Categories

Smart News Share

Select Site Layout & Design

Recognized User ID: USR-EAE26E • Auto-Saved
Applied

Broadcast Studio

Horizontal Media Cards & Right Sidebar

Applied

Royal Gazette

Classic Newspaper Print Grid & Left Sidebar

Applied

CyberGlass Magazine

Full-Bleed Overlay Cards & Floating Bar

Applied

Swiss Zig-Zag

100% Wide Alternating Editorial Stream

Applied

Metro Bento Portal

Giant Hero Spotlight + Asymmetric Tiles

Logo

Mathura Hulchul News

BREAKING
समाचार

6 किलो सोना पहनकर धीरेंद्र शास्त्री की रामकथा में पहुंचे प्रेम कुमार, राजा भैया से भी मिले

20 Nov 2026, 04:32 PM (IST)
राजा भैया की ओर से कुंडा में आयोजित श्री राम कथा में कथा स्थल पर प्रेम कुमार को देखकर हर कोई चौंक गया। प्रेम कुमार के गले में मोटी-मोटी सोने की चेन थी। हाथों में भारी कड़े, उंगलियों में अंगूठियां और शरीर पर सिर से पांव तक सोना ही सोना। उनकी
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के कुंडा हो रही श्रीराम कथा में गोल्डन मैन ऑफ बिहार प्रेमकुमार सिंह करीब छह किलो सोना पहनकर पहुंचे। राजा भैया की ओर से किए गए इस आयोजन में कथा स्थल पर प्रेम कुमार को देखकर हर कोई चौंक गया। उन्होंने कथा सुनने आए लोगों का ध्यान खींचा। लोग उनके साथ वीडियो बनाने और सेल्फी लेने लगे। उन्होंने मीडिया कर्मियों से बातचीत में कहा कि श्रीराम कथा से सनातन लगातार बढ़ रहा है। वह बिहार के भोजपुर से आए हैं। वह 10 करोड़ से अधिक का सोना पहनते हैं। छह किलोग्राम 300 ग्राम सोना पहनकर चलते हैं। प्रेम कुमार सिंह ने राजा भैया से भी मुलाकात की।
कुंडा में हो रही श्रीराम कथा में देश के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालु और खास लोग पहुंच रहे हैं। ऐसे में सोने के गहनों से लदे प्रेम कुमार सिंह वहां पहुंचे तो थोड़ी देर के लिए हर किसी का ध्यान उनकी ओर खिंच गया। प्रेम कुमार के गले में मोटी-मोटी सोने की चेन थी। हाथों में भारी कड़े, उंगलियों में अंगूठियां और शरीर पर सिर से पांव तक सोना ही सोना। उनकी गोल्डन बुलेट भी आकर्षण का केंद्र बनी रही।
कौन हैं प्रेम कुमार सिंह?
प्रेम कुमार सिंह बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। उन्हें गोल्डमैन ऑफ बिहार के नाम से जाना जाता है। प्रेम सिंह पेशे से किसान हैं। कहा जाता है कि सोने से उनका विशेष लगाव है। वह सार्वजनिक कार्यक्रमों में ऐसे ही सोना पहनकर पहुंचते हैं। उनके सोने और पहनावे को लेकर हर कहीं चर्चा शुरू हो जाती है। ऐसा ही कुछ कुंडा की श्रीराम कथा में भी हुआ। लोगों ने प्रेम कुमार सिंह को देखा तो उनकी फोटो-वीडियो लेने लगे। लोगों के बीच प्रेम कुमार सिंह के साथ सेल्फी लेने की भी होड़ मच गई।
खास बुलेट भी है गोल्डन मैन के पास
गोल्डन मैन ऑफ बिहार प्रेम कुमार सिंह के पास एक खास बुलेट भी है। बताया जाता है कि इस पर 24 कैरेट सोने की परत चढ़ी है। बाइक का लुक सुनहरा है। इस पर सोने के गहनों से लदे प्रेम कुमार सिंह का अंदाज देखते ही बनता है। वह अपनी इस खास बाइक के साथ जहां कहीं पहुंचते हैं वहां उन्हें देखने वालों का जमावड़ा लग जाता है। सोशल मीडिया पर भी प्रेम कुमार सिंह और सोने की खूब चर्चा होती है। उनके प्रतापगढ़ के बेंती स्थित रामकथा स्थल पर पहुंचने के बाद एक बार फिर लोग सोशल मीडिया पर उनकी चर्चा कर रहे हैं।

LATEST UPLOADS

Thumbnail

यमुना एक्सप्रेस वे ऑथोरिटी के पूर्व CEO को हाईकोर्ट से राहत, भ्रष्टाचार के मुकदमे की जांच रिपोर्ट रद्द

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (य...

READ FULL NEWS

जळगाव जिल्ह्यात दुष्काळाचे सावट; 15 तालुक्यांत पिके उद्ध्वस्त, सरसकट पंचनामे करून सरसकट मदतीची मागणी!

जळगाव, दि. 27 -यंदा पावसाने दडी मारल्याने जळगाव जिल्ह्यात गंभीर परिस्थ...

READ FULL NEWS