Categories

Smart News Share

Select Site Layout & Design

Recognized User ID: USR-EAE26E • Auto-Saved
Applied

Broadcast Studio

Horizontal Media Cards & Right Sidebar

Applied

Royal Gazette

Classic Newspaper Print Grid & Left Sidebar

Applied

CyberGlass Magazine

Full-Bleed Overlay Cards & Floating Bar

Applied

Swiss Zig-Zag

100% Wide Alternating Editorial Stream

Applied

Metro Bento Portal

Giant Hero Spotlight + Asymmetric Tiles

Logo

Mathura Hulchul News

BREAKING
समाचार

इन पर फिर से गर्मी चढ़ रही है, सीएम योगी की सपा को चेतावनी, बोले-यूपी में नहीं चलेगी गुंडागर्दी

19 Nov 2026, 07:37 PM (IST)
गोरखपुर में बुधवार को स्कूल से लौट रहे 14 साल के आर्यवर्धन सिंह की मौत हो गई थी। इस घटना की जानकारी मिलने पर सीएम योगी गुरुवार की शाम बच्चे के परिवार वालों से संवेदना व्यक्त की और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की बात
CM Yogi In Gorakhpur: गोरखपुर में सपा के रोड शो के दौरान गई 14 साल के बच्चे की मौत पर सीएम योगी ने विपक्ष पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा, सड़कें चलने के लिए होती हैं, गुंडागर्दी के लिए नहीं। पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए सीएम योगी सख्त लहजे में सपाइयों को चेतावनी दे डाली। सीएम योगी ने कहा, इन पर अब फिर से गर्मी चढ़ रही है, लेकिन यूपी में गुंडागर्दी कतई नहीं चलेगी।
गोरखपुर में बुधवार को स्कूल से लौट रहे 14 साल के आर्यवर्धन सिंह की मौत हो गई थी। इस घटना की जानकारी मिलने पर सीएम योगी गुरुवार की शाम बच्चे के परिवार वालों से संवेदना व्यक्त की और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की बात कही। सीएम योगी ने बताया, बुधवार को गोरखपुर में समाजवादी पार्टी के गुंडों ने कल एक नाबालिग बच्चे को कुचलकर के उसकी निर्मम हत्या कर दी। जिस परिवार का बेटा मरा है, वह एक महत्वपूर्ण क्रांतिकारी के परिवार एक सदस्य था।
14 साल के मासूम के जबरदस्ती वाहन से कुचला गया
सपा पर हमलावर हुए सीएम योगी ने कहा, एक स्वाधीनता संग्राम सेनानी परिवार के साथ इस प्रकार की क्रूरता ये अक्षम्य है। ये सपा का इतिहास रहा है। सड़कें चलने के लिए होती हैं अराजकता पैदा करने के लिए नहीं। 14 साल का वह मासूम नाबालिग हाईस्कूल का छात्र था। वह स्कूल से आ रहा था। जेसीबी से ठोकर लगने के बाद जबरदस्ती उसके ऊपर वाहन चढ़ाकर उसकी हत्या की गई। सीएम योगी बोले, हादसा देखकर शर्म भी शर्मसार हो गई है पार्टी के मुखिया और उनकी पार्टी के लोगों की ये हरकत देखकर। सीएम योगी ने कहा, सपा सरकार में पहले माफियाओं ने तबाह किया, आज फिर से इन पर गर्मी चढ़ रही है।
बच्चे की मौत के दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई
सीएम योगी ने सख्त लहजे में कहा, यूपी में गुंडागर्दी नहीं चलेगी। मेरिट के आधार पर कानून के दायरे में रहकर इन गुंडों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए प्रशासन को निर्देश दे दिए गए हैं। 14 साल के एक मासूम की मौत से मर्माहत है। उस हर गुंडे के खिलाफ कार्रवाई होगी, जिसने यहां अराकता पैदा करके भय और दहशत फैलाई है। सीएम योगी ने कहा, हर स्तर पर जवाबदेही भी तय करेंगे और इन गुंडों की इन हरकतों को सही ढंग से सबक भी सिखाएंगे। सीएम योगी ने आगे कहा, उस परिवार के बच्चों को सड़क पर अपनी उदंडता के कारण इस तरह से कुचल दोगे यह अस्वीकार है। इसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं होगा। जिसने भी ये हिमाकत की है, उसे इसकी कीमत चुकानी होगी। परिवार को न्याय दिलाने के लिए प्रदेश सरकार उनके साथ खड़ी होगी।

LATEST UPLOADS

Thumbnail

यमुना एक्सप्रेस वे ऑथोरिटी के पूर्व CEO को हाईकोर्ट से राहत, भ्रष्टाचार के मुकदमे की जांच रिपोर्ट रद्द

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (य...

READ FULL NEWS

जळगाव जिल्ह्यात दुष्काळाचे सावट; 15 तालुक्यांत पिके उद्ध्वस्त, सरसकट पंचनामे करून सरसकट मदतीची मागणी!

जळगाव, दि. 27 -यंदा पावसाने दडी मारल्याने जळगाव जिल्ह्यात गंभीर परिस्थ...

READ FULL NEWS