Categories

Smart News Share

Select Site Layout & Design

Recognized User ID: USR-6288CD • Auto-Saved
Applied

Broadcast Studio

Horizontal Media Cards & Right Sidebar

Applied

Royal Gazette

Classic Newspaper Print Grid & Left Sidebar

Applied

CyberGlass Magazine

Full-Bleed Overlay Cards & Floating Bar

Applied

Swiss Zig-Zag

100% Wide Alternating Editorial Stream

Applied

Metro Bento Portal

Giant Hero Spotlight + Asymmetric Tiles

Logo

Mathura Hulchul News

BREAKING
समाचार

यूपी CM योगी आदित्यनाथ की मां का निधन, 91 वर्ष की आयु में आखिरी सांस ली

20 Nov 2026, 01:58 PM (IST)
उत्तरप्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन हो गया है। सीएम योगी के भाई ने निधन की सूचना को कंफर्म किया है। कल हरिद्वार में उनका अंतिम संस्कार किया जा सकता है।
CM Yogi Mother Passed Away: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन हो गया है। उन्होंने उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में 91 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भाई ने उनके निधन की पुष्टि की है। सावित्री देवी के निधन की खबर से पंचूर गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
जानकारी के अनुसार, कल शनिवार को सावित्री देवी का पार्थिव शरीर हरिद्वार लाया जाएगा। जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, सीएम योगी के भी हरिद्वार पहुंचने की संभावना है।
छोटे बेटे के साथ गांव में रहती थीं सावित्री देवी
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह 11:00 योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी 91 वर्ष का पंचूर यमकेश्वर स्थित उनके आवास पर निधन हुआl वह अपने छोटे बेटे के साथ गांव में रहती थी।

उम्र संबंधी दिक्कतों से जूझ रही थीं सावित्री देवी
सावित्री देवी की उम्र 91 साल थी। अधिक उम्र के चलते उन्हें अक्सर स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रहती थीं। 14 मई 2024 को भी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था। उस समय उन्हें जिरियाट्रिक वार्ड में रखा गया था। मां के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनका हालचाल जानने एम्स ऋषिकेश पहुंचे थे।
पौड़ी के पंचूर गांव में रहता है परिवार
सीएम योगी मूल रूप से उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित पंचूर गांव के रहने वाले हैं। उनका परिवार आज भी इसी गांव में रहता है। योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का भी वर्ष 2020 में 89 साल की उम्र में निधन हो गया था। उनके निधन के करीब छह साल बाद अब मां सावित्री देवी के जाने से परिवार और गांव में शोक का माहौल है।
सीएम धामी ने योगी की मां के निधन पर शोक जताया
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की मां के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “उत्तर प्रदेश के आदरणीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की पूज्य माताजी श्रीमती सावित्री देवी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है।माँ का स्नेह, आशीर्वाद और ममता जीवन की सबसे अनमोल पूंजी होती है। उनका जाना परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है। बाबा केदार से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा माननीय योगी जी सहित समस्त शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”

LATEST UPLOADS

Thumbnail

यमुना एक्सप्रेस वे ऑथोरिटी के पूर्व CEO को हाईकोर्ट से राहत, भ्रष्टाचार के मुकदमे की जांच रिपोर्ट रद्द

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (य...

READ FULL NEWS

जळगाव जिल्ह्यात दुष्काळाचे सावट; 15 तालुक्यांत पिके उद्ध्वस्त, सरसकट पंचनामे करून सरसकट मदतीची मागणी!

जळगाव, दि. 27 -यंदा पावसाने दडी मारल्याने जळगाव जिल्ह्यात गंभीर परिस्थ...

READ FULL NEWS