुस्लिम और दलित मतदाताओं को एक साथ लाने की थी। यह प्रयास भी सफल नहीं हुआ। आखिरकार उन्होंने चंद्रशेखर आजाद के साथ गठबंधन कर लिया।
बीजेपी के खिलाफ सपा ही सबसे मजबूत विकल्प, मुस्लिम वोटरों का भरोसा भी
उत्तर प्रदेश में मुस्लिम मतदाता आमतौर पर उस राजनीतिक दल के साथ खड़े होते रहे हैं, जिसे वे बीजेपी को हराने की स्थिति में सबसे मजबूत मानते हैं। फिलहाल इस मामले में समाजवादी पार्टी की स्थिति AIMIM से कहीं बेहतर है।

CSDS-लोकनीति के पोस्ट पोल सर्वे के मुताबिक, 2022 के विधानसभा चुनाव में करीब 79 फीसदी मुस्लिम मतदाताओं ने सपा के नेतृत्व वाले गठबंधन को वोट दिया था। वहीं, 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा-कांग्रेस गठबंधन को 92 फीसदी मुस्लिम वोट मिले।

2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में से INDIA गठबंधन ने 43 सीटें जीती थीं। इनमें समाजवादी पार्टी के खाते में अकेले 37 सीटें आई थीं, जबकि बीजेपी को 33 सीटें मिली थीं।

ओवैसी के लिए सबसे बड़ी चुनौती
अखिलेश यादव की इसी चुनावी ताकत को ओवैसी के लिए सबसे बड़ी चुनौती माना जा रहा है। ओवैसी मुस्लिम मतदाताओं से पारंपरिक राजनीतिक दलों से अलग होकर अपना नेतृत्व तैयार करने की अपील कर रहे हैं। इसके उलट अखिलेश यादव ऐसा गठबंधन पेश कर रहे हैं, जो पिछले चुनाव में बीजेपी को चुनौती देने में सफल रहा है। कांग्रेस के साथ सीटों के बंटवारे को लेकर भी अखिलेश यादव ने साफ किया है कि सीटों का फैसला जीतने की संभावना के आधार पर होगा। हालांकि, दोनों दलों के बीच बातचीत अभी अंतिम रूप नहीं ले पाई है।

ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन की सबसे बड़ी ताकत यह है कि उत्तर प्रदेश में मुस्लिम और दलित समुदाय मिलकर करीब 40 फीसदी आबादी का प्रतिनिधित्व करते हैं। ऐसे में पहली नजर में यह गठबंधन अखिलेश यादव के PDA समीकरण को चुनौती देता दिखाई देता है। लेकिन चुनावी जमीन पर स्थिति इतनी आसान नहीं है।

LATEST UPLOADS

Thumbnail

यमुना एक्सप्रेस वे ऑथोरिटी के पूर्व CEO को हाईकोर्ट से राहत, भ्रष्टाचार के मुकदमे की जांच रिपोर्ट रद्द

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (य...

READ FULL NEWS

जळगाव जिल्ह्यात दुष्काळाचे सावट; 15 तालुक्यांत पिके उद्ध्वस्त, सरसकट पंचनामे करून सरसकट मदतीची मागणी!

जळगाव, दि. 27 -यंदा पावसाने दडी मारल्याने जळगाव जिल्ह्यात गंभीर परिस्थ...

READ FULL NEWS