Categories

Smart News Share

Select Site Layout & Design

Recognized User ID: USR-EAE26E • Auto-Saved
Applied

Broadcast Studio

Horizontal Media Cards & Right Sidebar

Applied

Royal Gazette

Classic Newspaper Print Grid & Left Sidebar

Applied

CyberGlass Magazine

Full-Bleed Overlay Cards & Floating Bar

Applied

Swiss Zig-Zag

100% Wide Alternating Editorial Stream

Applied

Metro Bento Portal

Giant Hero Spotlight + Asymmetric Tiles

Logo

Mathura Hulchul News

BREAKING
समाचार

अभी सीट बंटवारा हुआ भी नहीं, कांग्रेस में टिकट पाने वालों में मच गई होड़

21 Nov 2026, 08:49 AM (IST)
पार्टी में उन नेताओं की दावेदारी सबसे मजबूत मानी जा रही है जो पहले उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर अवध और पूर्वांचल तक कई वरिष्ठ नेताओं, पूर्व मंत्रियों और संगठन के पदाधिकारियों ने अलग-अलग
उत्तर प्रदेश में आगामी 2027 विधानसभा चुनावों के लिए समाजवादी पार्टी (SP) और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर होने वाली औपचारिक बैठक से पहले ही कांग्रेस खेमे में टिकट की दावेदारी तेज हो गई है। राज्य इकाई की कमान संभाल चुके पूर्व प्रदेश अध्यक्षों से लेकर पूर्व मंत्रियों, पूर्व विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के परिजनों ने संभावित सीटों पर अपनी सक्रियता बढ़ा दी है।

पूर्व प्रदेश अध्यक्षों की दावेदारी और संभावित सीटें
पार्टी में उन नेताओं की दावेदारी सबसे मजबूत मानी जा रही है जो पहले उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। साल 2022 का विधानसभा चुनाव तमकुहीराज से लड़ने वाले पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू इस बार अपनी सीट बदलकर कुशीनगर जिले की फाजिलनगर विधानसभा सीट से टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। इसी तरह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी जालौन जिले की उरई विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। वहीं, वाराणसी की पिंडरा सीट से 2012 में विधायक रहे अजय राय, जो 2017 और 2022 में बीजेपी के अवधेश सिंह से पराजित हुए थे, एक बार फिर इसी सीट से चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं।
प्रमुख क्षेत्रों से वरिष्ठ नेताओं और पूर्व जनप्रतिनिधियों की दावेदारी
पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर अवध और पूर्वांचल तक कई वरिष्ठ नेताओं, पूर्व मंत्रियों और संगठन के पदाधिकारियों ने अलग-अलग सीटों पर अपना दावा ठोका है। गाजियाबाद से दो बार लोकसभा चुनाव लड़ चुकीं पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉली शर्मा दावेदारी कर रही हैं, जबकि रामपुर की बिलासपुर सीट से दो बार के पूर्व विधायक और राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर का नाम चर्चा में है। ब्रज क्षेत्र के मथुरा में चार बार के पूर्व विधायक और पूर्व कांग्रेस विधानमंडल दल नेता प्रदीप माथुर मथुरा सीट से, तो वहीं आठ बार के पूर्व विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री श्याम सुंदर शर्मा मांट विधानसभा सीट से टिकट के प्रमुख दावेदार हैं।

अवध और मध्य यूपी की सीटों पर भी पार्टी नेताओं ने जोर आजमाइश शुरू कर दी है। लखनऊ की बख्शी का तालाब सीट से पूर्व कैबिनेट मंत्री नकुल दुबे और प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग में संगठन और समन्वय के पूर्व संयोजक लल्लन कुमार दावेदारी कर रहे हैं। हरदोई जिले की बिलग्राम-मल्लावां सीट से प्रदेश महासचिव सुभाष पाल, जो 2022 में भी यहां से चुनाव लड़ चुके हैं, फिर से सक्रिय हैं, जबकि संडीला सीट से प्रदेश प्रवक्ता अंशु अवस्थी प्रचार में जुटे हैं। सीतापुर की बिसवां सीट से राष्ट्रीय प्रवक्ता और प्रदेश मीडिया विभाग की उपाध्यक्ष प्रियंका गुप्ता दावेदारी कर रही हैं, वहीं बाराबंकी सदर से नईम सिद्दीकी टिकट की कतार में हैं। इसके अलावा अमेठी की तिलोई सीट से पूर्व विधान परिषद सदस्य (MLC) दीपक सिंह और सुल्तानपुर की जयसिंहपुर सीट से पूर्व विधायक ओपी सिंह भी अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं।

बुंदेलखंड और पूर्वांचल के कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भी वरिष्ठ चेहरों के नाम सामने आए हैं। प्रयागराज उत्तर सीट से वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह, वाराणसी कैंट से अनिल श्रीवास्तव और महोबा की सुरक्षित सीट से पूर्व विधायक गयादीन अनुरागी संभावित दावेदारों में शामिल हैं। इसी प्रकार, गोरखपुर ग्रामीण सीट से सिद्धार्थ प्रिय श्रीवास्तव और वरिष्ठ नेता अखिलेश प्रताप सिंह के नामों पर चर्चा हो रही है, जबकि बस्ती की हरैया सीट से वीरेंद्र पांडेय उर्फ बबलू पांडेय और बलरामपुर की उतरौला सीट से धीरेंद्र प्रताप सिंह भी टिकट की दौड़ में हैं।
नेताओं के बेट-बेटियों के नाम भी चर्चा में
टिकट के संभावित दावेदारों की सूची में कई मौजूदा सांसदों और पूर्व जनप्रतिनिधियों के बेटे-बेटियों के नाम भी प्रमुखता से शामिल बताए जा रहे हैं। सीतापुर सदर सीट से स्थानीय कांग्रेस सांसद राकेश राठौर के बेटे रत्नेश राठौर ने टिकट की मांग की है। वहीं, गोंडा की गौरा विधानसभा सीट से पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह अपने बेटे डिंपल के लिए टिकट की दावेदारी कर रहे हैं, और लखीमपुर खीरी की गोला गोकर्णनाथ सीट से पूर्व सांसद रवि वर्मा की बेटी पूर्वी वर्मा का नाम चर्चा में है।

केंद्रीय नेतृत्व लेगा अंतिम निर्णय
पार्टी सूत्रों के अनुसार, प्रदेश स्तर पर संभावित उम्मीदवारों की शुरुआती लिस्ट तैयार कर ली गई है और कई दावेदार दिल्ली जाकर केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष अपनी दावेदारी दर्ज करा चुके हैं। समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन और सीट बंटवारे की औपचारिक बैठक के बाद कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व ही उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम मुहर लगाएगा

LATEST UPLOADS

Thumbnail

यमुना एक्सप्रेस वे ऑथोरिटी के पूर्व CEO को हाईकोर्ट से राहत, भ्रष्टाचार के मुकदमे की जांच रिपोर्ट रद्द

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (य...

READ FULL NEWS

जळगाव जिल्ह्यात दुष्काळाचे सावट; 15 तालुक्यांत पिके उद्ध्वस्त, सरसकट पंचनामे करून सरसकट मदतीची मागणी!

जळगाव, दि. 27 -यंदा पावसाने दडी मारल्याने जळगाव जिल्ह्यात गंभीर परिस्थ...

READ FULL NEWS