Categories

Smart News Share

Select Site Layout & Design

Recognized User ID: USR-6288CD • Auto-Saved
Applied

Broadcast Studio

Horizontal Media Cards & Right Sidebar

Applied

Royal Gazette

Classic Newspaper Print Grid & Left Sidebar

Applied

CyberGlass Magazine

Full-Bleed Overlay Cards & Floating Bar

Applied

Swiss Zig-Zag

100% Wide Alternating Editorial Stream

Applied

Metro Bento Portal

Giant Hero Spotlight + Asymmetric Tiles

Logo

Mathura Hulchul News

BREAKING
समाचार

हिम्मत नहीं है आमने-सामने लड़ने की; अखिलेश की अयोध्या चुनौती पर योगी का जवाब

19 Nov 2026, 05:55 PM (IST)
सीएम योगी ने अखिलेश यादव की अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती का जवाब देते हुए कहा कि हिम्मत है तो दोनों आमने-सामने चुनाव लड़ें। कमजोर व्यक्ति आमने-सामने की लड़ाई नहीं लड़ता, पीछे से वार करता है। इन कायरों का भी यही हाल है। उन्होंने सपा
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती का एक बार फिर जवाब दिया है। गोरखपुर में जनसमभा को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने (अखिलेश) कहा कि अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाइए। मैंने कहा कि एक बार आमने-सामने हो ही जाएं। आप भी लड़िए, हम भी लड़ते हैं। लेकिन, हिम्मत नहीं है। कमजोर व्यक्ति आमने-सामने की लड़ाई नहीं लड़ता, पीछे से वार करता है। इन कायरों का भी यही हाल है। जिन्होने माफिया के बल पर यूपी को रौंदा हो। यूपी को तबाह किया हो, नौजवानों की नौकरी में सेंध लगाई हो। राज्य की बेटियों व्यापारियों को असुरक्षित किया हो। प्रदेश के अन्नदाताओं को भुखमरी पर पहुंचाने का काम किया।
गोरखपुर में सपा पर बरसे योगी
आपको बता दें बुधवार को सपा अध्यक्ष का गोरखपुर में रोड शो निकला था। और अखिलेश ने चुनावी रैली को संबोधित किया था। जिसमें उन्होने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा था। जिसका जवाब सीएम योगी ने आज आक्रामक तेवरों से दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में वन, खनन और कैटल माफिया का बोलबाला था। माफियागिरी का स्वरूप देखना हो तो सपा का पिछला रोड शो देख लेना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि रोड शो के दौरान एक मासूम को शिकार बनाया गया और सपा नेताओं ने संवेदना के एक शब्द तक नहीं कहे। योगी ने चेतावनी दी कि गुंडों और माफियाओं पर कार्रवाई होगी। सड़कें बेहतर सफर के लिए बनाई गई हैं, गुंडागर्दी के लिए नहीं।

कारसेवकों पर गोली चलवाने वालों को राम याद आ रहे
योगी ने कहा कि 2027 के चुनाव का मैदान तैयार है। रामभक्तों पर गोलियां चलवाने और अयोध्या का अपमान करने वालों को अब राम याद आ रहे हैं। उन्होंने सपा-कांग्रेस पर महाराजा सुहेलदेव की उपेक्षा और गाजी का मेला लगाने का आरोप भी लगाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले कब्रिस्तान के नाम पर जमीनों पर कब्जे के लिए पैसा दिया जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया और 792.18 करोड़ रुपये की 55 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। इनमें 621.05 करोड़ की 16 परियोजनाओं का शिलान्यास और 171.13 करोड़ की 39 परियोजनाओं का लोकार्पण शामिल है।

LATEST UPLOADS

Thumbnail

यमुना एक्सप्रेस वे ऑथोरिटी के पूर्व CEO को हाईकोर्ट से राहत, भ्रष्टाचार के मुकदमे की जांच रिपोर्ट रद्द

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (य...

READ FULL NEWS

जळगाव जिल्ह्यात दुष्काळाचे सावट; 15 तालुक्यांत पिके उद्ध्वस्त, सरसकट पंचनामे करून सरसकट मदतीची मागणी!

जळगाव, दि. 27 -यंदा पावसाने दडी मारल्याने जळगाव जिल्ह्यात गंभीर परिस्थ...

READ FULL NEWS