Categories

Smart News Share

Select Site Layout & Design

Recognized User ID: USR-EAE26E • Auto-Saved
Applied

Broadcast Studio

Horizontal Media Cards & Right Sidebar

Applied

Royal Gazette

Classic Newspaper Print Grid & Left Sidebar

Applied

CyberGlass Magazine

Full-Bleed Overlay Cards & Floating Bar

Applied

Swiss Zig-Zag

100% Wide Alternating Editorial Stream

Applied

Metro Bento Portal

Giant Hero Spotlight + Asymmetric Tiles

Logo

Mathura Hulchul News

BREAKING
समाचार

स्कूल गई 13 साल की छात्रा को भगा ले गया गांव का युवक, तलाश में लगीं पुलिस की टीमें

19 Nov 2026, 06:01 PM (IST)
यूपी के बलरामपुर में एक 13 साल की छात्रा को भगा ले जाने का मामला सामने आया है। परिवार ने गांव के ही एक युवक पर शादी की नीयत से बेटी को अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है।
बलरामपुर, संवाददाता। यूपी के बलरामपुर में श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र में स्कूल गई 13 वर्षीय नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। छात्रा की मां ने गांव के ही एक युवक पर शादी की नीयत से बेटी को अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, किशोरी अपनी मौसी के घर रहकर खरदौरी स्थित एक माध्यमिक विद्यालय में कक्षा सात की पढ़ाई करती थी। बीते 13 नवंबर को सुबह करीब आठ बजे वह घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। देर शाम तक घर वापस नहीं पहुंचने पर परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद परिवार के लोगों और रिश्तेदारों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
खोजबीन के दौरान परिजनों को पता चला कि श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र के छोटी खमरिया गांव निवासी भानू कश्यप पुत्र छोट्टन पर किशोरी को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। थानाध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर 18 नवंबर को आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी की तलाश के लिए टीम में गठित कर दी गई है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
खेत में गई नाबालिग किशोरी लापता, तीन लोगों पर अपहरण का आरोप
वहीं बलरामपुर में ही महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत में शौच के लिए गई 16 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। किशोरी के पिता ने गांव के ही एक युवक पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। मामले में युवक के भाई और उसकी पत्नी की संलिप्तता का भी आरोप लगाते हुए तीन लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है। पिता के मुताबिक, 16 नवंबर की शाम करीब छह बजे उनकी बेटी घर के पश्चिम तरफ खेत में शौच के लिए गई थी। करीब एक घंटे तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। गांव और रिश्तेदारी में खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद पिता ने गांव के ही छोटू पासवान उर्फ ननकने से मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसका फोन बंद मिला। आरोप है कि युवक का पीड़ित परिवार के घर आना-जाना था और उसने किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा लिया। पिता ने युवक के बड़े भाई महेश पासवान पर भी सहयोग करने का आरोप लगाया है।

LATEST UPLOADS

Thumbnail

यमुना एक्सप्रेस वे ऑथोरिटी के पूर्व CEO को हाईकोर्ट से राहत, भ्रष्टाचार के मुकदमे की जांच रिपोर्ट रद्द

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (य...

READ FULL NEWS

जळगाव जिल्ह्यात दुष्काळाचे सावट; 15 तालुक्यांत पिके उद्ध्वस्त, सरसकट पंचनामे करून सरसकट मदतीची मागणी!

जळगाव, दि. 27 -यंदा पावसाने दडी मारल्याने जळगाव जिल्ह्यात गंभीर परिस्थ...

READ FULL NEWS