Categories

Smart News Share

Select Site Layout & Design

Recognized User ID: USR-6288CD • Auto-Saved
Applied

Broadcast Studio

Horizontal Media Cards & Right Sidebar

Applied

Royal Gazette

Classic Newspaper Print Grid & Left Sidebar

Applied

CyberGlass Magazine

Full-Bleed Overlay Cards & Floating Bar

Applied

Swiss Zig-Zag

100% Wide Alternating Editorial Stream

Applied

Metro Bento Portal

Giant Hero Spotlight + Asymmetric Tiles

Logo

Mathura Hulchul News

BREAKING
समाचार

मंत्री श्रवण कुमार जेडीयू के यूपी प्रभारी, दयानंद को पश्चिम की कमान; JDU ने तेज की यूपी चुनाव

19 Nov 2026, 07:48 PM (IST)
यूपी चुनाव 2027 से पहले जेडीयू ने संगठन विस्तार तेज कर दिया है। बिहार के मंत्री श्रवण कुमार को यूपी प्रभारी, रमेश सिंह कुशवाहा को सह-प्रभारी और दयानंद राय को पश्चिमी यूपी की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी पूर्वांचल पर फोकस कर रही है और एनडीए के
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बीच पार्टी ने संगठन को मजबूत करने के लिए बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार को दोबारा उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया है। पूर्व विधायक और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रमेश सिंह कुशवाहा को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं, राष्ट्रीय सचिव दयानंद राय को पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने उम्मीद जताई कि श्रवण कुमार के नेतृत्व और नए प्रभारियों के सहयोग से प्रदेश में पार्टी का संगठन मजबूत होगा। पार्टी का मुख्य फोकस पूर्वांचल पर है। इसके साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी संगठन विस्तार की कवायद शुरू कर दी गई है।
जेडीयू उन विधानसभा सीटों की पहचान कर रही है, जहां से पार्टी अपने उम्मीदवार उतार सकती है। पार्टी एनडीए के घटक दल के रूप में चुनाव लड़ने की संभावनाओं पर भी विचार कर रही है। जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने बताया कि उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करने और चुनावी संभावनाओं का आकलन करने का काम चल रहा है। पूर्वांचल पार्टी की प्राथमिकता में है, जबकि पश्चिमी यूपी में संगठन विस्तार के लिए अलग प्रभारी नियुक्त किया गया है। पार्टी ऐसी सीटों को चिह्नित कर रही है, जहां उसकी चुनावी स्थिति बेहतर हो सकती है।
इससे पहले वाराणसी के कोरौता (लोहता) स्थित रामलीला मैदान में जेडीयू का राज्यस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ था। जिसमें बिहार के पूर्व सीएम और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार के बेटे और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कार्यकर्ताओं से प्रदेश में संगठन मजबूत करने और विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया था। निशांत कुमार ने कहा कि हर युवा को काम और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। वह अपने पिता नीतीश कुमार की सोच और उनके कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं।
यूपी चुनाव की तैयारी में जुटी जेडीयू

उन्होंने बिहार में पिछले दो दशकों के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार और महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में हुए कार्यों का जिक्र किया। जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद संजय झा ने कहा कि यूपी और बिहार के बीच रोटी-बेटी का रिश्ता है। नीतीश कुमार ने 2005 के बाद बिहार की दशा और दिशा बदलने का काम किया। सम्मेलन में बिहार के मंत्री श्रवण कुमार और मो. जमा खान ने भी नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों और सामाजिक योजनाओं का उल्लेख किया।

LATEST UPLOADS

Thumbnail

यमुना एक्सप्रेस वे ऑथोरिटी के पूर्व CEO को हाईकोर्ट से राहत, भ्रष्टाचार के मुकदमे की जांच रिपोर्ट रद्द

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (य...

READ FULL NEWS

जळगाव जिल्ह्यात दुष्काळाचे सावट; 15 तालुक्यांत पिके उद्ध्वस्त, सरसकट पंचनामे करून सरसकट मदतीची मागणी!

जळगाव, दि. 27 -यंदा पावसाने दडी मारल्याने जळगाव जिल्ह्यात गंभीर परिस्थ...

READ FULL NEWS