Categories

Smart News Share

Select Site Layout & Design

Recognized User ID: USR-EAE26E • Auto-Saved
Applied

Broadcast Studio

Horizontal Media Cards & Right Sidebar

Applied

Royal Gazette

Classic Newspaper Print Grid & Left Sidebar

Applied

CyberGlass Magazine

Full-Bleed Overlay Cards & Floating Bar

Applied

Swiss Zig-Zag

100% Wide Alternating Editorial Stream

Applied

Metro Bento Portal

Giant Hero Spotlight + Asymmetric Tiles

Logo

Mathura Hulchul News

BREAKING
समाचार

पहले दिन 79.60 प्रतिशत ने दी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा

19 Nov 2026, 07:43 PM (IST)
उत्तर प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1936 पदों के लिए दो दिनी लिखित परीक्षा गुरुवार से शुरू हुई। प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ और आगरा के 81 केंद्रों पर 24 विषयों की
प्रयागराज, प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1936 पदों पर भर्ती के लिए दो दिनी लिखित परीक्षा गुरुवार से शुरू हो गई। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से छह मंडल मुख्यालय वाले जिलों प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ एवं आगरा के 81 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में कुल 24 विषयों की परीक्षा कराई गई।
दो पालियों में 24 विषयों की परीक्षा
पहली पाली (9:30 से 11:30 बजे तक) में 15 विषयों शिक्षाशास्त्र, वनस्पति विज्ञान, विधि, संस्कृत, भौतिक विज्ञान, शारीरिक शिक्षा, चित्रकला, दर्शनशास्त्र, उर्दू, सांख्यिकी, भूगर्भ विज्ञान, कृषि रसायन, कृषि अर्थशास्त्र, पशुपालन एवं दुग्ध विज्ञान तथा मानवशास्त्र की परीक्षा हुई। वहीं दूसरी पाली (2:30 से शाम 4:30 बजे तक) में नौ विषयों इतिहास, भूगोल, वाणिज्य, गणित, संगीत गायन, कृषि वनस्पति, कृषि प्रसार, कृषि अभियंत्रण एवं संगीत वादन तबला की परीक्षा कराई गई।
एआई कैमरों से हुई निगरानी
आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि परीक्षा पूर्ण शुचिता, पारदर्शिता एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए आयोग मुख्यालय में स्थापित अत्याधुनिक 'एआई इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड रूम' से स्वयं अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार, सदस्यों, सचिव, परीक्षा नियंत्रक एवं उपसचिव की उपस्थिति में केंद्रों पर लगे एआई कैमरों से परीक्षार्थियों की गतिविधियों की निगरानी की गई।

50,994 परीक्षार्थियों ने लिया भाग
उप सचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पालियों को कुल 50,994 (79.60 प्रतिशत) परीक्षार्थियों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया। पहली पाली में पंजीकृत 32,145 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 24,907 (77.48 प्रतिशत) तथा दूसरी पाली में पंजीकृत 31,921 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 26,087 (81.72 प्रतिशत) अभ्यर्थी उपस्थित रहे। परीक्षा में महिला परीक्षार्थियों की कुल उपस्थिति 20,275 (78.03 प्रतिशत) तथा पुरुष परीक्षार्थियों की उपस्थिति 30,719 (80.67 प्रतिशत) दर्ज की गई।

LATEST UPLOADS

Thumbnail

यमुना एक्सप्रेस वे ऑथोरिटी के पूर्व CEO को हाईकोर्ट से राहत, भ्रष्टाचार के मुकदमे की जांच रिपोर्ट रद्द

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (य...

READ FULL NEWS

जळगाव जिल्ह्यात दुष्काळाचे सावट; 15 तालुक्यांत पिके उद्ध्वस्त, सरसकट पंचनामे करून सरसकट मदतीची मागणी!

जळगाव, दि. 27 -यंदा पावसाने दडी मारल्याने जळगाव जिल्ह्यात गंभीर परिस्थ...

READ FULL NEWS