Categories

Smart News Share

Select Site Layout & Design

Recognized User ID: USR-6288CD • Auto-Saved
Applied

Broadcast Studio

Horizontal Media Cards & Right Sidebar

Applied

Royal Gazette

Classic Newspaper Print Grid & Left Sidebar

Applied

CyberGlass Magazine

Full-Bleed Overlay Cards & Floating Bar

Applied

Swiss Zig-Zag

100% Wide Alternating Editorial Stream

Applied

Metro Bento Portal

Giant Hero Spotlight + Asymmetric Tiles

Logo

Mathura Hulchul News

BREAKING
लखनऊ

यूपी में खराब परफार्मेंस वाले विधायक BJP की बड़ी चिंता, केंद्रीय नेतृत्व को भेजी जाएगी

24 Nov 2026, 08:36 AM (IST)
यूपी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा जेन-जी युवाओं और महिलाओं पर खास फोकस करेगी। इनके साथ पार्टी संवाद स्थापित करने के लिए विशेष अभियान चलाएगी। सोमवार की शाम सीएम योगी के साथ भाजपा कोर कमेटी की बैठक में कई फैसले हुए
लखनऊ,। यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा के लिए खराब परफार्मेंस वाले विधायक सबसे बड़ी चिंता हैं। उनकी रिपोर्ट केंद्रीय नेतृत्व को भेजी जाएगी। पार्टी के राज्य मुख्यालय पर सोमवार को सीएम योगी के साथ भाजपा कोर कमेटी की बैठक में चुनाव की रणनीति पर मंथन और कई फैसले हुए। तय किया गया है कि पूरी पार्टी को महिलाओं और युवाओं के साथ संवाद स्थापित करने और उन्हें पार्टी के पाले में लाने की कवायद में जुटाया जाए। अमित शाह समेत पार्टी के अन्य शीर्ष नेताओं के दौरे के पहले तैयारियां तेज करने और छूटे लोगों को मतदाता सूची में शामिल कराने पर फोकस रहेगा। कोर कमेटी की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, यूपी भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े, यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी, दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक और प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह शामिल हुए।
सूत्र बताते हैं कि महिलाओं और युवाओं पर पार्टी का विशेष ध्यान होगा। इन्हें अपने पाले में लाने के लिए विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का प्रसार किया जाएगा। सूत्र बताते हैं कि भगवा पार्टी जेन-जी युवाओं के साथ पार्टी संवाद स्थापित करने के लिए विशेष अभियान चलाएगी। बताया जा रहा है कि कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में संवाद की शृंखला तैयार करने की योजना है। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिसंबर से प्रदेश में प्रचार अXभियान शुरू करेंगे। उनके कार्यक्रम भी जल्द जारी होने वाले हैं। कोर कमेटी की बैठक में इसकी तैयारियों को लेकर मंथन किया गया।
कम अंतर से हारी सीटों पर विशेष फोकस
कोर कमेटी ने तय किया है कि उन सीटों पर विशेष फोकस किया जाएगा, जहां पार्टी पिछले विधानसभा चुनाव में बेहद कम अंतर से हार गई थी। उन सीटों पर मतदाताओं की नाराजगी दूर करने के लिए संवाद की रणनीति पर अमल होगा। लोकसभा चुनाव में भी पार्टी को जिन सीटों पर नुकसान हुआ, उसे भी अपने एजेंडे में शामिल करते हुए जीत सुनिश्चित करने की योजना पर काम होगा। जिन विधायकों की परफॉर्मेंस अच्छी नहीं रही है, उनके बारे में केंद्रीय नेतृत्व को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
पांच दिसंबर तक लगेंगी चौपाल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी सांसदों, विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की, जिसमें गांव-गांव में चौपाल लगाने के निर्देश दिए गए हैं। पांच दिसंबर तक ये चौपाल लगाई जानी हैं। सभी विधायकों को अपने विधानसभा क्षेत्र में 50 और सभी सांसदों को अपने संसदीय क्षेत्र में 10 चौपाल लगानी है। जिन सीटों पर भाजपा के विधायक नहीं हैं वहां राज्यसभा सांसद, विधान परिषद सदस्य चौपाल लगाएंगे।

इसकी रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को भेजी जाएगी। चौपालों में पार्टी की नीतियों का तो प्रसार होगा ही, विपक्ष के नैरेटिव का भी मजबूती से खंडन किया जाएगा। चौपालों में भी महिला, युवा और अन्य वर्ग समूहों के साथ बातचीत होगी
छूटे मतदाताओं के लिए कवायद और तेज होगी
सूत्र बताते हैं कि कोर कमेटी की बैठक में तय किया गया है कि एसएसआर के बाद भी पार्टी छूटे हुए वोटरों के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने की कवायद जारी रखेगी। सभी पन्ना प्रमुखों को अपने-अपने हिस्से के वोटरों के मिलान का काम दिया जाएगा। पार्टी एसएसआर के बाद जारी होने वाली मतदाता सूची से एक बार फिर पंचायत और नगर निकाय की वोटर लिस्ट से मिलान किया जाएगा।

जिला और महानगर अध्यक्षों को अहम जिम्मेदारी
सूत्र बताते हैं कि कोर कमेटी की बैठक में पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने के अभियान में जिला और महानगर अध्यक्षों को अहम जिम्मेदारी दी गई है। सभी जिला और महानगर अध्यक्षों को हर दिन पार्टी मुख्यालय को एक रिपोर्ट भेजनी होगी, जिमसें उन्हें बताना होगा कि वे कहां गए थे और कितने लोगों के नाम जुड़वाने के लिए उन्होंने आवेदन दिए। पार्टी मुख्यालय से इन आने वाली रिपोर्टों के जांच की भी व्यवस्था बनाई जा रही है।

LATEST UPLOADS

Thumbnail

यमुना एक्सप्रेस वे ऑथोरिटी के पूर्व CEO को हाईकोर्ट से राहत, भ्रष्टाचार के मुकदमे की जांच रिपोर्ट रद्द

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (य...

READ FULL NEWS

जळगाव जिल्ह्यात दुष्काळाचे सावट; 15 तालुक्यांत पिके उद्ध्वस्त, सरसकट पंचनामे करून सरसकट मदतीची मागणी!

जळगाव, दि. 27 -यंदा पावसाने दडी मारल्याने जळगाव जिल्ह्यात गंभीर परिस्थ...

READ FULL NEWS