Categories

Smart News Share

Select Site Layout & Design

Recognized User ID: USR-EAE26E • Auto-Saved
Applied

Broadcast Studio

Horizontal Media Cards & Right Sidebar

Applied

Royal Gazette

Classic Newspaper Print Grid & Left Sidebar

Applied

CyberGlass Magazine

Full-Bleed Overlay Cards & Floating Bar

Applied

Swiss Zig-Zag

100% Wide Alternating Editorial Stream

Applied

Metro Bento Portal

Giant Hero Spotlight + Asymmetric Tiles

Logo

Mathura Hulchul News

BREAKING
समाचार

गोली भी खानी पड़े तो खाएंगे, दिव्य दरबार में क्यों बोले धीरेंद्र शास्त्री?

21 Nov 2026, 09:06 AM (IST)
प्रतापगढ़ के कुंडा स्थित बेंती में रामकथा के समापन के बादधीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि हिंदू एकता के लिए गालियां ही नहीं, गोली भी खानी पड़े तो खाएंगे। वहीं, कथा के आयोजक और विधायक राजा भैया ने भी रामकथा का विरोध
प्रतापगढ़, संवाददाता। योगीराज देवराहा बाबा कथा मंडपम में श्री रामकथा समापन के बाद शुक्रवार को दिव्य दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि गोली भी खानी पड़ी तो खाएंगे। विरोधियों को चेतावनी देते हुए कहा कि तीन दिन हम लोग राम कथा की चर्चा में गोता लगाते रहे, यह संपूर्ण उत्सव दिव्य, भव्य और नव्य हुआ। इसमें यह दिखाई पड़ा कि आने वाले दिनों में अगर कोई हिंदुओं को छेड़ेगा तो उसे छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि कथा को जो कुछ लोग रोकने वाले थे, उनकी ठठरी बर गई।
विरोधियों पर कटाक्ष करते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि कुछ लोग हमारे बयान पर कुछ समय के लिए कृष्ण भक्त बन गए थे पर गोपाष्टमी पर उनमें से एक भी हमें गोपूजन करते दिखाई नहीं दिया। कहा कि कुछ लोग नाम बदल-बदल कर विरोध इसलिए कर रहे हैं ताकि हिंदूओं को हिंदूओं से लड़वाया जाए। लेकिन मैंने पहले भी कहा है आज भी कह रहा हूं कि हमको हिंदू एकता के लिए गालियां तो क्या गोली भी खानी पड़ेगी तो भी हम हिंदू एकता करेंगे। कहा कि वैसे मुझे भरोसा है कि अब मुझे गोली नहीं बल्कि हिंदुओं का विरोध करने वालों को सिर दर्द की गोली खानी पड़ेगी।
राजा भैया के पिता ने उठाई कट्टर हिंदू प्रधानमंत्री की मांग
कुंडा के बेंती में चल रही राम कथा के बीच कथा के यजमान रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया के पिता भदरी नरेश राजा उदय प्रताप सिंह की एक मांग चर्चा में है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा है कि हिंदू विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमें एक कट्टर हिंदूवादी प्रधानमंत्री की जरूरत है, और इस समय केवल योगी आदित्यनाथ ही उसके लिए उपयुक्त हैं। उनकी इस पोस्ट पर कई तरह के कमेंट किए जा रहे हैं। कथा के दौरान कुछ समर्थकों को राजा भैया को प्रदेश का मुख्यमंत्री और योगी आदित्यनाथ को देश का प्रधानमंत्री बनाने की मांग वाला पोस्टर लिए भी देखा गया।
राजा भैया ने मंच से कथा के विरोधियों पर साधा निशाना
राम कथा को लेकर हो रहे विरोध पर अब तक लगभग मौन रहे कथा के आयोजक एवं कुंडा के विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया ने कथा के अंतिम दिन विरोधियों को निशाने पर लिया। कहा कि यहां हर रोज तीन-चार हेलीकाप्टर उतर रहे हैं, अगर हम चाहते तो बाबा बागेश्वर जब प्रयागराज एयरपोर्ट पर लैंड किए थे तो वहां से उन्हें हेलीकाप्टर से यहां ला सकते थे लेकिन हम ये देखना चाहते थे कि उन्हें रोकने वाले हैं कौंन ? इसलिए मैं स्वयं वहां गया और मैंने किसी पुलिस-प्रशासन को यह सूचना नहीं दी कि हम लोग वहां आ रहे हैं लेकिन रास्ते में कोई दिखा नहीं। राजा भैया ने कहा कि आप कल्पना कर सकते हैं कि भारत में कोई यह कहे कि राम कथा नहीं होगी, ये पाकिस्तान है, अफगानिस्तान है कि बांग्लादेश है। बागेश्वर बाबा के विरोध की वजह स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि वह हिंदूओं को एक करने की बात करते हैं, जाति-पात का भेदभाव हटाने की बात करते हैं इसलिए लोगों को अखरते हैं।

LATEST UPLOADS

Thumbnail

यमुना एक्सप्रेस वे ऑथोरिटी के पूर्व CEO को हाईकोर्ट से राहत, भ्रष्टाचार के मुकदमे की जांच रिपोर्ट रद्द

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (य...

READ FULL NEWS

जळगाव जिल्ह्यात दुष्काळाचे सावट; 15 तालुक्यांत पिके उद्ध्वस्त, सरसकट पंचनामे करून सरसकट मदतीची मागणी!

जळगाव, दि. 27 -यंदा पावसाने दडी मारल्याने जळगाव जिल्ह्यात गंभीर परिस्थ...

READ FULL NEWS