Categories

Smart News Share

Select Site Layout & Design

Recognized User ID: USR-6288CD • Auto-Saved
Applied

Broadcast Studio

Horizontal Media Cards & Right Sidebar

Applied

Royal Gazette

Classic Newspaper Print Grid & Left Sidebar

Applied

CyberGlass Magazine

Full-Bleed Overlay Cards & Floating Bar

Applied

Swiss Zig-Zag

100% Wide Alternating Editorial Stream

Applied

Metro Bento Portal

Giant Hero Spotlight + Asymmetric Tiles

Logo

Mathura Hulchul News

BREAKING
समाचार

BJP के जन-चौपाल अभियान का गोरखपुर से आगाज, योगी बोले- कार्यकर्ता का सम्मान सर्वोपरि

20 Nov 2026, 11:45 AM (IST)
सीएम योगी ने गोरखपुर से प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों पर जन चौपाल कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि भाजपा कार्यकर्ताओं की बात सम्मानपूर्वक सुनकर समस्याओं का समाधान करें। विपक्ष पर निशाना
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 403 विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले जन चौपाल कार्यक्रम का गोरखपुर के शहर विधानसभा क्षेत्र से गुरुवार को शुरुआत करते हुए कहा कि कार्यकर्ता का सम्मान सर्वोपरि है। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए कि भाजपा का कोई कार्यकर्ता आए तो उसे सम्मानपूर्वक बैठाकर उसकी बात सुनी जाए और समस्या का समाधान किया जाए। विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन लोगों का संविधान में विश्वास नहीं, वे एसआईआर का विरोध कर रहे हैं। एसएसआर का विरोध करेंगे, वे हर अच्छे कार्य का विरोध करते हैं। सीएम योगी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता गलत सिफारिश लेकर नहीं आता, बल्कि किसी गरीब को आवास, किसी परिवार को वरासत, किसी मोहल्ले को जलभराव से मुक्ति अथवा जरूरतमंद को उपचार में सहायता दिलाने के लिए आता है।

भाजपा का कार्यकर्ता केवल पार्टी के सक्रिय सदस्यों को नहीं, बल्कि प्रदेश की 25 करोड़ जनता को अपना परिवार मानता है। वह यह भेदभाव नहीं करता कि किसने उसे वोट दिया और किसने नहीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से एसएसआर और स्वजनगणना में राष्ट्रीय कर्त्यव्य मानकर जुड़ने का आह्वान किया। कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने का राष्ट्रीय कर्तव्य है। जनगणना-2027 को महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व बताते हुए योगी ने कहा कि 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति अपना सही और विस्तृत विवरण दर्ज कराए। दिसंबर में जनगणना की टीमें घर-घर जाएंगी। इस अभियान में छह लाख कर्मचारी जुड़े हैं। जनगणना से प्राप्त आंकड़े युवाओं, महिलाओं, किसानों, व्यापारियों और समाज के विभिन्न वर्गों के विकास की योजनाएं तैयार करने में मदद करेंगे।
कार्यकर्ता मतदाता सूची की जांच करें
बताया कि उन्होंने खुद भी स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी की है। विशेष मतदाता पुनरीक्षण के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि 17 नवंबर से शुरू हुए अभियान में कार्यकर्ता मतदाता सूची की जांच करें। मृतकों के नाम हटवाएं, नए मतदाताओं के नाम जुड़वाएं और विवाह के बाद बेटियों के नाम ससुराल की मतदाता सूची में दर्ज कराएं। पहली जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं का नाम भी सूची में शामिल कराया जाए। नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6, हटाने के लिए फॉर्म-7 और स्थानांतरित कराने के लिए फॉर्म-8 का उपयोग करें।
हर वार्ड में जन चौपाल, लाभार्थियों से होगा सीधा संवाद
मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक वार्ड में जन चौपाल आयोजित करने की कार्ययोजना बनाने को कहा। महानगर अध्यक्ष, प्रभारी, संयोजक, महामंत्री, मंडल पदाधिकारी और प्रदेश पदाधिकारी मिलकर इसका संचालन करेंगे। प्रत्येक मंडल में वार्ड स्तर पर चौपाल लगाकर लाभार्थियों से संवाद किया जाएगा। नए पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ा जाएगा। जिन्हें लाभ मिल चुका है, उनसे भी संवाद कर उनकी संख्या और अनुभव सामने लाए जाएंगे।
सपाई गिरोह चला सकते हैं, शक्तिशाली संगठन नहीं
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता भी देश के बड़े संवैधानिक और पार्टी के शीर्ष पद पर पहुंच सकता है। इसके विपरीत कांग्रेस में नेहरू-गांधी परिवार और उसके इर्द-गिर्द के लोगों के अलावा किसी अन्य के लिए शीर्ष पदों तक पहुंचने की संभावना नहीं है। समाजवादी पार्टी में सैफई सिंडिकेट के बाहर चयन की गुंजाइश नहीं है। अन्य दलों की भी यही स्थिति है। ये शक्तिशाली संगठन नहीं दे सकते, गिरोह चला सकते हैं, लेकिन राजनीतिक पार्टी नहीं चला सकते।

LATEST UPLOADS

Thumbnail

यमुना एक्सप्रेस वे ऑथोरिटी के पूर्व CEO को हाईकोर्ट से राहत, भ्रष्टाचार के मुकदमे की जांच रिपोर्ट रद्द

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (य...

READ FULL NEWS

जळगाव जिल्ह्यात दुष्काळाचे सावट; 15 तालुक्यांत पिके उद्ध्वस्त, सरसकट पंचनामे करून सरसकट मदतीची मागणी!

जळगाव, दि. 27 -यंदा पावसाने दडी मारल्याने जळगाव जिल्ह्यात गंभीर परिस्थ...

READ FULL NEWS