Categories

Smart News Share

Select Site Layout & Design

Recognized User ID: USR-6288CD • Auto-Saved
Applied

Broadcast Studio

Horizontal Media Cards & Right Sidebar

Applied

Royal Gazette

Classic Newspaper Print Grid & Left Sidebar

Applied

CyberGlass Magazine

Full-Bleed Overlay Cards & Floating Bar

Applied

Swiss Zig-Zag

100% Wide Alternating Editorial Stream

Applied

Metro Bento Portal

Giant Hero Spotlight + Asymmetric Tiles

Logo

Mathura Hulchul News

BREAKING
समाचार

पति को प्रेमजाल में फंसाकर खरिदवाए लाखों के गहने, शादी के एक साल बाद पत्नी जेवर लेकर

19 Nov 2026, 03:14 PM (IST)
शादी कर पति को प्रेमजाल में फंसाकर पत्नी ने लाखों के गहने खरीदे। फिर सालभर बाद पत्नी सारे गहने लेकर फरार हो गई। पति शादी कराने वाले रिश्तेदार के घर फरियाद लेकर गया तो उसे धमकी मिली। पत्नी के लौटने के इंतजार में पति केस दर्ज नहीं करवा रहा
गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। यूपी में शादी के बाद एक महिला ने करीब एक साल तक पति को प्रेमजाल में फंसाए रखा। भरोसे में आकर पति भी उस पर प्रेम और पैसे लुटाता रहा। इस दौरान महिला ने पति के पैसों से लाखों के जेवर खरीदे और सालभर बाद रफूचक्कर हो गई। काफी इंतजार के बाद भी जब वह वापस नहीं लौटी तो पति ने उसे खोजने और घर वापस लाने की कोशिश की।
शादी कराने वाले रिश्तेदार के घर फरियाद लेकर पहुंचा तो वहां से धमकी मिली। फिर भी लौटने की उम्मीद में वह लंबे समय तक पुलिस में शिकायत करने से भी बचता रहा। परिजनों के काफी समझाने के बाद आखिरकार उसने महिला थाने में तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

गोरखपुर शहर के रामगढ़ ताल इलाके के युवक की आगरा की युवती से वहीं सगाई हुई। फिर गोरखपुर में शादी। दोनों परिवारों की सहमति से रिश्तेदार के माध्यम से रिश्ता तय हुआ था। शादी के शुरुआती दिनों में सबकुछ सामान्य रहा। पति का आरोप है कि पत्नी करीब एक साल तक उसके साथ रही और इस दौरान उसे अपने प्रेमजाल में उलझाए रखा। उसने 6.50 लाख रुपये का हार और 1.16 लाख की कीमत की हीरे की अंगूठी खरीदी। इसके बाद अचानक घर छोड़कर चली गई। काफी समय बीतने के बाद भी उसके वापस न लौटने पर पति और परिवार के लोगों की चिंता बढ़ गई।
पति का कहना है कि उसने पत्नी को वापस लाने के लिए उसने कई स्तर पर प्रयास किए। वह शादी कराने वाले रिश्तेदार के घर भी अपनी फरियाद लेकर पहुंचा। उसे उम्मीद थी कि रिश्तेदार हस्तक्षेप कर दोनों के बीच विवाद सुलझा देंगे और पत्नी को घर वापस भेज देंगे, लेकिन आरोप है कि वहां उसे मदद के बजाय धमकी मिली।

इसके बावजूद पति का मोहभंग नहीं टूटा। पत्नी के वापस आने की उम्मीद में वह पुलिस में शिकायत से बचता रहा। उसे लगता था कि ऐसा करने से रिश्ते में और कड़वाहट आ सकती है। हालांकि, परिजनों ने उसे समझाया कि कानूनी कार्रवाई जरूरी है। इसके बाद उसने महिला थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
दोनों पक्षों के बीच हुए घटनाक्रम, शादी से जुड़े तथ्यों और लगाए गए आरोपों की पुलिस पड़ताल कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि पत्नी किन परिस्थितियों में घर छोड़कर गई और शादी कराने वाले रिश्तेदार की भूमिका क्या रही। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LATEST UPLOADS

Thumbnail

यमुना एक्सप्रेस वे ऑथोरिटी के पूर्व CEO को हाईकोर्ट से राहत, भ्रष्टाचार के मुकदमे की जांच रिपोर्ट रद्द

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (य...

READ FULL NEWS

जळगाव जिल्ह्यात दुष्काळाचे सावट; 15 तालुक्यांत पिके उद्ध्वस्त, सरसकट पंचनामे करून सरसकट मदतीची मागणी!

जळगाव, दि. 27 -यंदा पावसाने दडी मारल्याने जळगाव जिल्ह्यात गंभीर परिस्थ...

READ FULL NEWS